वाराणसी को खालिस्तान नेशनल आर्मी की धमकी, काशी को बम से उड़ाने का ई-मेल भेजा
खबर सार :-
पूरी काशी को हाईअलर्ट कर दिया गया है। यहां पर दीपावली के मौके पर खालिस्तान नेशनल आर्मी नाम के संगठन का ई-मेल मिला है। इसमें काशी को दीवाली के मौके पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
खबर विस्तार : -
वाराणसी, उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। दीपावली के मौके पर काशी को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल को काफी गंभीर माना गया है। इस मेल के जरिए काशी में विस्फोट करने की धमकी दी गई है। मेल मिलने के बाद काशी की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। पूरी काशी पर निगरानी के साथ ही इस बात का पता चलाया जा रहा है कि धमकी भरा ईमेल कहां से भेजा गया है।
दीपावली पर्व के दौरान बम विस्फोट की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। यह ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से बुधवार शाम वाराणसी नगर निगम के आधिकारिक वेबसाइट पर भेजा गया है। इसमें धमकी भरे लहजे में दीपावली के अवसर पर काशी में विस्फोट करने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। मामला काफी गंभीर माना जा रहा है। इसलिए इसकी गंभीरता को देखते हुए काशी को अलर्ट करते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ कमिश्नरेट पुलिस भी सतर्क की गई है।
मेल भेजने वाले स्थान की अभी पुष्टि नहीं
दीवाली के त्योहार पर जहां पूरी काशी में जगमग करने में लोग लगे थे, वहीं अब दहशत का माहौल बना दिया गया है। यद्यपि मेल भेजने वाले स्थान की अभी पुष्टि नहीं की गई है। इसकी जांच चल रही है। अधिकारियों के निर्देश पर शहर के संवेदनशील और प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था करना प्रशासन के लिए पहली जिम्मेदारी है। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), केंद्रीय विद्यालय, नगर निगम मुख्यालय और प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त सतर्कता विभिन्न धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक भवनों पर नजर रखी जा रही है। नगर निगम मुख्यालय को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सिगरा पुलिस ने परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
ज्यादातर स्कूल कालेज इन दिनांे दीवाली के मौके पर बंद रहते हैं, जहां खुले हुए हैं, वहां भी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। यहां आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मेल के भेजने वाले स्थान की जांच पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। यदि यह कड़ी सुलझा लिया जाएगा, तो बाकी चीजें सरल हो जाएंगी। फिलहाल, शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
आधी रात बढ़ती है अन्नपूर्णा मठ मंदिर में भीड़
धनतेरस के मौके पर अन्नपूर्णा मठ मंदिर में आधी रात के बाद भीड़ बढ़ जाती है। यहां की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। पुलिस अफसरों को वहां अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। डीएम सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इन स्थानोें पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। मंहत शंकरपुरी से भी मिलेे। मंदिर प्रबंधन से वहां की सुरक्षा के तरीकों पर सवाल किए। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से जानकारी मिली है कि खालिस्तान नेशनल आर्मी के ईमेल में 8 नवंबर का जिक्र है। इस दिन दीपावली है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल हिंदू स्कूल, नगर निगम कार्यालय और प्रमुख मंदिरों का जिक्र किया गया है।
भीड़ वाले स्थानों पर बढ़ाई गई गश्त
वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी है। जब धमकी भरा ईमेल मिला, उसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों को और अधिक सतर्क किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा है कि शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में जवान तैनात हैं। हर जगह पर गश्त की जा रही है। कई स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। मेल के बारे में साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। ईमेल भेजने वाला अज्ञात व्यक्ति है। उसकी पहचान करने और उसकी लोकेशन ट्रेस कर लिया जाएगा। इसके लिए टीम काम कर रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, प्रमुख घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। नगर निगम मुख्यालय और मेयर कार्यालय समेत विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दफ्तरों में एंटी-सबोटेज टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज की होगी जांच, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी प्रभावित
अन्य प्रमुख खबरें
-
राजस्थान : बारूद के विस्फोट में दो भाइयों की मौत, धमाकों से हिल गए पास के मकान
2026-11-05
-
Delhi के चावड़ी बाजार में कोहराम, मकान के मलबे में दबकर दो की मौत
2026-11-05
-
डाॅ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि
2026-11-05
-
अग्निवीरों का जारी रहेगा चार साल का सेवा काल, नहीं होगा कोई बदलाव नहीं
2026-11-04
-
हिमंता की राहुल को सलाह, आप एंग्री यंग मैन की तरह काम नहीं कर सकते
2026-11-04
-
12 पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में, बर्फ में दबे मिले दो शव
2026-11-04
-
दीपावली पर बाजारों में पुलिस ने सुरक्षा और निगरानी तंत्र बढ़ाया
2026-11-03
-
पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर भारत ने दोहराई शांति और स्थिरता की अपील
2026-11-03
-
23 साल पहले घर छोड़ गए थे पिता, हरिद्वार में दर्शन के दौरान मिले
2026-11-03
-
त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों ने लाठी-डंडों से किया हमला, 8 गिरफ्तार
2026-11-03
-
PM Modi ने पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का किया लोकार्पण
2026-11-03
-
कुंभ की तैयारियों में जुटा प्रशासन, हरिद्वार को एक रंग में रंगने की है योजना
2026-11-03
-
कोलकाता में 12 आईएएस अधिकारी नियुक्त, सीएए की 24 घंटे में तैयारी तेज
2026-11-03
-
बलरामपुर में निलंबन कार्रवाई के साथ चल रही बातचीत, Chhattisgarh पटवारी संघ दोहरे बर्ताव से नाराज
2026-11-03
-
Cyclone Murasu Landfall: आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 120 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं
2026-11-03