महिला किसान दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने किया 46 ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन
खबर सार :-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का कहना है कि उनके कुछ उद्देश्य हैं। उनको पूरा किए बिना वह चैन से नहीं बैठ सकते हैं। गांवों में सड़कें हों और गांववालों को कमाई के संसाधन हों, आजीविका मिशन पर काम हो। इनकी पूर्ति के लिए हम प्रयास करते रहेंगे।
खबर विस्तार : -
रांची, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण विकास के लिए योजनाओं पर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि महिलाएं खेतों में काम करती हैं। इसलिए उनकी पहचान जरुरी है। योजनाओं का उन्हें लाभ मिलना चाहिए, क्योंकि जमींदार तो जमीन देता है। वह उत्पादन नहीं करता है। उत्पादन में महिलाओं का योगदान है।
ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को गरीबी से मुक्त केवल सहायता देकर ही नहीं, बल्कि परिवारों को रोजगार और कमाई के अवसर देकर करना चाहते हैं। उनका कहना है कि हर गांव में प्रत्येक परिवार की महिलाओं के हाथ में रोजगार हो। केंद्रीय कृषि मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र रांची के प्रवास पर थे। इस दौरान महिला किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की खेती किसानी में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है।
इसे भी पढ़ेंः"पूरा सिस्टम उसे बचा रहा है..." बृजभूषण मामले पर Vinesh Phogat का बड़ा बयान, जानिए क्या होगा अगला कदम
ग्राम सड़क योजना के तहत 46 सड़कों का भूमि पूजन किया
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 46 सड़कों का भूमि पूजन किया। उनके साथ स्थानीय रांची विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि खेतों में काम करने से लेकर पशुपालन दूध पालनपुर चार प्रबंधन आदि देखभाल महिलाएं कर रही हैं। उनकी हर क्षेत्र में भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद उन्हें औपचारिक रूप से पहचान नहीं मिल पा रही है। इसलिए सरकार उन्हें औपचारिक पहचान दिलाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी।
उनके हाथों में काम हो महिलाओं का सम्मान हो, इस दिशा में जब तक सफलता नहीं मिल जाती, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान की पहचान केवल जमीन के स्वामित्व से नहीं, बल्कि खेती में उसके वास्तविक योगदान से होना चाहिए। खेत का मालिक है, खेती के काम में भागीदारी नहीं करता है। उसकी तुलना उस व्यक्ति से नहीं की जा सकती है, जो खेतों में मिट्टी में काम कर रहा होता है। उसकी तुलना बोझ होने वाले से नहीं की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि अनाज का उत्पादन फल साथ सब्जी खेती में मछली पालन दूध पालन मुर्गी पालन यह सब काम तो महिलाएं कर रही हैं। इन सभी कार्यों में महिलाओं का योगदान है। भैंस का दूध निकालना चारा काटना पशुओं की देखभाल करना यह काम महिलाएं कर रही हैं। इसलिए महिला किसानों को उनकी मेहनत की अनुसार, आमदनी मिलनी चाहिए, उन महिला को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कृषि मंत्री ने कहा कि संबंधित मंच पर पूरी मजबूती से इस बात को उठाएंगे।
विदिशा से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक ऐसी योजना की शुरुआत
शिवराज सिंह ने कहा कि रायसेन और विदिशा से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक ऐसी योजना की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्देश्य हर गांव के हर परिवार को कम से कम एक अजीविका से जोड़ना है। इस दिशा में महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं हैं। इनका लक्ष्य गांव के गरीबों को मजबूत बनाना है। उनका आर्थिक रूप से समृद्धि सील बनना है। परिवारों की आमदनी बढ़ बच्चों को पढ़ाई हो, उनकी खुशी हाली हो, उन पर मुस्कान हा,े सरकार की यही योजना है।
खेती के उत्पादों में मूल संवर्धन में प्रोसेसिंग में पशुपालन, बकरी पालन, मछली पालन, हर दिशा में प्रगति हर परिवार के पास आय हो इस अभियान में महिला किसानों की भूमिका सराहनी होगी। सरकार उम्मीद करती है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में योजना के अंतर्गत कम करे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल पारंपरिक कार्य तक सीमित नहीं रहना है। बल्कि उद्योग के लिए भी काम करना है। छोटे-छोटे उद्योग करें। पापड़ बनाने, अचार बनाने, बकरी , मुर्गी, पालन पशुपालन, जैसे कार्यों में हाथ बटाओ।
छोटे उद्योगों की दिशा में छोटी दाल मिल स्थापित की जा सकती
उन्हें कृषि आधारित छोटे उद्योगों की दिशा में काम करें। यदि किसी क्षेत्र में दलहन का उत्पादन अधिक होता है, वहां छोटी दाल मिल स्थापित की जा सकती है। सरकार इसके लिए योगदान देती है। इसी तरह तेल, उत्पादन, टमाटर, केचप, बनाने अन्य कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग के लिए कम करें, जिन महिलाओं के हाथ काम में है, उनको सरकार मशीन तकनीकी सहयोग उपलब्ध करा रही है। आप भी अवसरों का लाभ लीजिए। महिलाओं में उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं।
जरूरत उन्हें सही मार्गदर्शन की है। संसाधनों का उपयोग करें, सरकार आपको मदद देगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा महिला किसानों और महिला उद्यमियों के लिए कई योजना स्थापित की गई हैं। उनको बढ़ाने के लिए वित्तीय सेवाए तकनीकी, सहायता, मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, लाइसेंस, दस्तावेज सभी सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं। यह सारी चीज सरकार दे रही है। उन्होंने कहा महिलाओं को ऐसे ऋण उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे, जिनमें गारंटी किया। महिलाओं को छोटे उद्योग स्थापित करने होंगे।
आधी आबादी पीछे रह जाएगी तो देश भी पीछे छूट जाएगा
आय बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग करना होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। महिलाओं को आर्थिक स्थिति से मजबूत होना होगा। शिवराज सिंह ने कहा कि महिला किसान मंच की पहल बहुत ही सराहनीय कार्य है। महिलाओं को ऐसा मंच मिलना चाहिए, जहां वे एक दूसरे से सीख सकें। आज कई महिलाएं बड़ी-बड़ी कंपनिया चला रही है। समूह में काम कर रही हैं। इस मंच के माध्यम से आप एक दूसरे से जुड़िए। महिलाएं ही नहीं पुरुष भी सहभागी बनेंगे।
महिला सशक्तिकरण सामूहिक प्रयास से संभव है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी पीछे रह जाएगी तो देश भी पीछे छूट जाएगा। इसलिए आपका आना जरूरी है। आपका सहयोग जरूरी है। महिलाओं को आर्थिक सामाजिक राजनीति शैक्षणिक सशक्त रूप से भारत को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, रूप से भी सशक्त बनाना है।
महिलाओं को अपने वरिष्ठ और समाज में सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर चाहिए। उन्होंने कहा कि बहनों, बेटियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महिला किसान जब आर्थिक रूप से मजबूत होगी तो उनके परिवार को को समृद्धि मिलेगी। ग्रामीण परिवारों को नई ताकत मिलेगी। महिला किसानों को मेहनत का दाम मिलेगा। उद्यमिता में सहभागिता मिलेग। महिलाओं की आय से परिवार को समृद्धि मिलेगी। ग्रामीण परिवारों को नई ताकत मिलेगी।
इसे भी पढ़ेंःसमुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और ब्रिटेन ने टेक्नोलॉजी, मिलिट्री क्षमताओं के विकास के तलाशे नए रास्ते
अन्य प्रमुख खबरें
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16
-
भारत और ब्रिटेन ने समुद्री सहयोग और साझेदारी बढ़ाने पर किया फोकस
2026-10-16
-
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत ‘समर्थक’, निभाएगा अहम भूमिका
2026-10-16
-
बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
2026-10-16
-
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा, पुलिस ने दिपके को भेजा नोटिस
2026-10-16
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15