16 को महिला कर्मियों को छठ का अवकाश, महापौर के निर्णय के बाद दी छुट्टी
खबर सार :-
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी जहां तैयारियों में व्यस्त रहे, वहीं महापौर भी सक्रिय रहीं। महपौर ने महिला कर्मियों को एक दिन का अवकाश सोमवार को दिए जाने की जानकारी दी। उधर, शिवरी प्लांट पर भी अधिकारी, प्रशिक्षु और विद्यार्थी जानकारियां जुटाते रहे।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम ने शहरभर में तैयारियां करवाई हैं। इन तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। राजधानी में इस बार 110 छठ घाटों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आज भी कर्मचारी सुबह से ही सफाई के अलावा अन्य कार्याें में लगे रहे। शहर में इस बार 47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों पर विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां नगर निगम के कर्मचारी संभालते रहे हैं।
नगर निगम की ओर से घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस काम को पूरा करने में कई दिन लग गए। रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण का काम कई स्थानों पर कराया गया। निगम के कर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, बैरिकेडिंग और आवागमन के इंतजाम किए गए हैं। जबकि खराब रास्तों को सुधारने में फेल रहा है। कई स्थानों पर छोटे घाट बनाए गए हैं। यह पिछले साल भी थे, इन पर काम कुछ ही स्थानों पर किया गया है।
यह भी पढ़ें : काशी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियां तेज, नमो घाट पर डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निगम की टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी
बड़े घाटों की छोड़ दे तो मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था छोटे घाटों पर नहीं दिखी। निगम की ओर से कहा गया है कि सभी घाटों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। पर्व के दौरान नगर निगम की टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी और किसी भी समस्या के समाधान के लिए मौके पर तैनात रहेंगी। नगर निगम ने दावा किया है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं, जबकि निगम अपनी तैयारी सफाई तक सीमित कर किए हुए है।
इस बार निगम की ओर से छठपर्व पर महिला कर्मियों का विशेष ध्यान रखा गया है। छठ महापर्व के महत्व और महिला कर्मचारियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम लखनऊ एवं जलकल विभाग में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों को 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को एक दिन का विशेष अवकाश प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने निगम के अधिकारियोें से विमर्श करते हुए निर्णय किया कि महिला कर्मियों को अवकाश दिया जाना चाहिए।
16 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा
इस संबंध में नगर आयुक्त को एक लिखित निर्देश दिए गए हैं। इस अवकाश में नगर निगम एवं जलकल विभाग में कार्यरत समस्त महिला कर्मचारियों को शामिल करने के लिए कहा है। महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पूजा-पाठ, प्रसाद की तैयारी और धार्मिक परंपराओं का पालन करती हैं। 16 नवंबर को सोमवार के दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस पर्व का समापन होगा।
डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में आयोजित 92वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रांतीय सिविल सेवा के 57 प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिवरी प्लांट देखा। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा संचालित म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज, कश्मीरी मोहल्ला की कक्षा 9 एवं 10 की छात्राओं तथा रिशिता मैनहट्टन के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य भी थे। इस दौरान अपनी जिज्ञासा के अनुसार सवाल जवाब भी किए गए।
सबसे ज्यादा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर यहां भी चिंता सुनी गई। म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज, कश्मीरी मोहल्ला की छात्राओं को कचरे के पृथक्करण, प्रसंस्करण, निस्तारण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। यहां का आगमन लखनऊ को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक प्रचार-प्रसार जैसा अवसर रहा है। सभी का कहना था कि वह अधिक लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे।
यह भी पढ़ें : विश्व मधुमेह दिवस आजः जान लें लक्षण, अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप वन डायबिटीज
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्य सचिव के निर्देश: मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की होगी मरम्मत
2026-11-15
-
झांसी रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा, आरपीएफ की कड़ी जांच
2026-11-15
-
जनजातीय गौरव दिवस पर मिजोरम में स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन
2026-11-15
-
छठ पर्व हमें कठोर अनुशासन सिखता है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
2026-11-15
-
ज्ञानदीप अपार्टमेंट में श्रीमद्भगवतगीता स्वाध्याय कार्यक्रम का आयोजन
2026-11-15
-
मध्य प्रदेश में छठ पर्व की धूम, इंदौर में 150 स्थानों पर होगी पूजा
2026-11-15
-
बिहार में छठ महापर्व का उत्साह, रोशनी से जगमगाए घाट और सड़कें
2026-11-15
-
मध्य प्रदेश में मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 4 रुपये तक बढ़ीं कीमतें
2026-11-14
-
वन विभाग के SDO के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, नकदी व सोना बरामद
2026-11-14
-
यूपी में 3,886 मतदान केंद्र घटने पर सपा ने उठाए गंभीर सवाल
2026-11-14
-
छठ पर UP रोडवेज बसों से सफर हुआ आसान, रात में 2 लाख लोग कर रहे यात्रा
2026-11-14
-
यूपी में छठ महापर्व पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी
2026-11-14
-
पटना में श्रद्धालुओं को ऐप पर मिलेगी छठ घाटों और सुविधाओं की जानकारी
2026-11-14
-
काशी में गंगा महोत्सव व देव दीपावली की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
2026-11-14
-
अयोध्या में घाटों और परिक्रमा मार्गों पर हुई साफ-सफाई
2026-11-14