छठ पूजा में भेदभाव देखने वाले विपक्षी नेता समाज और संस्कृति के दुश्मन : मुख्यमंत्री योगी

खबर सार :-

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधतेे हुए कहा कि जिनका जीवन पाखंड से भरा है, वह दुर्गा पूजा और कावड़ यात्रा के दौरान भी उनका पाखंड में ही डूबे रहते है। छठ महापर्व में भी भेदभाव ढूंढते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा को कोसना इन लोगों का जन्म सिद्ध अधिकार हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग समाज और संस्कृति के दुश्मन हैं।
छठ पर्व हमें कठोर अनुशासन सिखता है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

खबर विस्तार : -

लखनऊ, मुख्यमंत्री रविवार को लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती नदी के तट पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 2017 का जिक्र किया। कहा कि उससे पहले प्रदेश में उपद्रव होता था। घाटों की सफाई नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है। कहा कि लाखों लाख श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार और पर्व मना रहे हैं।

ये भी पढ़ेंःनेपाल में ग्रीन हाइड्रोजन से बनेगी खाद, सालाना 5 लाख टन ग्रीन यूरिया उत्पादन का लक्ष्य

शारदा सिन्हा के स्वर इस महापर्व की धड़कन

उन्होंने बताया कि वाराणसी में 20 लाख गोरखपुर में 16 लाख लोग पूरी श्रद्धा के साथ पर्व का हिस्सा बने हैं। इस दौरान छठ गीतों को भी याद किया। उन्होंने शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिस प्रकार छठ हमारी लोक आस्था की आत्मा है, उसी प्रकार शारदा सिन्हा के स्वर इस महापर्व की सजीव धड़कन हैं। उन्होंने शारदा सिन्हा के गीतों की तारीफ करते हुए कहा कि यह इसी तरह दशकों तक गए जाते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके गीतों के माध्यम से भारतीयता की छाप दुनिया में पहुंच रही है। सीएम ने कहा कि आस्थावान भारतीय के मन में माटी की सुगंध बसती है।

छठ माई की कृपा और उनके गीतों की गूंज हर घाट पर सदैव गूंजती रहेगी। छठ पर्व पर प्रकृति जल और भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। इसमें पर्व के प्रति की आस्था पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। छठी व्रतियों के लिए बेहद कठिन तपस्या के समान है। 36़ घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली वृत्तियों को अर्घ्य अर्पित करने में खुद और परिवार का कल्याण नजर आता है। लखनऊ में पूर्वांचल और बिहार से आए लाखों परिवारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने अपनी उद्यमशीलता से विकास किया है। शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है।

पूर्वांचल के लोगों को परिवार का हिस्सा बताया

लखनऊ में पूर्वांचल के रह रहे लोगों को परिवार का हिस्सा बताया है। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी सभी को बधाइयां दी। गोमती नदी के किनारे आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संस्था अध्यक्ष प्रभु नाथ राय राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह ने पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा प्रकाशित सनेश स्मारिका का विधिवत विमोचन किया।

संस्था के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश और अंबरीश राय के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य की असीम कृपा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का पर्व है। यह हमें श्रद्धा, पवित्रता और कठोर अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। कार्यक्रम के दौरान लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने छठी माई का गीत गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

जगमगाते रहे गोमती किनारे के छठ घाट

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर निगम लखनऊ द्वारा गोमती नदी के विभिन्न घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। घाटों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे घाट लोगों को लुभाते रहे। नगर निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा शहर के कई छठ घाटों की सजावट देखने लायक रही है। आकर्षक रंग विरंगी रोशनी और जमीन पर रंगोली लोगों का ध्यान खींचती रही। 

ये भी पढ़ेंः Air India ने दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क की सीधी उड़ानों को दोबारा किया शुरू

अन्य प्रमुख खबरें