भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण, बोले- BJP में हो रही थी घुटन
खबर सार :-
Ramsharan Nautiyal: रामशरण नौटियाल पहले भी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। लगभग 12 साल पहले, उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। 2022 में, उन्होंने उत्तराखंड की चकराता से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः उत्तराखंड की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल (Ramsharan Nautiyal) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल समेत कई कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। वहीं कांग्रेस नेताओं ने नौटियाल का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
कांग्रेस के पुराने साथी की हुई घर वापसी
दरअसल रामशरण नौटियाल ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। वह काफी लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने पार्टी के भीतर सम्मान न मिलने को अपने इस्तीफे का कारण बताया है। नौटियाल पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं। वह करीब 12 साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामशरण नौटियाल ने कहा कि उन्होंने किसी खास पद या जिम्मेदारी की मांग नहीं की है। उन्होंने कहा, "मैंने बस कांग्रेस पार्टी से फिर से जुड़ने और उसके लिए काम करने का फैसला किया है। मैं पूरी लगन के साथ पार्टी के लिए काम करूंगा।"
रामशरण नौटियाल ने 2022 में चकराता से लड़ा चुनाव
रामशरण नौटियाल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 2022 में, नौटियाल ने उत्तराखंड के चकराता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे देहरादून के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब, विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा छोड़कर वापस कांग्रेस में शामिल होने के उनके फैसले ने देहरादून के चकराता इलाके की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है। रामशरण नौटियाल के विकासनगर या सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
ये भी पढ़ेंः- अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट चोरी और फर्जी वोटिंग से चुनाव जीतना चाहती है बीजेपी
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर दी प्रतिक्रिया
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नौटियाल ने कहा कि मुंबई देश का सबसे संवेदनशील महानगर है, जहां भारत के लगभग हर राज्य और समुदाय के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं आम जनता के बीच डर का माहौल पैदा करती हैं और किसी भी बड़े शहर के लिए ऐसी स्थिति चिंता का विषय है।
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
इस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए, कुमारी शैलजा ने राज्य की BJP सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उत्तराखंड में लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग न्याय की मांग करते हैं, उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है। शैलजा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार भ्रष्टाचारियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से यह कहती आ रही है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी पर कुमारी शैलजा ने बताया कि वे पहले भी पार्टी से जुड़े हुए थे, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण BJP में चले गए थे। उन्होंने कहा कि BJP में उन्हें "घुटन" महसूस होने लगी थी, इसलिए अब वे अपनी पुरानी राजनीतिक विचारधारा में वापस लौट आए हैं। शैलजा ने आगे कहा कि नौटियाल पहले भी कांग्रेस में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं, और पार्टी उनका स्वागत करती है।
वहीं, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि रामशरण नौटियाल की वापसी से पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूती मिलेगी न केवल देहरादून या किसी एक क्षेत्र में, बल्कि पूरे राज्य में। उन्होंने कहा कि भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों में कांग्रेस को नौटियाल के अनुभव और जनता के साथ उनकी मजबूत पकड़ का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः- कर्नाटक स्टिंग ऑपरेशन विवाद: शोभा करंदलाजे ने की SIT जांच की मांग, ब्लैकमेल का लगाया आरोप
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03
-
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, सियासत वालों का सहारा ‘पोस्ट’
2026-11-03
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
AAP पार्टी को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी
2026-11-02
-
देशभर में सड़क पर उतरा एनडीए, अराजकता के खिलाफ उठाई आवाज
2026-11-01
-
ग्रामीण परिवारों पर Yogi सरकार की नजर, 42 लाख से अधिक महिलाओं को राहत
2026-11-01
-
झारखंड के गम्हरिया थाने में दुष्कर्म, 595 मंडलों में हेमंत सरकार के पुतले जलेंगे
2026-11-01
-
UP Election 2027: संभल जिले की चार सीटों पर क्या थे 2022 के नतीजे
2026-10-31
-
UP Elections 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर भाजपा का सियासी समीकरण
2026-10-31