अयोध्या का पौराणिक महत्व बताएगा गाइड, मंदिर, घाट और सरयू तट तक होगी यात्रा
खबर सार :-
पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या में दीवाली के मौके पर एक सौगात दी जा रही है। इसके अंतर्गत धार्मिक और पर्यटन स्थल देखने वालों को एक पैकेज के तहत वातानुकूलित वाहन के साथ गाइड कोसी परिक्रमा मार्ग पर आने वाले धार्मिक, ऐतिहासिक और पोराणिक स्थलों के साथ राम मंदिर व सरयू घाट के दर्शन कराने लेकर जाएगा।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की प्रमुख धार्मिक नगरी अयोध्या को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा हाथ रहा है। दिवाली के मौके पर इस बार अयोध्या को एक और सौगात देने की व्यवस्था हो गई है। जनपद अयोध्या में पूरी दुनिया से लोग दीपोत्सव के मौके पर आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक टूर पैकेज की व्यवस्था की गई है।इस पैकेज के अंतर्गत अयोध्या घूमने में सहूलियत होगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए डिवाइन हेरिटेज ट्रायल टूर पैकेज दिवाली के मौके पर शुरू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : झारखंड के कुकराहा गांव में 160 सालों से हो रही दुर्गा पूजा, नवरात्रि पर उमड़ते हैं श्रद्धालु
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भावना के अनुरूप किया लागू
टूर के दौरान गाइड को साथ में लेकर जाना होगा। यह गाइड रामनगरी के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराएगा। टूर के जरिउए रामनगरी के प्रमुख मंदिरों, यहां के घाटों और घूमने वाले प्रमुख स्थानों को देखने में सहूलियत होगी। यह यात्रा 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है। आने वाले दिनों में दिवाली के मौके पर पूरी दुनिया से लोग यहां आएंगे। टूर पैकेज में प्रतिदिन दो बैच ही संचालित होंगे।
इसमें पहले बैच में सुबह 10ः00 से अपरान्ह 4ः00 बजे तक और दूसरा अपरान्ह 1ः00 से शाम 7ः00 तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने शुक्रवार को बताया की अयोध्या की धार्मिक परंपराओं को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। जयवीर सिंह ने कहा की 14 कोसी परिक्रमा का विशेष महत्व है। इस परिक्रमा के लिए दुनियाभर के लोगों में आस्था और भक्ति है। अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रायल के जरिए आध्यात्मिक अनुभव को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने में कामयाबी होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भावना के अनुरूप इसे लागू किया जा रहा है।
अयोध्या की धार्मिक विरासत और पौराणिक प्रसंग को भी बताएंगे
अयोध्या में रामायण सर्किट का भी बड़ा महत्व है। इसे मजबूत करने में सभी परियोजनाओं का योगदान है। लता मंगेशकर चौक से यात्रा को शुरू किया जाएगा और यह पर्यटकों को सबसे पहले म्यूजिक ले जाएगा। इसी से जुड़ते हुए भगवान श्रीराम, माता सीता सहित रामायण के अन्य पात्रों की मोम से बनी प्रतिमाओं के जरिए महाकाव्य के प्रसंग को जीवंत रूप में देखने का अवसर मिलेगा। इसी दौरान पर्यटक, अयोध्या की धार्मिक विरासत और पौराणिक प्रसंग को भी जान सकेंगे।
सूर्य कुंड, गिरिजा कुंड और पंचमुखी महादेव मंदिर होते हुए पर्यटकों को गुप्तार घाट ले जाया जाएगा। लक्ष्मण किला और शेषावतार मंदिर के दर्शन करने का अवसर भी इस टूर के जरिए मिलेगा। यात्रा में स्वर्ग द्वार, राम की पैड़ी और नागेश्वर नाथ मंदिर को भी जोड़ा गया है। यात्रा के दौरान साथ चल रहा गाइड सभी धार्मिक स्थलों के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक महत्व को बताता रहेगा। सरयू नदी के तट पर पूजा स्थल, भक्ति गीतों के बीच मां सरयू की आरती की जाएगी। यात्रा का समापन सरयू की आरती के साथ होगा।
पर्यटकों की अयोध्या में 6 घंटे की आध्यात्मिक यात्रा पूरी होगी
पर्यटकों को वापस लता मंगेशकर चौक पहुंचा जाएगा। इस तरह से अयोध्या की 6 घंटे की आध्यात्मिक यात्रा पूरी होगी। बताया जा रहा है कि पैकेज के तहत पर्यटकों को सभी स्थलों तक आने जाने के लिए वातानुकूलित वाहन मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही स्थानीय टूर गाइड या कोऑर्डिनेटर को यात्रा में लगाया जाएगा, जिनको रास्ते की जानकारी के साथ स्थलों के इतिहास, धार्मिक महत्व और उनसे जुड़ी रोचक बातों व प्रसंग की जानकारी होगी।
उप्र के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अयोध्या की धार्मिक परंपराओं में 14 कोसी परिक्रमा का विशेष महत्व है। यूपीएसटीडीसी के अध्यक्ष अमृत अभिजात ने बताया कि अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल को इस तरह तैयार किया गया है कि पर्यटक एक ही दिन में गाइड के साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सुविधाजनक भ्रमण कर सकें।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के भाटखेड़ी में होती है रावण और कुंभकर्ण की पूजा, दशहरा पर नहीं जलाते हैं पुतले
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल प्रदेश में 2 नवंबर तक जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर
2026-10-30
-
LUCKNOW: भैंसोरा के नंदनवन में खेलने पर प्रतिबंध, बच्चों के लिए लगाए गए हैैं झूले
2026-10-30
-
MP में 2 नवंबर तक रहेगा चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 33 जिलों में अलर्ट
2026-10-30
-
बिहार में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, बारिश और आंधी-तूफान; फसलें नष्ट
2026-10-30
-
इंदौर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज
2026-10-30
-
अयोध्या दीपोत्सव 2026: रामनगरी में तैयारियां तेज, होटल और होम स्टे फुल
2026-10-30
-
चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र प्रदेश में 7 की मौत, 4,600 करोड़ का नुकसान
2026-10-30
-
हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, कुकुमसेरी में माइनस पर पहुंचा पारा
2026-10-29
-
उत्तर व दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक काशी-तमिल संगमम 28 से
2026-10-29
-
नवविवाहिता ने दिया था श्राप, मथुरा में 250 साल से नहीं मना करवाचौथ
2026-10-29
-
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से बिहार का होगा विकासः सीएम सम्राट
2026-10-29
-
महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान, 1.60 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी
2026-10-29
-
झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा की जीत, मान सिंह यादव जीते
2026-10-29
-
झांसी में 5 करोड़ के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
2026-10-29
-
मौसम: यूपी में तूफान 'अर्नब' का असर, कई जिलों तेज हवाओं के साथ बारिश
2026-10-29