DELHI के 13 रेलवे स्टेशनों का हो रहा है विकास, राजधानी की रेल सेवाएं हो रहीं बेहतर

खबर सार :-

देश की राजधानी दिल्ली के कई स्टेशनों का लुक बदला जा रहा है। इनकी सजावट और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेंनें भी लाई जा रही हैं। सरकार इस पर काफी धन खर्च कर रही है।
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, दिल्ली में रेलवे परियोजनाओं पर करीब 8,976 करोड़ रुपये खर्च कर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनके अंतर्गत 13 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित कर दिए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली में रेलवे विकास के लिए 2,711 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह अपने आप में रिकॉर्ड बना रहा है। रेल मंत्री ने आने वाले दिनों में रेल सेवाओं को और सरल करने की जानकारी भी साझा की है। इसके लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार में रेल मंत्री को धन्यवाद कहा है। 

दिल्ली की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई बातें महत्व रखती हैं। इनमें सरकार की ओर से मुहैया कराई जाने वाली रेल सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभाव डालती हैं। इन सेवाओं में ट्रेनों में पर्याप्त जगह, रेलगाड़ियों की सफाई, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, नई रेल और व्यवस्थित सेवाएं, ट्रेनों का ठहराव और उनका विस्तार के अलावा सुरक्षा व्यवस्था को चुस्तदुरूस्त होना चाहिए। दिल्ली की सीएम ने रेल कनेक्टिविटी को और अधिक बेहतर बनाने की जानकारी दी है।

रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के बेहतरीन प्रयास किए

उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के क्रम में बेहतरीन प्रयास किए गए हैं।  हाल मे ही नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। इस नई रेल सेवा से दिल्ली और यूपी के लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। ट्रेनों का विस्तार कहीं न कहीं कई जिलों के लिए सुविधाजनक बन जाती है। उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी का रोज दिल्ली आना जाना रहता है।

इसलिए वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद के साथ ही नई दिल्ली पहुंचने से राजधानी की यात्रा आसान हो रही है। नई आ रही ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं होने से इनसे की जा रही यात्राएं भी सुखद हो रही हैं। इनके स्वचालित दरवाजे, कवच सुरक्षा प्रणाली और आरामदायक बर्थ कई शहरों की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हैं। जब रेल सेवाएं जर्जर होंगी तो यात्री की संख्या और टिकट का भाड़ा दोनों कम होगा।

एलिवेटेड रोड की नींव का काम शुरू किया गया

राजधानी के साथ ही कई शहरों का पर्यटन, व्यापार, धार्मिक यात्राएं करने के लिए लोग ज्यादातर रेल का ही सहारा लेना पसंद करते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि दिल्ली में रेलवे परियोजनाओं पर करीब 8,976 करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय रेलमंत्री के हवाले से दी है। उनका है कि रेलवे ट्रैक का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशनों का पुनर्विकास और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सरकार काफी बजट खर्च कर रही है।

इसी बजट में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह कार्य काफी महत्वपूर्ण हैं। अजमेरी गेट के आसपास परिवर्तन दिखने लगा है। यहां पर डबल बेसमेंट और एलिवेटेड रोड की नींव का काम शुरू किया गया है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाना है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर सराय काले खां की ओर दूसरे प्रवेश द्वार का पुनर्विकास के अलावा शहर में कई स्थानों पर कायाकल्प किया जा रहा है।

कहां-कहां किया जा रहा पुनर्विकास

दिल्ली के 13 रेलवे स्टेशन पुनर्विकसित किए जा रहे हैं। यह सभी को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सजाए जा रहे हैं। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली शाहदरा, नरेला, सफदरजंग, बिजवासन, सब्जी मंडी, तिलक ब्रिज और आदर्श नगर रेलवे स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होने वाला हैं। इन स्टेशनों की व्यवस्थाएं बदल जाएंगी। इनमें प्रवेश और निकास व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।

स्टेशन भवन अपने पुराने लुक में अब नहीं दिखेंगे, इनमें काफी कुछ आधुनिक होगा। प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सुविधाएं, प्लेटफॉर्म शेड, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट और एस्केलेटर को सुधारने, बदलने और संवारने में बड़ी पूजी खर्च की जा रही है। इन स्टेशनों में पार्किंग की जरूरत रही है। इनमें सुविधाओं का अभाव दूर कर लिया जाएगा।

 दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच बनाई जा रही

स्टेशनों पर दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच बनाई जा रही है। यात्रियों को दी जाने वाली सूचना प्रणाली बेहद पुरानी और थकी हुई व्यवस्था पर आधारित रही। इसमें अब बदलाव किया जा रहा है। शहर के दोनो ओर स्टेशन की कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से दी गई जानकारी में कई और महत्वपूर्ण बातें हैं। 

यह भी पढ़ें:Trump के पाकिस्तानी सुपारी किलर को लंबी सजा, एफबीआई की गोपनीय जानकारी से हुआ था खुलासा

अन्य प्रमुख खबरें