25 अक्टूबर को वाराणसी दौरा करेंगे पीएम मोदी, नमो घाट पर आयोजित शो में होंगे शामिल

खबर सार :-

वाराणसी, शहर में एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह इस तरह ेका पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। मोदी 25 अक्टूबर को काशी का दौरा करने आ रहे है। इसी समय उनकी मौजूदगी में एयरशो का कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम

खबर विस्तार : -

वाराणसी: पिछले दो महीने से यहां सजावट और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बीच में कुछ रुकावटें बारिश के दौरान हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थितियां बहाल हो रही हैं। बनारस को विश्व का पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थल दोनों रूपों में देखा जाता है। इसलिए यहां पर दुनिया भर के लोगों का आना भी रहता है। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वहां पहुंच रहे हैं, जाहिर सी बात है कि प्रशासन किसी प्रकार की कमी नहीं रखना चाहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद यहां का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा महानगर की अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि को कई जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।

यह भी पढ़ें :ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, नूडल्स और चाय पीकर सोया था परिवार

दो महीने से चल रही है तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान उनकी मौजूदगी को लेकर शहर में कई तरह की तैयारी चल रही हैं। इनमें नमो घाट पर वायुसेना का एयरशो प्रस्तावित है। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां पर किसी भी विभाग की ओर से लापरवाही नहीं बऱती जा रही है। वाराणसी में तमाम मामलों को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है।

यहां के स्कूलों के बच्चे भी एयरशो में पहुंचेंगे। प्रशासन ने रूट तय किए हैं। इनमें वीआईपी और वीवीआईपी रूट के लिए अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं। पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। पैदल चलने वाले लोगों के लिए अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष भाजपा महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने जानकारी दी है कि वाराणसी के नमो घाट पर एक एयरशो होगा। इसमें उन्होंने बताया कि शो के दौरान गाजीपुर, प्रयागराज जैसे स्थानों से विमान उड़ान भरेंगे। यह कार्यक्रम भव्य होगा।

50 लाख लोगों के आने की उम्मीद

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट की सुरक्षा, सजावट और एयरशो वाले स्थान को प्रमुखता से देखा जा रहा है। वाराणसी के नमो घाट पर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में एयर फोर्स राफेल और हरक्यूलिस समेत वायुसेना के कई लड़ाकू विमान भी दिखाए जाएंगे। यह आसमान में उड़ते हुए अपनी कलाबाजियों का प्रदर्शन करेंगे। वाराणसी की जनता इसे देखने के लिए काफी उत्साहित है। यद्यपि आसपास के जिलों से भी लोगों को आना है। माना जा रहा है कि लगभग 50 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के दौरान व्यवस्थाएं संभालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

यह विमान आसपास के एरिया भी कवर करेंगे

वाराणसी की जनता के लिए यह पहला मौका बताया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी प्रेरणा स्रोत के रूप में मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश की सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को भव्य एयरसन का आयोजन होगा। इसके थीम भी निर्धारित किए गए हैं। राफेल, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे। हेलीकॉप्टर टीम भी रोमांचित करतब दिखाएंगी।

लाखों की संख्या को करीब से देखने के लिए यह विमान आसपास के एरिया भी कवर करेंगे। फिलहाल सो की तैयारियां तेजी से चल रही है। इसमें सुरक्षा की मद्देनजर कई बड़े अधिकारियों को लगाया जा रहा है। नमो घाट को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। घूमने आए लोग वापस लौट रहे हैं। शो का मुख्य आयोजन स्थल यही होगा। यहां पर अभी रंगाई पुताई और पेंटिंग का कार्यक्रम चल रहा है। लोगों के बैठने के लिए टेंट की व्यवस्था की जा रही है। यहां पर सजावट कई दिनों से चल रही है।  अभी 20 तक चलती रहेगी। कर्मचारियों को घाटों की सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। 

सुखोई और तेजस विमान अपनी ताकत दिखाएंगे

प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि 24 अक्टूबर को वाराणसी के स्कूलों के बच्चे एयर शो में पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम भव्य होगा और यह वाराणसी की जनता के लिए पहला अवसर होगा। श्विंग्स ओवर गंगाश् की थीम पर राफेल, सुखोई और तेजस जैसे लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखाएंगे। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर टीम भी रोमांचक करतब दिखाएंगी। एयर शो और सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण नमो घाट को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।  बड़े पैमाने पर टेंट लगाने और आयोजन स्थल को सजाने-संवारने का कार्य चल रहा है। वहीं, कर्मचारी घाट की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें :चाकसू में किराना स्टोर पर मारपीट के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखा बाजार, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

अन्य प्रमुख खबरें