Trump के पाकिस्तानी सुपारी किलर को लंबी सजा, एफबीआई की गोपनीय जानकारी से हुआ था खुलासा

खबर सार :-

न्यूयॉर्क के रुकलिन स्थित संघीय अदालत में जिला न्यायाधीश एरिक आर. कोमिटी ने मर्चेंट को 330 महीने की सजा सुनाई। 48 वर्षीय मर्चेंट को छह मार्च को जूरी ने हत्या के लिए सुपारी देने और आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने की कोशिश के आरोपों में दोषी ठहराया था।
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा

खबर विस्तार : -

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी नागरिक को 27 साल 6 महीने की सजा सुनाई गई है। अभियोजकों का कहना है कि यह साजिश ईरान की इस्लामी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प के निर्देश पर रची गई थी। इस साजिश को रचने वाला पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: रातभर बांग्लादेश में हिंसक वारदतें, सांसद का घर, थाना, रेलवे स्टेशन, वाहन फूंके

अमेरिकी एजेंसियों को इसकी जानकारी थी

अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमले की साजिश को अंजाम मिलता, उससे पहले ही अमेरिकी एजेंसियों को इसकी जानकारी मिल चुकी थी।  हमले की साजिश का पर्दाफाश के दौरान वह अमेरिका से निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में इस मामले को लेकर सजा सुनाई गई। अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को बताया कि न्यूयॉर्क के रुकलिन स्थित संघीय अदालत में जिला न्यायाधीश एरिक आर. कोमिटी ने मर्चेंट को 330 महीने की सजा सुनाई। इस मामले में बताया गया है कि आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश में आरोपी को दोषी ठहराया गया है। 48 वर्षीय आरोपी को 6 मार्च को जूरी ने हत्या की कोशिश के लिए दोषी ठहराया था।

अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से परे आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश के लिए मर्चेंट का इस्तेमाल किया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या के लिए पेशेवर हत्यारों की तलाश की जा रही थी। जांच एजेंसियों ने हमले किए जाने से पहले ही पूरी योजना का पर्दाफाश कर दया था। पेशेवर हत्यारे की तलाश में कई लोगों ने पैसे भी लगाए थे। इस मामले में मर्चेंट की गवाही भी अदालत में हुई थी। उसने बताया था कि इस साजिश का मुख्य निशाना डोनाल्ड ट्रंप थे।

कोशिश के लिए मर्चेंट का इस्तेमाल किया गया था

अभियोजकों के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली भी इन लोगों के निशाने पर थे। यह साजिश काफी दिनों पहले से चल रही थी। दरअसल, सुलेमानी जनवरी 2020 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान इराक में अमेरिका के दो हमले में मारे गए थे। सजा की घोषणा में कहा गया है कि न्याय विभाग अमेरिकी नेताओं के खिलाफ विदेशी आतंकवादी साजिशों पर कार्रवाई करेगा। उनके प्रति किसी प्रकार का रहम नहीं किया जाएगा। इस साजिश का मकसद ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेना था।

इनके तार कई देशों से जुड़े होने के कारण इस मामले की सजा की कार्रवाई प्रक्रिया लंबी चली। मर्चेंट ने अभियोजन पक्ष के इस दावे पर सवाल खड़ा किया था, उसका कहना था की हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए वह तैयार नहीं था। ईरान में उसके परिवार को सुरक्षा के लिहाज से डर था। अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि मर्चेंट सुरक्षा से रिवॉल्यूशनरी की खुफिया अभियान में शामिल हुआ था। वह अमेरिका पूरा प्रशिक्षण लेकर आया था। एक रिश्तेदार के माध्यम से उसकी पहचान ईरान के मौजूदा एक हैंडलर से कराई गई थी।

यह दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे

इस दावे में बताया गया कि यह दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे।  उनकी मुलाकाते भी होती थी। मर्चेंट को राजनीतिक रैली के दौरान हत्या करने की ट्रेनिंग मिली थी और अपराधियों की भर्ती करने के भी निर्देश मिले थे। उसने कई परिचितों से संपर्क भी किया था। उसका परिचित एफबीआई का मुखबिर बन गया। इस मामले में एक रिकॉर्डिंग भी मिली, जिसमें मर्चेंट को कथित तौर पर यह समझाते हुए सुना गया, वह कह रहा था कि किसी राजनीतिक नेता की रैली के दौरान हत्या करनी है।

वह पेशेवर अपराधी बन चुका था। इस मामले में विदेश में रह रहे अन्य लोग भी उसके संपर्क में थे। प्रस्तावित गतिविधियों में दस्तावेजों की चोरी, रैलिया में विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक व्यक्ति की हत्या आदि उनकी गतिविधि थी। 12 जुलाई 2024 को टेक्सास में ही उसे गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान वह अमेरिका छोड़ने की तैयारी भी कर रहा था। 

यह भी पढ़ें: क्वाड को भारत का भरोसेमंद साझेदार मानते हैं पीएम मोदी, मनीला में तय होगा सहयोग का नया रोडमैप
 

अन्य प्रमुख खबरें