चक्रवात‘अर्नब’ को लेकर बंगाल सरकार अलर्ट, 3 जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित; समुद्र तटों पर जाने पर रोक
खबर सार :-
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार अलर्ट मोड पर है। तीन जिलों झारग्राम, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर में 24 घंटे काम करने वाले नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
खबर विस्तार : -
कोलकाता: प्रशासन ने झारग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों में 24x7 आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। ये नियंत्रण कक्ष मौसम विभाग की उस चेतावनी के बाद बनाए गए हैं, जिसमें चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के राज्य के तट से टकराने की संभावना जताई गई थी। इसके अलावा, तूफान से जुड़े संभावित खतरों को देखते हुए, प्रशासन ने दीघा, शंकरपुर और मंदारमनी के समुद्र तटों पर लोगों से जाने को मना किया है। यह प्रतिबंध 27 अक्टूबर से लागू किया गया है।
चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा और बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तटीय इलाकों में 43 राहत शिविर हैं। उन्हें प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है। इसके अलावा तटीय क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए 500 स्कूल भवनों को भी तैयार रखा गया है।
तटीय पर्यटन स्थलों के लिए हाई-अलर्ट जारी
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी निरंजन मंडल ने बताया कि मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर जरूरी कदम उठाए गए हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें आम जनता की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तरों पर लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने दीघा, मंदारमणि और शंकरपुर समेत तटीय पर्यटन स्थलों के लिए हाई-अलर्ट जारी किया है। समुद्र की स्थिति खराब होने की आशंका को देखते हुए, यह चेतावनी मंगलवार से ही लागू है। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके चलते, 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक समुद्र में नहाने पर रोक लगा दी गई है। मछुआरों को मंगलवार तक समुद्र से वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। दीघा-शंकरपुर विकास प्राधिकरण, दीघा पुलिस स्टेशन और दीघा मोहना तटीय पुलिस स्टेशन, पर्यटकों को सतर्क करने के लिए समुद्र तट पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः- मध्य प्रदेश के 17 जिलों में 29 अक्टूबर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान की भी संभावना
चक्रवात के सीधे दीघा तट से टकराने की संभावना
दीघा-शंकरपुर विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी प्रतीक अशोक धूमल ने सोमवार शाम को कहा कि चक्रवात के सीधे दीघा तट से टकराने की संभावना है। हालांकि 27 अक्टूबर से बारिश शुरू होने की संभावना है, इसलिए पर्यटकों को सतर्क किया जा रहा है। लोगों और मछुआरों से समुद्र तट से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार है। दीघा-शंकरपुर होटलियर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बिप्रदास चक्रवर्ती ने कहा कि दुर्गापूजा के बाद पर्यटकों की संख्या में कमी आई है, लेकिन जो लोग अभी भी यहां मौजूद हैं, उन्हें आगाह किया गया है।
पश्चिम मेदिनीपुर जिले में नियंत्रण कक्ष खोला
पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भी, जिला प्रशासन ने चक्रवात 'अर्नब' से निपटने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मोहनपुर, दंतन, केशियरी, सबांग, पिंगला, डेबरा, खड़गपुर और मेदिनीपुर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी ब्लॉक प्रशासनों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी बिजिन कृष्णा ने बताया कि चक्रवात के असर को देखते हुए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। चक्रवात 'अर्नब' के कारण झारग्राम जिले में भी बारिश होने और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग की पहल पर 24 घंटे काम करने वाला एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
ये भी पढ़ेंः- बिहार में तूफान ‘अर्नब’ को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी, ओडिशा में पुलिस-प्रशासन सतर्क; ODRAF की 4 टीमें तैनात
अन्य प्रमुख खबरें
-
अयोध्या में घाटों और परिक्रमा मार्गों पर हुई साफ-सफाई
2026-11-14
-
Lucknow: शहरवासियों को महापौर ने दी बधाई, कहा-आपका प्रयास सार्थक हुआ
2026-11-13
-
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत
2026-11-13
-
बिहार में छठ महापर्व की शुरुआत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
2026-11-13
-
बिहार में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी कार; दंपती समेत 3 की मौत
2026-11-13
-
‘बाट जे पूछेला बटोहिया...’ शिवनगरी काशी में गूंज रहे छठी मइया के गीत
2026-11-13
-
वैशाली में पुश्तैनी जमीन बेचने पर घर के चार सदस्यों ने खाया जहर
2026-11-13
-
लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ आज से, भोपाल के 54 घाटों पर व्यवस्था पूरी
2026-11-13
-
ताजमहल परिसर में पहुंचा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यूताजमहल परिसर में मिला 5 फुट लंबा ‘इंडियन राॅक पायथन’, वाइल्डलाइफ एसओएस ने शौचालय से किया रेस्क्यू
2026-11-12
-
छठ पूजा के लिए लखनऊ तैयार, 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट बनाए
2026-11-12
-
पीटरहाॅफ बेचने के आरोपों का CM सुक्खू ने किया खंडन, BJP पर साधा निशाना
2026-11-12
-
शिमला में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
2026-11-12
-
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दिल्ली से आए भक्तों के साथ मारपीट, मुकदमा
2026-11-11
-
योगी आदित्यनाथ: यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा नियुक्ति पत्र वितरण
2026-11-11
-
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत
2026-11-11