मध्य प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 31 जिलों में प्रभावित होगा मौसम; 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के मौसम में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। 6 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
खबर विस्तार : -
भोपाल: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात 'अर्नब' का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों के लिए बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को 31 जिलों में मौसम प्रभावित होने की संभावना है, जिसमें सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, भिंड, दतिया, रायसेन, सीहोर, विदिशा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे इलाकों में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। वहीं, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर और राजगढ़ में बारिश या आंधी-तूफान की कोई चेतावनी नहीं है; यहाँ मौसम साफ रहने की संभावना है।
चक्रवात के असर से धार जिले में बढ़ी ठंड
चक्रवात के असर से धार जिले में ठंड बढ़ गई है। तेज हवाओं के बीच, यहाँ एक ही दिन में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। मंगलवार को यह 15.4 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार सुबह 11.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था; मौसम में बदलाव के साथ, दिन के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गिरवर (शाजापुर) में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कल्याणपुर (शहडोल) और पचमढ़ी में तापमान 13.8°C, रायसेन में 14.5°C, करौंदी (कटनी) में 14.7°C और दमोह में 15°C दर्ज किया गया। वहीं, कई जगहों पर दिन का तापमान 35°C के आसपास बना हुआ है। उज्जैन, बैरसिया (भोपाल), धार, खंडवा, खजुराहो, सागर, मंदसौर और मारुखेड़ा (नीमच) में अधिकतम तापमान 34.3°C से 35°C के बीच दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ेंः- झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने बदला मौसम, 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी; पूर्वी सिंहभूम में अलर्ट
29 अक्टूबर को आंधी-तूफान की आशंका
चक्रवात का असर 29 और 30 अक्टूबर को और अधिक देखने को मिल सकता है। इस वजह से करवा चौथ (29 अक्टूबर) के दिन बादलों और बारिश के कारण चांद देखने में दिक्कत आ सकती है। इस दिन राज्य में आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने, आंधी-तूफान आने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जिलों में बहुत भारी बारिश और 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 35 अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 30 और 31 अक्टूबर को भी राज्य भर में मौसम के हालात अस्थिर रहने की उम्मीद है।
पूर्वी इलाकों के लिए अलर्ट, फसलों को नुकसान
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात 'अर्नब' आगे बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में देखने को मिल सकता है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में बारिश तेज होने की संभावना है। पूर्वी इलाकों के लिए 29 और 30 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात के कारण होने वाली बारिश से किसानों की चिंताएं बढ़ सकती हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश के खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा है। जबलपुर संभाग के बालाघाट और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में धान की खेती होती है। लगातार बारिश होने से फसलों की कटाई और खेतों में चल रहे अन्य कृषि कार्यों में बाधा आ सकती है। वहीं, रीवा संभाग में किसान गेहूं की बुवाई में जुटे हुए हैं। बारिश के कारण बुवाई की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में, खरीफ की मुख्य फसलों में धान, सोयाबीन, मक्का, उड़द, अरहर, तिल और कुछ इलाकों में मोटे अनाज शामिल हैं।
FAQ
1- चक्रवात अर्नब का सबसे ज्यादा असर कहां है?
चक्रवात अर्नब बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हुआ है। इसके असर से मछलीपट्टनम, यनम और काकीनाडा तट पर भारी बारिश हुई और कई पेड़ गिर गए।
2- तूफान अर्नब का असर अन्य किन राज्यों में होगा?
मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान का असर छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में भी होगा।
3- आंध्र प्रदेश में सरकार ने क्या उपाय किए हैं?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जानकारी दी कि राज्य में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। 2,199 चक्रवात आश्रय स्थल चिन्हित किए गए हैं। 12 एनडीआरएफ और 10 एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।
ये भी पढ़ेंः- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर! पश्चिम बंगाल में अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुजफ्फरनगर में भयंकर सड़क हादसा, 6 लोग जिंदा जले
2026-11-09
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07
-
झांसी में मऊरानीपुर बस स्टैंड पर करोड़ों के जेवरात चोरी का खुलासा
2026-11-07
-
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू
2026-11-07
-
धनतेरस पर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में हुआ 1,000 करोड़ का कारोबार
2026-11-07
-
धनतेरस पर सीएम योगी की अपील, ओडीओपी को उपहार स्वरूप चुनें
2026-11-07
-
जीजीआईसी विकास नगर में छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
2026-11-06
-
दिवाली से पहले पटाखा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
2026-11-06
-
UP में त्योहारों पर अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
2026-11-06
-
काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा मंदिर के खुले कपाट, दर्शन को उमड़े भक्त
2026-11-06
-
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट
2026-11-06