बांग्लादेश के कारोबारी दहशत में, रंगदारी न मिलने पर अपराधी कर रहे खूनखराबा

खबर सार :-

रंगदारी मांगना बांग्लादेश में जैसे छूट पर है। आए दिन किसी न किसी के साथ घटना हो रही है। दहशत में व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। पुलिस के पास केवल लिस्ट है।
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी

खबर विस्तार : -

ढाका, बांग्लादेश की नई सरकार बनने के बाद भी यहां अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रंगदारी मांगने वाले हावी हैं। ढाका की हालत यह है कि मुंह मांगी रकम न मलने पर खूनखराबा कर रहे हैं। रविवार को भी राजधानी ढाका में उपद्रव देखा गया है। यहां पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। हालत यह रही कि गोली चलाने में भी डर नहीं रहा। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी गई। सरकार के पास नियंत्रण जैसा कुछ भी नहीं रहा। 

यह भी पढ़ें : UP Elections 2027 : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर होगी चर्चा

रंगदारी न मिलने पर गोदाम पर हमला किया

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर और हजारीबाग में एजेआर कूरियर सर्विस के वाहनों को तोड़ दिया। रंगदारी न मिलने पर एक गोदाम पर हमला किया। यहां लूटमार की कोशिश की गई। इसी तरह रामपुरा में एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के दफ्तर में तांडव देखा गया। दो लोगों को यहां पर गोली मार दी। मीडिया में सरकार की छवि दागदार होने के कारण अब पुलिस ने ऐक्शन का प्रयास किसा है। कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने अब जिम्मेदारी संभाली है। केवल ढाका में 545 रंगदारों और अपराधियों की सूची तैयार की गई है। इसी आधार पर उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

हमलावरों ने मास्क और सिर पर टोपी लगा रखी थी

इसके बाद भी अभी बात वहीं टिकी है। यदि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। केवल दिखावा हो रहा है। यहां ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट बता रही है कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे उपद्रव देखा गया। राजधानी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर डिसीजेज के सामने भी उपद्रव देखा गया। श्यामोली की मुख्य सड़क के किनारे  अनुराग फार्मेसी में कर्मचारी मोइनउद्दीन काम कर रहे थे। अचानक गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा। इससे लोग भुला भी नहीं पाए तभी एक और जगह पर गोलियों का दूसरा दौर चला। गोलियां फार्मेसी के शीशे को तोड़ते हुए मोइनउद्दीन के सिर के ऊपर से निकल गईं। इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई। 

रविवार शाम करीब पांच युवक रामपुरा के वाप्डा रोड स्थित स्पीड टच नेटवर्क एंड टेक्नोलॉजी के दफ्तर में हमलावर हो गए। दनादन गोलियां बरसाने लगे। इसमें दो लोग घायल भी हो गए। हमलावरों में से दो ने अपने चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगा रखी थी। कंपनी के नेटवर्क ऑपरेशंस इंचार्ज इस में घायल भी हुए हैं। यहां पर दस लाख टका की रंगदारी मांगी गई। 

फार्मेसी के मालिक से 50 लाख की मांग

फार्मेसी के मालिक से 50 लाख टका की रंगदारी मांगी गई। रविवार को भी यही उपद्रव किया गया। मोहम्मदपुर और हजारीबाग में एजेआर कूरियर सर्विस के वाहनों और एक गोदाम पर हमला किया गया। एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के दफ्तर में दो लोगों को गोली मार दी गई। इसमें दो नाम शूटर बादल और शूटर पप्पू आए। उन्होंने दबाव बनाने के लिए दो देसी बम फेंके। इसके बाद इसके फायरिंग कर दी। ऐसे तमाम मामले सामने आए हैं। सिर्फ अनुराग फार्मेसी ही नहीं, राजधानी के कई हिस्सों में रंगदारी की मांग की गई है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर फायरिंग, हमले, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। 

गोलीबारी में दो लोगों को गिरफ्तार किया

पहले धमकी दी जाती है, फिर मांग पूरी नहीं होने पर खूनखराबा कर दहशत फैलाई जाती हैं। राजधानी में 545 रंगदारी वसूलने वालों और अपराधियों की एक सूची तैयार कराई गई है। इसी आधार पर काम किया जाएगा। अपराधियों की धरपकड़ किया जाएगा। अनुराग फार्मेसी के एक रेस्तरां और एक सुपरशॉप को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी मिली है। इन प्रतिष्ठानों के मालिक सैयद हसन नूर इस्लाम हैं। वे पूर्व पार्षद और अवामी लीग के नेता हैं। बताया जाता है कि राजनीतिक बदलाव के बाद से वे देश से बाहर हैं। मोहम्मदपुर इलाके के दो अपराधियों बादल और पप्पू ने हाल ही में उनसे 50 लाख टका की रंगदारी मांगी थी। पैसे न मिलने पर उन्होंने बम और गोली चलाकर दहशत फैलाई। फार्मेसी में हुई गोलीबारी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें : अयोध्या के दीपोत्सव में दिखेगा महिलाओं का कौशल, मातृशक्ति के बनाए 1.60 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

अन्य प्रमुख खबरें