नितिन गडकरी बोले- बिहार उद्योग और नवाचार का बड़ा केंद्र बन सकता है, निवेश से खुलेंगे रोजगार के रास्ते
खबर सार :-
पटना में राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट 2026 को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश, उद्योग, नवाचार और रोजगार के जरिए बिहार के विकास की संभावनाओं पर जोर दिया।
खबर विस्तार : -
पटनाः पटना में आयोजित ‘राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट 2026 : भारत का उभरता निवेश केंद्र’ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के विकास और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचा, मजबूत कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन और अनुकूल निवेश पारिस्थितिकी तंत्र के जरिए बिहार विकास की नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। उनके मुताबिक बिहार उद्योग, उद्यमिता और नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता रखता है।
गडकरी ने कहा कि किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति में उद्योग और व्यवसाय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उद्योगों के विकास के लिए पानी, बिजली, परिवहन और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। जब इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ता है तो पूंजी निर्माण के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के माध्यम से गरीबी और आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने की दिशा में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।
‘नॉलेज टू वेल्थ’ पर जोर
केंद्रीय मंत्री ने बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और ज्ञान की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य नई अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने ‘नॉलेज टू वेल्थ’ और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि नवाचार, उद्यमिता, विज्ञान, तकनीक और शोध को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने से नए उद्योग और रोजगार के अवसर तैयार किए जा सकते हैं। स्थानीय प्रतिभा और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल बिहार की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकता है।
कचरे से ऊर्जा और रोजगार की संभावनाएं
गडकरी ने कचरा प्रबंधन को भी नई अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि ठोस और तरल कचरे को संसाधन में बदलकर ऊर्जा उत्पादन के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने बायो-सीएनजी, एथेनॉल और अन्य वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गडकरी ने कहा कि किसानों को केवल अन्नदाता के रूप में नहीं, बल्कि ऊर्जा और ईंधन दाता के रूप में भी देखा जाना चाहिए। कृषि अवशेषों और अन्य संसाधनों का उपयोग वैकल्पिक ईंधन के उत्पादन में किया जा सकता है।
बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर
बिहार में बाढ़ की समस्या का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसके स्थायी समाधान की आवश्यकता बताई। उन्होंने नदियों के बेहतर प्रबंधन, जल संरक्षण और ड्रेजिंग जैसे उपायों पर गंभीरता से काम करने की बात कही। गडकरी ने एक नदी बेसिन से दूसरे बेसिन तक पानी पहुंचाने जैसी योजनाओं पर भी विचार करने की जरूरत बताई। उन्होंने बिहार में नदियों की ड्रेजिंग के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सहयोग की पेशकश भी की।
सड़क और कनेक्टिविटी से बढ़ेगा निवेश
गडकरी ने कहा कि बिहार में सड़क और परिवहन कनेक्टिविटी में लगातार सुधार हो रहा है। नए राजमार्गों, ग्रीनफील्ड परियोजनाओं और विभिन्न कॉरिडोर के विकास से राज्य के अलग-अलग हिस्सों के बीच आवागमन आसान होगा। बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों को कच्चा माल लाने और तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। इससे निवेश के लिए राज्य की क्षमता और बढ़ सकती है। पटना में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए उन्होंने शहर के बाहरी क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स हब, गोदाम और थोक बाजार विकसित करने का सुझाव दिया। इससे भारी वाहनों की शहर के भीतर आवाजाही कम करने और माल परिवहन को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिल सकती है।
मखाना, हस्तशिल्प और पर्यटन में निवेश की संभावना
केंद्रीय मंत्री ने बिहार के स्थानीय उत्पादों और संसाधनों को उद्योग से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने मखाना, हस्तशिल्प, वस्त्र और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का उल्लेख किया। उनके मुताबिक स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक कौशल और आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़कर रोजगार के नए अवसर बनाए जा सकते हैं। बिहार में श्रम, जल और जमीन जैसे संसाधनों की उपलब्धता का बेहतर इस्तेमाल औद्योगिक विकास को गति दे सकता है। गडकरी ने कहा कि बिहार को विकास की रफ्तार तेज करने के लिए बेहतर नीतियों, पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यप्रणाली और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि निवेश, उद्योग, बेहतर बुनियादी ढांचे और रोजगार के विस्तार के जरिए ‘राइजिंग बिहार’ की संकल्पना को आगे बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः-बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह के रुख से बढ़ी सियासी हलचल, इस उम्मीदवार को दिया समर्थन
अन्य प्रमुख खबरें
-
खुदरा चीनी की कीमतें करीब 15 प्रतिशत गिरीं, एक्स-मिल दाम भी 28 प्रतिशत घटा: केंद्र
2026-10-01
-
Rahul Gandhi Balaghat : राहुल गांधी सुरक्षा चूक विवाद, कांग्रेस का आरोप, पुलिस का अलर्ट
2026-10-01
-
उच्चतम न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस की याचिका खारिज की
2026-10-01
-
बैंक कर्मचारियों की हर शनिवार छुट्टी की रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज
2026-10-01
-
भारत के दो अनमोल रत्न नीरजा-स्मित, जान पर खेलकर बचाई सैंकड़ों जिंदगियां
2026-10-01
-
लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क बने उपसेना प्रमुख, संभालेंगे ये जिम्मेदारी
2026-10-01
-
पीएम ने यूपीएससी के 100 वर्ष पूरे होने पर जारी किया स्मारक डाक टिकट
2026-10-01
-
तमिलनाडु में जलाशय सूखने से पानी की चिंता, नदियों के किनारे बनाए गए हैं बांध
2026-10-01
-
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग पर अहम वार्ता
2026-09-30
-
इंडिया ब्लॉक की बैठक पर एनडीए नेता बोले, बिखर चुका है इंडी गठबंधन
2026-09-30
-
भागलपुर: आधी रात से बंद होगा विक्रमशिला पुल, प्रशासन ने जारी की वैकल्पिक व्यवस्था
2026-09-30
-
नकली दवा रैकेट में सातवीं गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी
2026-09-30
-
नौसेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस: तकनीक को तेजी से अपनाने पर फोकस
2026-09-30
-
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मत्स्य क्षेत्र को मिला बड़ा निवेश प्रस्ताव
2026-09-29
-
नीरव मोदी के पीएनबी घोटाले के आरोपी संदीप मिस्त्री को लाया गया भारत
2026-09-29