दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी
खबर सार :-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि दीपावली और छठ सहित त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसको देखते हुए रेलवे ने करीब 18 हजार अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, दीपावली और छठ पर्व को लेकर रेलवे ने आवागमन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार भी रेलवे ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। भीड़भाड़ और अव्यवस्था से निपटने के लिए पिछले छह महीने से तैयारियां चल रही हैं। पिछले साल करीब 12 हजार विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं। इनकी संख्या इस बार काफी बढ़ा दी गई है। रेल मंत्री का कहना है कि इस बार रेलवे ने 18 हजार अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई हैं।
यह भी पढें: रामनगरी में 10वें दीपोत्सव का भव्य शुभारंभ, आकर्षक झांकियों में दिखी रामकथा; पारंपरिक नृत्यों ने मन मोहा
जानकारी के अनुसार, इस बार त्योहारों के मौके पर जो ट्रेनें चलाई जा रही थीं, उनमें कई को विशेष की जगह नियमित सेवा में परिवर्तित किया गया है। इस व्यवस्था को बनाए रखने में आ रही अड़चनों के संबंध में वैष्णव ने रेल भवन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे के वॉर रूम की तैयारियों और परिचालन व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। जहां जरूरत पड़ रही है, वहां पहुंचा जा रहा है। व्यवस्था का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान से ही दीपावली और छठ तक रेलवे के लिए यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है।
दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ गई
यह देश में कई स्थानों में प्रमुखता से मनाया जाता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि दीपावली और छठ सहित त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसको देखते हुए रेलवे ने करीब 18 हजार अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई हैं। आकड़े कह रहे हैं कि पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने करीब 75 हजार विशेष ट्रेनें चलाई थीं, जबकि चालू वित्त वर्ष में इनकी संख्या 80 हजार से अधिक होने जा रही है।
इस बार त्योहार के मौके पर रेलवे चाहता है कि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। करीब 700 कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कैमरे लगाने का लक्ष्य इसी दिखा में है। कैमरे से भीड़ की निगरानी करने में आसानी रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 20 प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जा चुके हैं। रेल मंत्री का इस बार सारा ध्यान यात्रियों की सुविधा पर है।
प्रतिदिन करीब पांच लाख यात्रियों का आवागमन है होता
दीवाली पर धनतेरस के दिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ अधिक थी। छठ से करीब तीन दिन पहले एक बार फिर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे नियंत्रित रखा जाएगा। इसके प्रबंध कर लिए गए हैं। शकूरबस्ती, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास आज भी बड़ी संख्या में यात्री थे। दीवाली पर सामान्य दिनों में नई दिल्ली क्षेत्र में प्रतिदिन करीब पांच लाख यात्रियों का आवागमन होता है, जो त्योहारों के दौरान बढ़कर करीब आठ लाख तक पहुंच जाता है।
यह आकड़ा देखा जाए तो एक अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच इस क्षेत्र से करीब दो करोड़ यात्रियों ने यात्रा की है। त्योहारों पर भीड़ प्रबंधन और विशेष ट्रेनों की तैनाती की योजना तैयार की गई है। पिछले वर्ष नई दिल्ली स्टेशन पर शुरू की गई गोल्डन एरिया पहल को भी यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। उन्होंने कल विपक्ष के कुछ लोगों ने करीब 78 पुराने वीडियो पोस्ट किए। यद्यपि यह अफवाह में किया गया काम है। उन्होंने कहा है कि रेलवे नेटवर्क पर बढ़ते दबाव के संबंध में समाधान रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना है।
36 हजार किलोमीटर अतिरिक्त रेल पटरियां बिछाई गई
पिछले दस वर्षों में करीब 36 हजार किलोमीटर अतिरिक्त रेल पटरियां बिछाई गई हैं। रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष के अलावा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को जोड़ने वाले प्रमुख रेल मार्गों सहित सात महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर चार लाइनें बिछाई जा रही है। इनमें दिल्ली-चेन्नई, मुंबई-कोलकाता और दिल्ली-गुवाहाटी तिरछे रेल मार्ग हैं।
रेलवे का वॉर रूम चौबीसों घंटे काम करता है। यहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), परिचालन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहते हैं। वॉर रूम में लाइव हीट मैप के माध्यम से विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की स्थिति पर नजर रखी जाती है। इसमें हरा रंग सामान्य भीड़, पीला रंग बढ़ती भीड़ और लाल रंग अत्यधिक भीड़ का संकेता है।
यह भी पढें: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकास नगर में हुआ 'छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन' कार्यक्रम
अन्य प्रमुख खबरें
-
CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
2026-11-07
-
मेदिनीपुर में सदियों से निभा रहे पूजा की परंपरा, मां काली की होती है पूजा
2026-11-07
-
धू-धूकर जलीं धनतेरस पर दीवाली की खुशियां, जबलपुर की झुग्गियों में देरारात फैली आग
2026-11-07
-
सात लोगों को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
2026-11-06
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
2026-11-06
-
राष्ट्रपति भवन में 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
2026-11-05
-
Chitrakoot पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुफाओं में रहेगा इस बार प्रतिबंध
2026-11-05
-
वाराणसी को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल
2026-11-05
-
राजस्थान : बारूद के विस्फोट में दो भाइयों की मौत, धमाकों से हिल गए पास के मकान
2026-11-05
-
Delhi के चावड़ी बाजार में कोहराम, मकान के मलबे में दबकर दो की मौत
2026-11-05
-
डाॅ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि
2026-11-05
-
अग्निवीरों का जारी रहेगा चार साल का सेवा काल, नहीं होगा कोई बदलाव नहीं
2026-11-04
-
हिमंता की राहुल को सलाह, आप एंग्री यंग मैन की तरह काम नहीं कर सकते
2026-11-04
-
12 पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में, बर्फ में दबे मिले दो शव
2026-11-04
-
दीपावली पर बाजारों में पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी तंत्र बढ़ाया
2026-11-03