पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, एक साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
खबर सार :-
पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने गठबंधन की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस गठबंधन की घोषणा की।
खबर विस्तार : -
BJP-Akali Dal Alliance: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में कई दशक तक साझेदार रहे और किसान आंदोलन के समय अलग हुए अकाली दल तकरीबन 6 साल बाद भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापस लौट आया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने गठबंधन की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने यह ऐलान किया।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य पंजाब को नशीले पदार्थों और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए 31 दिसंबर, 2029 की समय-सीमा भी तय की। इस मौके पर पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भाजपा और अकाली दल के बीच का रिश्ता सिर्फ एक राजनीतिक गठबंधन नहीं, बल्कि एक "भावनात्मक जुड़ाव" है।
यह राजनीतिक नहीं, भावनात्मक गठबंधन है- सुखबीर बादल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "यह सिर्फ एक राजनीतिक गठबंधन नहीं है; यह एक भावनात्मक जुड़ाव है। जैसा कि मेरे स्वर्गीय पिता कहा करते थे, अकाली दल और बीजेपी के बीच का रिश्ता अटूट है, यह बहुत गहरा है।"
बादल ने कहा आगे कहा कि यह गठबंधन पंजाब, देश और सिख समुदाय के व्यापक हित में है। उन्होंने कहा- "आपने देखा है कि अतीत में यह गठबंधन कितने लंबे समय तक चला। उस दौरान कई सरकारें बनीं और पंजाब ने तरक्की की। राज्य में शांति और भाईचारा कायम हुआ। यह कोई नई पार्टी नहीं है; यह भारत के इतिहास की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आपातकाल (इमरजेंसी) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाला पहला दल अकाली दल ही था। बादल ने इस बात पर खुशी जताई कि 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी और प्रकाश सिंह बादल के बीच जो रिश्ता बना था, वह फिर से बहाल हो रहा है। एक ऐसी साझेदारी जो पंजाब की भलाई और सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
'बड़े भाई' की भूमिका में होगा अकाली दल-अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की घोषणा की और पार्टी का NDA में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि NDA का सबसे पुराना सहयोगी अब वापस लौट आया है। अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस गठबंधन में अकाली दल 'बड़े भाई' की भूमिका निभाएगा। इस बीच, अमित शाह ने आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के बनने से पहले ही इन दोनों पार्टियों की हार तय थी, और अब गठबंधन के बाद उनकी हार निश्चित है।
पंजाब को नशा मुक्त बनाने की डेडलाइन जारी
इसके अलावा, उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए 31 दिसंबर, 2029 की समय-सीमा तय की। अमित शाह ने कहा, "पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा।" उन्होंने आगे कहा कि यह गठबंधन अपने चुनावी घोषणापत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करने की योजना बना रहा है। अमित शाह ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल और नितिन नवीन के बीच गठबंधन को लेकर पिछले तीन महीनों से बातचीत चल रही थी। उन्होंने पंजाब चुनाव जीतने का भरोसा जताते हुए कहा, "हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पंजाब की जनता हमें जीत दिलाएगी।"
ये भी पढ़ेंः- नेताजी सिर्फ राजनेता नहीं, उत्तर प्रदेश की राजनीति का पूरा अध्याय थे, समाजवादी आंदोलन को किया मजबूत
सीट-बंटवारे पर चर्चा बाद में होगी- नितिन नवीन
नितिन नवीन ने कहा, "पंजाब और देश, दोनों के हित में एक बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया जा रहा है। 'प्रकाश पर्व' के इस पावन अवसर पर, पंजाब में विकास, न्याय और सुशासन का प्रकाश फैलेगा। मैं सुखबीर सिंह बादल और उनकी पार्टी के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। एनडीए गठबंधन में आपके शामिल होने से हम और भी मजबूत होंगे।" इसके अलावा, नितिन नवीन ने बताया कि सीट-बंटवारे को लेकर चर्चा बाद में होगी।
उन्होंने आगे कहा, "एक साथ आकर, हम यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि हम पंजाब की सेवा करने के लिए एकजुट हुए हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि NDA गठबंधन के तहत एक साथ आकर, हम पंजाब से किए गए अपने वादों को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। हम एक ऐसी सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो पंजाब के युवाओं को उनके अपने राज्य में ही रोजगार के अवसर दे, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे, विकास पर ध्यान केंद्रित करे और हर आम नागरिक की भलाई का ख्याल रखे।"
SAD-BJP गठबंधन का रिकॉर्ड
भापाज और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने पांच बार गठबंधन में चुनाव लड़ा है। साल 1997, 2002, 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां मिलकर लड़ी थी। इन पांच मौकों में से तीन बार वे सरकार बनाने में सफल रहे। 1997, 2007 और 2012 के चुनावों में यह गठबंधन विजयी रहा। इन दोनों पार्टियों के एक साथ आने का मुख्य कारण उनके अपने-अपने वोट बैंक और क्षेत्रीय प्रभाव हैं। इन दोनों को मिलाकर कुल 43 लाख वोट होते हैं, जो लगभग 32% का कुल वोट शेयर बनता है। 2024 के लोकसभा चुनावों में, बीजेपी को पंजाब में लगभग 25 लाख वोट मिले, जो कुल वोट शेयर का 18.56% है। वहीं, अकाली दल को लगभग 18 लाख वोट मिले थे, जो कुल वोट शेयर का 13.42% है।
ये भी पढ़ेंः- भाजपा में शामिल होते ही क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट आने पर कुआं नहीं खोदा जाता, आपदा से पहले ही तैयारी जरूरी
2026-11-22
-
भाजपा में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2026-11-22
-
बीजेपी के "राधे-राधे, कमल खिला दे" नारे पर सियासी संग्राम तेज
2026-11-22
-
मुलायम सिंह के मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बयान को किया याद
2026-11-22
-
ओडिशा विधानसभा के भीतर सियासती ड्रामा, चर्चा के लिए आत्मदाह की चेतावनी
2026-11-20
-
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी
2026-11-20
-
बालासाहेब ठाकरे के अपमान पर मुंबई मनपा में हंगामा, दिनभर रही गहमागहमी
2026-11-18
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18
-
यूपी में भाजपा हैट्रिक के साथ बनाएगी नया रिकॉर्ड- सीएम यगी
2026-11-18
-
शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम फडणवीस, केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
2026-11-17
-
एसआईआर प्रक्रिया पर संजय सरावगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
2026-11-17
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16
-
जनगणना के सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना
2026-11-16
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15