lucknow में नगर निगम का सफाई अभियान शुरू, सभी 8 जोनों में एक साथ उतरीं टीमें
खबर सार :-
लखनऊ शहर में त्योहारों को देखते हुए नालियों की सफाई से लेकर कूड़ा उठान और हॉर्टिकल्चर वेस्ट हटाने तक अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की ओर से पूरे शहर में कर्मचारियों की टीम सक्रिय कर दी गई है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, आने वाले दिनों में त्योहारों के दृष्टिगत शहर को साफ सुथरा और व्यवस्थित बनाया जाना है। ऐसा कहना है नगर निगम लखनऊ के अधिकारियों का। इन्होंने विशेष सफाई अभियान शुरू करा दिया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दीपावली और छठ पर्व को लेकर बुधवार को शहर के सभी आठ जोनों में एक साथ विशेष सफाई अभियान शुरू कराया। इस मौके पर शहर के सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसर्स भी सक्रिय कर दिए गए। इनकी निगरानी में सफाई कर्मचारियों और संबंधित टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में काम को गति दी है।
यह भी पढ़ेंः कृषि विवि व IFFCO के बीच समझौता, 100 किसानों के खेत बनेंगे प्रयोगशाला
हर जोन में चलाया जा रहा अभियान
जोनवार दी गई जिम्मेदारी को त्योहारभर निभाएंगे। शहर में चलाए गए सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के तहत नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, सीएमडी वेस्ट का उठान, मंदिरों के आसपास विशेष सफाई, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, पार्कों की साफ-सफाई तथा हॉर्टिकल्चर वेस्ट को हटाने का कार्य प्राथमिकता पर शामिल किया गया है।
पेड़ की टहनी और पत्तियां छह डंपर निकलीं
इस दौरान नगर निगम मंदिरों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख चौराहों, कॉलोनियों और छठ पूजा स्थलों को अभियान में शामिल किया है। यहां पर सफाई के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर निगम के अभियान में विद्युत विभाग द्वारा बिजली के तारों एवं लाइनों के आसपास की गई पेड़ों की छंटाई के बाद जमा हुए हरित कचरे को हटाया जा रहा है। अभी तक यह यहीं पड़ा था। इसके तहत जोन-3 में वृहद स्तर पर हॉर्टिकल्चर वेस्ट का उठान कराया गया। इसके अतिरिक्त जानकीपुरम विस्तार में जानकीपुरम थाने से महादेव मंदिर तक भी पेड़ों की कटिंग से निकले हरित कचरे को हटाया गया। इन क्षेत्रों से लगभग 6 डंपर तथा 15 ट्रॉली ग्रीन वेस्ट का उठान किया गया। अन्य जोनों में भी हॉर्टिकल्चर वेस्ट हटाने की कार्रवाई की गई।
छठ पूजा के लिए लगाए जाएंगे कर्मचारी
अभियान के अंतर्गत कपूरथला वायरलेस चौराहे से सरकार डायग्नोस्टिक की ओर जाने वाले मार्ग, छन्नी लाल चौराहा, सहारा कार्यालय के पीछे पालिका मार्केट चौराहा तथा वहां से क्रॉसिंग की ओर जाने वाले मार्ग पर सफाई कराई गई। यह अभियान तीन दिनों तक जारी रहेगा। इसके बाद छठ पूजा में कर्मचारी लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि यह विशेष अभियान लगातार चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सभी जोनों में सफाई कार्यों की निगरानी की जा रही है, जिससे निर्धारित क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी कार्य प्रभावी ढंग से पूरे कराए जा सकें। नगर निगम का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता का बेहतर वातावरण बना रहे।
कहां होगा छठ पर्व का मुख्य स्थान
नगर निगम का सारा ध्यान गोमती तट पर रहेगा। यहां पर मुख्यमंत्री भी छठ पर्व के दौरान पहुंचते हैं। बडी संख्या में शहर से लोग यहां पहुंचते हैं। अधिकारियों के परिजन भी यहीं छठपर्व मनाते हैं। इसलिए नगर निगम को पहले गोमतीनदी का जल साफ करने के उपाय करने होंगे। इसके बाद तट सुरक्षित करना होगा। बेरिकेडिंग भी यहां हर बार कराना पड़ता है।
नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जोन-7 और जोन-8 के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। यहां पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ेंः दस हजार में दस महीने तक कमाई का जरिया, Siwan में उद्यान निदेशालय का गेंदा फूल योजना
अन्य प्रमुख खबरें
-
ताजमहल परिसर में पहुंचा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यूताजमहल परिसर में मिला 5 फुट लंबा ‘इंडियन राॅक पायथन’, वाइल्डलाइफ एसओएस ने शौचालय से किया रेस्क्यू
2026-11-12
-
छठ पूजा के लिए लखनऊ तैयार, 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट बनाए
2026-11-12
-
पीटरहाॅफ बेचने के आरोपों का CM सुक्खू ने किया खंडन, BJP पर साधा निशाना
2026-11-12
-
शिमला में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
2026-11-12
-
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दिल्ली से आए भक्तों के साथ मारपीट, मुकदमा
2026-11-11
-
योगी आदित्यनाथ: यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा नियुक्ति पत्र वितरण
2026-11-11
-
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत
2026-11-11
-
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
2026-11-11
-
झांसी में रेलवे फाटक तीन दिन बंद, वैकल्पिक मार्ग की जानकारी
2026-11-11
-
झांसी में पराली जलाने पर जेल और 15 हजार तक जुर्माना, कृषि विभाग सक्रिय
2026-11-11
-
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री का मीरजापुर दौरा
2026-11-11
-
मुजफ्फरनगर में भयंकर सड़क हादसा, 6 लोग जिंदा जले
2026-11-09
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07