आपदा से निपटने को हर जिले में तैयार होंगे प्रशिक्षित नागरिक: योगी आदित्यनाथ

खबर सार :-

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित एयर रेड-ब्लैक आउट मॉकड्रिल-26 कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि  60 जिलों में नागरिक सुरक्षा संगठन गठित हो चुका है। 1.08 लाख से अधिक नागरिकों, विद्यार्थियों और सुरक्षा बलों को इसके  अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट आने पर कुआं नहीं खोदा जाता, आपदा से पहले ही तैयारी जरूरी

खबर विस्तार : -

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा, दुर्घटना या राष्ट्र के सामने किसी भी प्रकार का संकट आने पर नागरिक प्रयास नहीं होते, बल्कि प्रशिक्षित और जागरूक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी पहले से ही निभाएं। इन उद्देशों के लिए प्रदेश में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती। आपदा की संभावनाएं हमेशा रहती हैं। प्रत्येक नागरिक को संकट की परिस्थितियों को समझना होता है। सजग, सतर्क और प्रशिक्षित रहना आवश्यक है। आपदा के समय सही निर्णय, समय पर सूचना और प्रशिक्षित प्रतिक्रिया अनेक लोगों की जान बचा सकती है। 

यह भी पढ़ें : कोटिया विवाद पर चर्चा नहीं होने पर कांग्रेस विधायक ने दी ओडिशा विधानसभा में आत्मदाह की धमकी

75 जनपदों में नागरिक सुरक्षा संगठन का विस्तार 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित एयर रेड-ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज-26 को संबोधित कर रहे थे। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध का जिक्र किया और कहा कि बाद देश में आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा संगठन का गठन किया गया था। उत्तर प्रदेश में वर्ष 1962 से लेकर 2017 तक यह संगठन केवल कुछ गिने-चुने जनपदों तक ही सीमित रहा। सीएम ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम और देश की सुरक्षा से जुड़ी परिस्थितियों को देखा गया। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में नागरिक सुरक्षा संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

प्रशिक्षण सेना के अधिकारियों के सहयोग से हुआ

मुख्यमंत्री योगी जानकारी दी और कहा कि प्रदेश में अब तक 1,01,362 स्वयंसेवक अभियान से जुड़ चुके हैं। आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य महत्वपूर्ण है, यह उसमें मदद को तैयार हैं। हर परिस्थिति में प्रदेश के तैयार रहने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 1,08,627 नागरिकों, स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स और होमगार्ड को भी इस क्षेत्र में प्रर्शििक्षत किया गया। यह प्रशिक्षण सेना की गोरखा राइफल्स के अधिकारियों के सहयोग से हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त बनाने के लिए मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आगे बढ़ाना होगा। आपदा आने के बाद तैयारी शुरू करने के बजाय पहले से ही संसाधनों, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों और समन्वित व्यवस्था को तैयार रखना होगा। मुसीबतें बताकर रहीं आती हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय कुआं नहीं खोदा जाता। इसलिए प्यास लगने से पहले ही तैयारी होनी चाहिए। प्रदेश सरकार का लक्ष्य ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए जन-धन की हानि को रोका जा सके।

25 करोड़ की आबादी उत्सवों में शामिल होती

सीएम ने जोर देते हुए कहा कि लखनऊ में आयोजित मॉक ड्रिल जैसे अभ्यास प्रदेश में हर जिले में हों। प्रत्येक जनपद में नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। आपदाओं और परिस्थितियों के अनुसार इनका अभ्यास किया जाना जरूरी है। बाढ़, भूकंप, आगजनी, आतंकी घटनाओं और युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए  मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने चाहिए। सीएम का कहना था कि आपदा प्रबंधन की तैयारियों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवानों का नियमित प्रशिक्षण सहयोग के आधार पर होता है।

प्रदेश में पर्व और त्योहारों की लंबी श्रृंखला के दौरान जब 25 करोड़ की आबादी उत्सवों में शामिल होती है।  विभिन्न परिस्थितियों और मुसीबतों में होमगार्ड, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी की फ्लड यूनिट और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक मिलकर प्रदेश ओर देश की रक्षा करते हैं। नागरिक परेशानियों को दूर करने मेें आगे आते हैं। 

यह भी पढ़ें :  शिंदे सेना की नेता शायना एनसी के खिलाफ खोला मोर्चा, ठाकरे सेना के नगरसेवकों ने की नारेबाजी

अन्य प्रमुख खबरें