‘उनके गीत इस देश के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे’, डाॅ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
खबर सार :-
भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत गीतकार, संगीतकार और गायक डाॅ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने 'भारत रत्न' से सम्मानित दिवंगत गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 'X' पर लिखा, "असाधारण प्रतिभा के धनी, महान संगीतकार और अद्वितीय रचनाकार 'भारत रत्न' डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। भूपेन दा के जीवन सफर में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है। उनकी कालजयी रचनाएं भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से परे थीं, जिन्होंने पूरे देश को एकजुट करने का काम किया। असमिया संस्कृति के उत्थान और प्रचार-प्रसार में उनके योगदान, तथा वैश्विक मंच पर भारतीय संगीत को एक विशिष्ट स्थान दिलाने के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।"
असम की लोक संस्कृति को आवाज दी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'X' पर लिखा, "बहुमुखी प्रतिभा के धनी, प्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार और गायक 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन।" कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 'X' पर लिखा, "महान संगीतकार, गायक और फिल्म निर्माता 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 'भूपेन दा' ने असम की लोक संस्कृति को आवाज दी और उसे राष्ट्रीय तथा वैश्विक मंचों पर पहचान दिलाई। संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में छोड़ी गई उनकी अमूल्य विरासत के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।"
यह भी पढ़ें :- अग्निवीर योजना के चार साल के कार्यकाल में सरकार नहीं करेगी बदलाव, लंबी सेवा का मिलेगा अवसर: सीडीएस
उनके संगीत के प्रति समर्पण की भावना प्रेरणादायी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'X' पर लिखा, "महान संगीतकार और गायक 'भारत रत्न' डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अपनी सुरीली आवाज और कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने असम की माटी की महक को पूरी दुनिया तक पहुंचाया और संगीत को एकता, करुणा और मानवता के एक माध्यम में बदल दिया। उनके संगीत के प्रति समर्पण की भावना 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।" राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'X' पर लिखा, "भारत रत्न से सम्मानित, प्रख्यात संगीतकार, गीतकार और जन-कवि डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा सादर नमन! अपनी अनूठी आवाज, संगीत और कविताओं के माध्यम से उन्होंने ब्रह्मपुत्र क्षेत्र की संस्कृति और भारतीय लोक संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके अमर गीत, जो समाज को सद्भाव और भाईचारे के सूत्र में पिरोते हैं, आने वाली पीढ़ियों तक इस देश के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।"
डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'X' पर लिखा, "भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात गायक, संगीतकार, गीतकार, कवि और फिल्म निर्माता डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से भारतीय सिनेमा और कला जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अपनी कला और संगीत के जरिए उन्होंने भारतीय संस्कृति, लोक धुनों और आम लोगों की भावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाई। उनकी आवाज में हमारी सांस्कृतिक विरासत, जनमानस की भावनाएं और मानवता का संदेश स्पष्ट रूप से झलकता था। उनकी कालजयी रचनाएं सामाजिक सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।"
हर घर में गूंजता है डॉ. भूपेन हजारिका का नाम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'X' पर लिखा, "डॉ. भूपेन हजारिका—एक ऐसा नाम जो असम ही नहीं, बल्कि हर घर में गूंजता है। असम के सांस्कृतिक परिदृश्य में 'भारत रत्न' डॉ. हजारिका का योगदान अद्वितीय है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें उनके प्रदर्शन को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिला। आज उनकी पुण्यतिथि पर, मैं 'सुधाकंठ' (मधुर कंठ वाले) को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं; उनकी विरासत को हम हमेशा संजोकर रखेंगे।"
उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'X' पर लिखा, "भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अपने मधुर संगीत और सशक्त आवाज से उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। संगीत और कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"
यह भी पढ़ें :- BJP Padyatra Gorakhpur: वोट चोरी पर आर-पार की जंग ! गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
अन्य प्रमुख खबरें
-
Happy Children's Day 2026: 14 नवंबर को ही क्यों बनाया जाता है बाल दिवस
2026-11-14
-
छठ और शादियों के सीजन में बढ़ा हवाई किराया, CTI ने मंत्री को लिखा पत्र
2026-11-14
-
Assam के काजीरंगा सड़क हादसे में PM ने जताया दुख, CM करेंगे दौरा
2026-11-14
-
‘गैस चैंबर’ में तब्दील हुआ एनसीआर! कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार
2026-11-14
-
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-11-14
-
देशभर में छठ पूजा का उत्साह, आज मनाया जाएगा ‘खरना’
2026-11-14
-
बाल दिवस पर आज हर बच्चे को शुभकामनाएं, मौका मिलते ही स्कूलों में मचा दी धूम
2026-11-14
-
मप्र में सांची दूध 4 रुपए प्रति लीटर महंगा, शनिवार से नई दरें लागू
2026-11-13
-
केंद्र सरकार ने 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई
2026-11-13
-
महापर्व पर सबको मिले छठी मइया का आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर पीएम की शुभकामनाएं
2026-11-13
-
सैनिकों के गौरवशाली पलों को सहेजने के लिए नया पोर्टल लॉन्च
2026-11-12
-
बदल जाएंगे Bengaluru मेट्रो स्टेशनों के नाम, कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
2026-11-12
-
एआई-सक्षम इंटेलिजेंस सैटेलाइट के लिए 64 करोड़ की डील
2026-11-12
-
आक्रामक-रक्षात्मक क्षमता मजबूत करे इंडियन एयरफोर्स—राजनाथ सिंह
2026-11-12
-
काशी में छठी मैया के गीतों की गूंज, घाटों और सरोवरों पर तैयारियां तेज
2026-11-12