Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूजा आयोजक समेत 7 गिरफ्तार
खबर सार :-
Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागन इलाके के एक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी, के बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
खबर विस्तार : -
Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात चोरबागन इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 25 से ज्यादा घायलों का इलाज शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस अब एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुर्गा पूजा के आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, 7 गिरफ्तार
बता दें कि शनिवार (17 अक्टूबर) की शाम कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 19 लोगों की जान चली गई। जबकि 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजक, सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजकुमार सेवदा (दुर्गा पूजा समिति के सचिव), शांतनु दुबे (उपाध्यक्ष), बिप्लब मुखर्जी उर्फ 'जॉय' (जो बांस के ढांचे के निर्माण में शामिल थे), कौशिक साहा और पिंटू, तथा निजी सुरक्षा प्रभारी सुमन चक्रवर्ती और राजेश पाल शामिल हैं।
जांच के लिए SIT का गठन
इससे पहले शनिवार को शनिवार रात 14 लोगों को हिरासत में लिया था। इस घटना की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है। इसकी अध्यक्षता हाई कोर्ट के एक मौजूदा जज करेंगे। इस SIT में STF, CID और अन्य विभागों के सदस्य भी शामिल होंगे।
चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के आस-पास धारा 163 लागू
साथ ही कोलकाता के कुछ इलाकों में 18 से 20 अक्टूबर तक तीन दिन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है। यह कदम पश्चिम बंगाल के सुवेंदु अधिकारी के उस वादे के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ के कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः- Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 14, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया दुख
कैसे मची भगदड़
गौरतलब है कि कोलकाता के मशहूर चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण भगदड़ मच गई। यह घटना तब हुई जब मूर्तियों के दर्शन के लिए पंडाल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। खबरों के अनुसार, पंडाल के निकास द्वार का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है और 25 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जो अभी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, उन्होंने कोलकाता में अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
मृतकों के परिवार को 25-25 लाख देगी सरकार
इस हादसे पर सीएम शुभेंदु अधिकारी के दुख जताया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जाकर मृतकों और घायलों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने रात करीब 1:00 बजे घटनास्थल का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पुलिस तथा आयोजकों से बातचीत की। साथ ही घोषणा की कि सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपये देगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।
उन्होंने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन की भी घोषणा की। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोलकाता में हुई इस भगदड़ पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
ये भी पढ़ेंः- Kolkata के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, करीब 25 लोग घायल
अन्य प्रमुख खबरें
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16