कोर्ट ने आजम खान को 14 दिन की रिमांड पर डासना जेल भेजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने किया था गिरफ्तार
खबर सार :-
गाजियाबाद की एक विशेष PMLA अदालत ने आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उन्हें डासना जेल ले जाया जाएगा। शनिवार को जब आजम खान रामपुर जेल से रिहा हो रहे थे
खबर विस्तार : -
गाजियाबादः समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) को बड़ा झटका लगा है। गाजियाबाद की एक विशेष PMLA कोर्ट ने रविवार को आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दो पैन कार्ड रखने से जुड़े एक मामले में जमानत दिए जाने के बाद, शाम को रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद की एक विशेष PMLA अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया। अब ED मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले के सिलसिले में उनसे पूछताछ करेगी।
आजम को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया
दरअसल ED ने आजम खान को शनिवार शाम रामपुर जेल से रिहा होने के तुरंत बाद, मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पूछताछ के लिए अदालत से आजम खान की 14 दिन की रिमांड मांगी थी। आजम खान के वकीलों ने इस कदम और ED द्वारा दायर रिमांड अर्जी का विरोध किया। फिलहाल पुलिस आजम खान को लेकर डासना जेल के लिए रवाना हो गई है।
ये भी पढ़ेंः- झांसी में वकील-पुलिस टकराव के बीच पुलिस का बड़ा एक्शन, बस स्टैंड के होटलों पर आधी रात छापेमारी
डासना जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस बीच, दसना जेल प्रशासन और जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के अनुसार, जेल में पहली बार आने वाले सभी कैदियों के लिए नियम एक समान हैं। जेल अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चाहे रविवार हो या कोई सामान्य कार्य दिवस, अदालत के आदेश पर पहली बार आने वाले हर नए कैदी को नियमों के तहत शुरुआत में एक सामान्य बैरक में रखा जाता है। आजम के आने से पहले ही वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
बता दें कि यह मामला जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के दौरान सरकारी फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है। इन प्रॉपर्टी का मूल्य 400 करोड़ से ज्यादा का बताया गया था। आजम खान को 11 महीने तक हिरासत में रहने के बाद, शनिवार शाम उनके बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर जेल से रिहा किया गया था। 29 अक्टूबर को, हाई कोर्ट ने दो पैन कार्ड रखने से जुड़े एक मामले में उनकी 10 साल की सजा पर रोक लगा दी थी। लेकिन शनिवार शाम करीब 7:00 बजे जैसे ही वे जेल से बाहर आए, ED के लखनऊ जोनल ऑफिस की एक टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ED फिलहाल आजम खान के खिलाफ 40 मामलों की जांच कर रही है।
इन मामलों में आजम से पूछताछ करेगी ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण, उसके लिए जमीन के अधिग्रहण और उसमें इस्तेमाल हुए फंड के स्रोत को लेकर एक मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि सरकारी फंड के करोड़ों रुपयों का दुरुपयोग किया गया है। इसी सिलसिले में, ED ने गाज़ियाबाद की एक अदालत से वारंट हासिल किया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ेंः- यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 15 आईएएस अफसरों का तबादला, अनुराग श्रीवास्तव को बनाया कृषि उत्पादन आयुक्त
अन्य प्रमुख खबरें
-
बण्डा में बदहाल सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों का 2027 चुनाव बहिष्कार का ऐलान
2026-11-01
-
नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 का आगाज, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ध्वज पूजन
2026-10-31
-
सरदार पटेल जयंती पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का बड़ा बयान, सुल्तानपुर में मूर्ति स्थापना पर दी नसीहत
2026-10-31
-
15 आईएएस का स्थानांतरण, कृषि उत्पादन आयुक्त बनें अनुराग श्रीवास्तव
2026-10-31
-
झांसी में वकील-पुलिस टकराव और होटलों पर आधी रात छापेमारी
2026-10-31
-
फुलियाखुर्द चुनाव: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी को झटका
2026-10-31
-
अयोध्या के आसमान पर 2,100 ड्रोन से जीवंत होंगे रामायण प्रसंग
2026-10-31
-
जिन्ना को आदर्श मानने वाले सरदार पटेल के अनुयायी नहीं हो सकतेः CM योगी
2026-10-31
-
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों की मदद करेगी सरकारः सीएम नायडू
2026-10-30
-
हिमाचल प्रदेश में 2 नवंबर तक जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर
2026-10-30
-
रामनगरी में छह घंटे का टूर पैकेज, अयोध्या के प्रमुख मंदिरों का कराएगा दर्शन
2026-10-30
-
LUCKNOW: भैंसोरा के नंदनवन में खेलने पर प्रतिबंध, बच्चों के लिए लगाए गए हैैं झूले
2026-10-30
-
MP में 2 नवंबर तक रहेगा चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 33 जिलों में अलर्ट
2026-10-30
-
बिहार में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, बारिश और आंधी-तूफान; फसलें नष्ट
2026-10-30
-
इंदौर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज
2026-10-30