मौसम अपडेट: यूपी पहुंचा तूफान 'अर्नब' का असर, अयोध्या से लेकर काशी तक तेज हवाओं साथ झमाझम बारिश

खबर सार :-

चक्रवात तूफान 'अर्नब' का असर उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। इसके चलते काशी से लेकर अयोध्या तक के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज भी तेज और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम: यूपी में तूफान 'अर्नब' का असर, कई जिलों तेज हवाओं के साथ बारिश

खबर विस्तार : -

UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Arnab Cyclone) का असर गुरुवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। इसका प्रभाव अयोध्या से लेकर काशी, गोरखपुर और मेरठ तक के बड़े इलाके में देखा जा सकता है। अयोध्या-काशी और गोरखपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश (Rain) शुरू हो गई है। जबकि पश्चिमी यूपी के मेरठ में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ स्थित मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने अगले 12 घंटों के दौरान, प्रयागराज समेत राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार के लिए गरज-चमक, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने बताया है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और इसके साथ मध्यम से भारी बारिश होने के संभावना है। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण गुरुवार की शुरुआत ठंड और तेज हवाओं के साथ हुई। आसमान में बादल छा गए और अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर तथा आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इससे दिन में ही ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

29-30 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 29 और 30 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए प्रशासन जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। 31 अक्टूबर तक शहर का अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर चेतावनी जारी, 140 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती है हवाओं की गति

करवा चौथ पर चांद के दीदार में बारिश डालेगी खलल 

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से, मेरठ समेत पूरे पश्चिमी यूपी में अगले 48 घंटों तक बादल छाए रह सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। मौसम के इस मिजाज से करवा चौथ के मौके पर आज रात चांद देखने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। बुधवार देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल पहुंचने लगे थे और आज सुबह से इनका असर और तेज होने की उम्मीद है। ऐसे में दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को शाम को चांद के दीदार के लिए बादलों के छंटने का इंतजार करना पड़ सकता है। 

शाम 7:57 बजे होगा चंद्रोदय

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ पर चंद्रमा के शाम 7:57 बजे निकलने की संभावना है। हालांकि, स्थानीय मौसम और बादलों की वजह से चंद्रमा के दिखने में देरी हो सकती है। इसलिए, व्रत रखने वाली महिलाओं को तय समय के अलावा भी आसमान पर नजर रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः- Karwa Chauth 2026: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला उपवास, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

 

अन्य प्रमुख खबरें