झांसी रेलवे स्टेशन बना छावनी: एयरपोर्ट और मेट्रो की तर्ज पर सुरक्षा का पहरा, श्वान दस्ते ने खंगाले यात्रियों के बैग
खबर सार :-
त्योहारों के बाद लौटने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ ने एयरपोर्ट की तर्ज पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यात्रियों के सामान की सघन जांच की।
खबर विस्तार : -
झांसी: त्योहारों का सीजन समाप्त होने के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता और मुस्तैदी से स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित और व्यवस्थित रखा गया।
अचानक बढ़ाई गई इस सुरक्षा
अचानक बढ़ाई गई इस सुरक्षा व्यवस्था को देखकर कई यात्रियों के मन में यह सवाल भी उठा कि क्या आज स्टेशन पर किसी विशिष्ट अतिथि या मंत्री का आगमन होने वाला है। हालांकि स्थिति साफ करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि यह पूरी कवायद केवल त्योहारों के बाद उमड़ने वाली भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। इस विशेष अभियान का मुख्य केंद्र दिल्ली की ओर प्रस्थान करने वाली प्रमुख ट्रेनें रहीं।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी द्वारा संचालित इस अभियान के तहत विशेष रूप से गतिमान एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखी गई। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर यात्रियों के लिए दो अलग-अलग कतारें बनवाई गईं, ताकि अव्यवस्था से बचा जा सके। सुरक्षा जांच के बाद ही यात्रियों को प्लेटफार्म की ओर प्रवेश दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की भगदड़ या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैग और अन्य लगेज की ली गई बारीकी से तलाशी
सघन जांच प्रक्रिया के दौरान आरपीएफ जवानों ने हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करके यात्रियों की व्यक्तिगत जांच की। यात्रियों के साथ उनके बैग और अन्य लगेज की भी बारीकी से तलाशी ली गई। भारी सामान और बड़े बैगों की जांच के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित श्वान दस्ते (डॉग स्क्वॉड) की मदद ली गई, जिससे किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
इस व्यापक सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए आरपीएफ स्टाफ के साथ-साथ कमर्शियल स्टाफ और रेलवे स्क्वाड की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ काम किया। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफार्म तक सुरक्षाबलों के जवान मुस्तैद रहे और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखी। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक भी किया गया तथा किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु के दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई।
ये भी पढ़ेंः- 25 लाख युवाओं को टैबलेट, एक लाख से अधिक को मिलेगी सरकारी नौकरी: सीएम योगी
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुख्य सचिव के निर्देश: मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की होगी मरम्मत
2026-11-15
-
जनजातीय गौरव दिवस पर मिजोरम में स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन
2026-11-15
-
छठ पर्व हमें कठोर अनुशासन सिखता है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
2026-11-15
-
ज्ञानदीप अपार्टमेंट में श्रीमद्भगवतगीता स्वाध्याय कार्यक्रम का आयोजन
2026-11-15
-
मध्य प्रदेश में छठ पर्व की धूम, इंदौर में 150 स्थानों पर होगी पूजा
2026-11-15
-
बिहार में छठ महापर्व का उत्साह, रोशनी से जगमगाए घाट और सड़कें
2026-11-15
-
मध्य प्रदेश में मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 4 रुपये तक बढ़ीं कीमतें
2026-11-14
-
वन विभाग के SDO के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, नकदी व सोना बरामद
2026-11-14
-
यूपी में 3,886 मतदान केंद्र घटने पर सपा ने उठाए गंभीर सवाल
2026-11-14
-
छठ पर UP रोडवेज बसों से सफर हुआ आसान, रात में 2 लाख लोग कर रहे यात्रा
2026-11-14
-
यूपी में छठ महापर्व पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी
2026-11-14
-
छठ महापर्व के लिए लखनऊ के घाट तैयार, सभी 110 घाटों पर पुख्ता इंतजाम
2026-11-14
-
पटना में श्रद्धालुओं को ऐप पर मिलेगी छठ घाटों और सुविधाओं की जानकारी
2026-11-14
-
काशी में गंगा महोत्सव व देव दीपावली की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
2026-11-14
-
अयोध्या में घाटों और परिक्रमा मार्गों पर हुई साफ-सफाई
2026-11-14