DELHI विधानसभा की सुरक्षा बढ़ेगी, आठ वॉच टावरों से होगी निगरानी
खबर सार :-
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। अब विधानसभा के अंदर प्रवेश के लिए हर व्यक्ति को आवश्यक नियमों का पालन करना होगा। विधानसभा के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था चुस्तदुरुस्त करने का निर्णय लिया गया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक की जाएगी। इसके लिए उच्चकोटि की तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। विधानसभा परिसर में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में पहल कर दी गई है। विधानसभा को बम से उड़ा देने की पूर्व में मिली धमकियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधी मजबूत प्रबंध किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण, बोले- BJP में हो रही थी घुटन
सीआरपीएफ को समर्पित एक गश्ती मार्ग विकसित किया जा रहा
इसके अंतर्गत विधानसभा परिसर के चारों ओर निगरानी बनाए रखने के लिए आठ वॉच टावर स्थापित किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार के बलवा या उपद्रव की आशंका होने पर उससे निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था व जवानों की आवाजाही रहती है। इस दौरान भीड़भाड़ के चलते पुलिस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार की ओर से परिसर से जुड़ा हुआ सीआरपीएफ को समर्पित एक गश्ती मार्ग विकसित किया जा रहा है।
गेट खोलने और बंद करने की व्यवस्था काफी पुरानी हो चुकी
विधानसभा के प्रवेश द्वारों पर गेट खोलने और बंद करने की व्यवस्था काफी पुरानी हो चुकी है। इसे अत्याधुनिक किया जा रहा है। इसमें स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे लगाए जा रहे हैं। वाहनों की जांच के लिए अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम और हाइड्रोलिक ब्लॉकिंग बोलार्ड से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। अक्सर गेट पर फोटो पहचान दिखाने को लेकर हंगामा शुरू हो जाता हैै। इस व्यवस्था में भी सुधार किया जा रहा है।
सुविधा युक्त फ्लैप बैरियर, रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन आदि उच्च तकनीक आधारित होंगे। परिसर के अंदर से बाहर तक सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था हो रही हैै। नेटवर्क और रिसेप्शन पर भी बदलाव किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर एक साथ कई बदलाव किए जा रहे हैं। इनमें डिजिटल प्रबंधन प्रणाली को महत्व दिया जा रहा है। अचानक इस बदलाव के संबंध में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि परिसर की सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है।
विधानसभा परिसर की निगरानी आसान और मजबूत हो जाएगी
इसीलिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने पूर्व में मिली बम धमकियों को याद कराते हुए कहा कि सुरक्षा संबंधी घटनाओं को ध्यान में रखकर ही बड़े बदलाव का फैसला किया गया है। अभी तक जिन प्रयासों की जानकारी दी गई है, उनको खास महत्व दिया जा रहा है। लोगों ने भी इसका स्वागत किया है। यदि जल्द ही यह काम पूरे कर लिए जाते हैं तो विधानसभा परिसर की परिधि पर निगरानी आसान और मजबूत हो जाएगी।
विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर आठ वॉच टावर स्थापित किए जा रहे हैं, सुरक्षा के लिहाज से यह बड़ी जरूरत हैं। इनमें से एक वॉच टावर का निर्माण पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि इन वॉच टावरों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तैनात की जाएगी। परिसर की सतर्क निगरानी के लिए यह जरूरी माना जा रहा है। इन्हीं वाच टावरों से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। सबसे पहले वाच टावर तक जानकारी पहुंचेगी और फिर यहीं छोरों तक प्रेषित करने में मदद मिलेगी।
वाहन की संपूर्ण जानकारी यहां की तकनीकी सिस्टम में दर्ज हो जाएगी
सीआरपीएफ के जवानों को विधानसभा परिसर सुरक्षा में लगाया जाएगा। इसीलिए गश्ती मार्ग विकसित किया जा रहा है। इस मार्ग का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा पूरा भी कर लिया गया है। हाइड्रोलिक ब्लॉकिंग बोलार्ड से अनधिकृत वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। गेट संख्या 2 और 5 पर अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम स्थापित किए गए हैं। यहां पहुंचते ही वाहनों की जांच स्वतः हो जाएगी। वाहन की संपूर्ण जानकारी यहां की तकनीकी सिस्टम में दर्ज हो जाएगी।
भविष्य में किसी मामले की तहकीकात भी सरल हो जाएगी। सुरक्षा कर्मियों द्वारा आगे आवश्यक सत्यापन किया जा सकेगा। गेट संख्या 1 पर फोटो पहचान सुविधा से युक्त फ्लैप बैरियर लगाए जा रहे हैं। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन प्रणाली परिसर को भी तकनीकी व्यवस्थाओं में शामिल किया जा रहा है। बता दें कि वर्तमान में विधानसभा परिसर में 120 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
दिल्ली पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है कि यदि आवश्यक हो तो और भी कैमरे लगवाए जा सकते हैं। जबकि रिसेप्शन पर आगंतुक लोगों का पंजीकरण डिजिटल तरीके से किया जाएगा। इसके लिए डिजिटल प्रबंधन प्रणाली स्थापित की गई है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ये सभी सुरक्षा उपाय दिल्ली विधानसभा के लिए एक अधिक मजबूत कदम हैं।
यह भी पढ़ेंः मायावती का फेक सर्वे को लेकर बड़ा आरोप, बोलीं- बसपा को कमजोर दिखाने की हो रही साजिश
अन्य प्रमुख खबरें
-
नीति आयोग का मेगा प्लानः 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी
2026-11-17
-
सुप्रीम कोर्ट में दुष्कर्म के मामले में आसाराम की याचिका पर सुनवाई टली
2026-11-17
-
एक योग जो बढ़ाए आंतरिक शक्ति, कम लोगों को है जानकारी
2026-11-17
-
हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग कर लगाया जाम
2026-11-17
-
बंगाल की खाड़ी में तूफान ‘अकवन’ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
2026-11-17
-
जिलों को जोड़ती है कानपुर एक्सप्रेस, श्रमिकों-व्यापारियों व विद्यार्थियों को होगा लाभ
2026-11-16
-
बस्तर में ट्रकों के पहिए थमे, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित
2026-11-16
-
Kulgam Encocunter: कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर
2026-11-16
-
आनंद महिंद्रा ने बिहार को बताया पर्यटन की ‘सोने की खान’
2026-11-16
-
रेल मंत्रालय को स्टेशनों पर जरूरी सुविधाएं देने का निर्देश
2026-11-16
-
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का अंतिम चरण, 25 जिलों के लिए 11,905 मतदान केंद्र बनाए
2026-11-16
-
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘अकवान’, चेन्नई में भारी बारिश के आसार
2026-11-16
-
36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, लाखों व्रतियों ने की सूर्यदेव की उपासना
2026-11-16
-
महापर्व छठ के अंतिम दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
2026-11-16
-
हरिद्वार में गंगा का जल खींचेगा ध्यान, कुंभ में डुबकी के लिए होगा निर्मल जल
2026-11-15