कोलकाता से चेन्नई तक पड़ सकता है प्रभाव, हवाई जहाज बचाव अभियान के लिए तैयार
खबर सार :-
कोलकाता, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना लो-प्रेशर एरिया रविवार को मजबूत हो गया। अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम पहुंचकर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है ।
खबर विस्तार : -
कोलकाता, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में बना लो प्रेशर एरिया पश्चिमी-उत्तर-पश्चिम पहुंचकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इससे लोगों में पिछले चक्रवाती तूफान की याद आ रही है। लोग बेहद डरे हुए हैं। सावधानी की चेतावनी देते हुए मछुआरों को किनारे पर लौटने की सलाह दी जा रही है।
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 18 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी की दक्षिण पश्चिम में तेज हवाओं के साथ मौसम में सभी प्रकार का बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। पूर्वानुमान के आधार पर गया है कि कहीं बारिश तो कहीं हवाएं चल सकती हैं। इस बीच भारतीय तटरक्षक बल की ओर से कहा गया है की जान माल की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। जहाज और हवाई जहाज बचाओ अभियान के लिए तैयार कर दिए गए हैं।
यह भी पढें 16 को महिला कर्मियों को छठ का अवकाश, महापौर के निर्णय के बाद दी छुट्टी
कई जिलों में बारिश और हवाओं का असर रहेगा
चक्रवात का असर दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में अगले सप्ताह तक देखने को मिल सकता है। यहां बारिश और तेज हवाओं का असर चक्रवाती परिस्थितियों के कारण बन रहा है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में तापमान में काफी गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान का उत्तर बंगाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसका दक्षिण बंगाल की ओर पहुंचने पर प्रभाव देखा जाएगा। गुरुवार या तक अगले सप्ताह शुक्रवार को कोलकाता के दक्षिणी बंगाल के कई जिलों में मौसम में बदलाव रहेगा। इस कारण गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
पश्चिम मेदिनीपुर 24 परगना जैसे जिलों में भी बारिश हो सकती है। गुरुवार को कोलकाता हावड़ा उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम आदि को येलो अलर्ट जारी किए गए। यद्यपि हवाओं की तेजी के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन इसकी रफ्तार 40 किलोमीटर तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र बढ़ रहा है।
इससे जुड़ा चक्रवाती तूफान समुद्र तल कई किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह उत्तर और उत्तर पश्चिम की दिशा को अपना क्षेत्र बना रहा है। इसीलिए इसका प्रभाव दो दिन बाद देखने को मिल सकता है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के बनने के बाद यह किस दिशा में जाएगा? इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
18 नवंबर तक बना रहा सकता है मौसम का दबाव
जानकारी के अनुसार सुबह के समय शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस था। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर मछुआरों पर पड़ने वाला है। उनको पहले से ही हिदायत दी गई है कि वह किनारों पर लौट आवें। 18 नवंबर के लिए बताया गया है कि दक्षिण पश्चिम में तेज हवाओं का असर रहेगा। पूर्वानुमान के आधार पर कहा गया है कि जैसे-जैसे मौसम का सिस्टम समुद्र की ऊपर मजबूत होगा, एक गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा।
इसके चलते तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मछुआरों को किनारे पर लौटने की सलाह दी गई है। 18 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच, भारतीय तटरक्षक बल की ओर से कहा गया है कि जान-माल की सुरक्षा के लिए जहाज और हवाई जहाज बचाव अभियान के लिए तैयार हैं।
मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में येलो अलर्ट जारी कर दिया
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिस्थितियों के कारण अगले सप्ताह दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश और तेज आंधी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही पूरे राज्य में तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। स्थिति को देखते हुए गुरुवार से कोलकाता, हावड़ा, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विभाग ने सिस्टम के साइक्लोनिक तूफान की ताकत तक पहुंचने के बाद इसके और तेज होने की आशंका का संकेत दिया है। कोस्ट गार्ड की ओर से जानकारी दी गई है कि जरूरत पड़ने पर बचाव अभियान चलाने के लिए जहाजों और हवाई जहाजों को तैयार रखा गया है। चेन्नई की ओर भी बारिश होने का अनुमान लगाया रहा है। कोलकाता से यह तमिलनाडु की ओर रूख कर सकता है।
यह भी पढें : काशी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियां तेज, नमो घाट पर डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अन्य प्रमुख खबरें
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15
-
आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी
2026-11-15
-
'वायु रक्षा 2040' संगोष्ठी में उभरती तकनीकों पर हुआ मंथन
2026-11-15
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
2026-11-15
-
डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत
2026-11-15
-
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
2026-11-15
-
मुंबई CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, BMC और PNB रहे निशाने प
2026-11-15
-
तमिलनाडु में drone से होगी डिलीवरी, निपटाएंगे खेतों का भी काम
2026-11-14
-
Happy Children's Day 2026: 14 नवंबर को ही क्यों बनाया जाता है बाल दिवस
2026-11-14
-
छठ और शादियों के सीजन में बढ़ा हवाई किराया, CTI ने मंत्री को लिखा पत्र
2026-11-14
-
Assam के काजीरंगा सड़क हादसे में PM ने जताया दुख, CM करेंगे दौरा
2026-11-14
-
‘गैस चैंबर’ में तब्दील हुआ एनसीआर! कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार
2026-11-14
-
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-11-14
-
देशभर में छठ पूजा का उत्साह, आज मनाया जाएगा ‘खरना’
2026-11-14
-
बाल दिवस पर आज हर बच्चे को शुभकामनाएं, मौका मिलते ही स्कूलों में मचा दी धूम
2026-11-14