ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, नूडल्स और चाय पीकर सोया था परिवार

खबर सार :-

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने रात में नूडल्स खाए थे।
ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

खबर विस्तार : -

Greater Noida Family Death: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शनिवार को रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में तीन मासूमों बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत से इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों मौके पर पहुंची। साथ ही एम्बुलेंस, फॉरेंसिक टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी पहुंचे। 

नूडल्स और चाय पीकर सोया था परिवार

फिलहाल पुलिस घटना की जांच जुट गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने रात में नूडल्स खाए थे साथ ही चाय भी पी थी। इसलिए, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फूड पॉइजनिंग को एक मुख्य कारण मानकर चल रही है। हालांकि, मौत के सटीक कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

मृतक महेश के पड़ोसियों और उसकी मां ने पुलिस को बताया कि परिवार ने शुक्रवार रात नूडल्स खाए थे। परिजनों का कहना है कि सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तब इस घटना का खुलासा हुआ। इसके आधार पर, पुलिस फूड पॉइजनिंग की संभावना की जांच कर रही है। हालांकि, केवल नूडल्स खाने को ही मौत का निश्चित कारण नहीं माना जा सकता। अभी यह पता लगाना बाकी है कि इन पांच लोगों की मौत किस वजह से हुई और क्या इसका संबंध किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से है।

ये भी पढ़ेंः- गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा! फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत; कई घायल

जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक की टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। फील्ड यूनिट्स और फोरेंसिक विशेषज्ञ घटना के कारण का पता लगाने के लिए मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रहे हैं। इसके अलावा, जांच में मदद के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग (फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट) की एक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज

पुलिस के अनुसार, पांचों मृतकों के शवों के लिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के नतीजे आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों की देखरेख में जांच चल रही है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि आगे की कानूनी कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के नतीजों के आधार पर तय की जाएगी।

परिवार के 5 सदस्यों की मौत से गांव में छाया मातम 

मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35) और उनके तीन बच्चों 11 वर्षीय लड्डू, 7 वर्षीय मिस्टी और तीन वर्षीय साक्षात के रूप में हुई है। एक साथ परिवार के पांचों सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के साथ हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।  घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FAQ...

1- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के कितने सदस्यों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले?

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

2- ग्रेटर नोएडा में परिवार के पांच लोगों की मौत किन कारणों से हुई ?

पुलिस और शुरुआती जांच के अनुसार, परिवार ने रात में नूडल्स खाया था और चाय पी थी, जिसके कारण प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है।

3- ग्रेटर नोएडा में मृत पाए गए पांच सदस्यों में कौन-कौन था ?

ग्रेटर नोएडा में मृत पाए गए पांच सदस्यों में 37 वर्षीय महेश कुमार, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चे लड्डू, मिस्टी तथा साक्षत शामिल हैं। 

ये भी पढ़ेंः- Kota Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 8 लोगों की मौत

अन्य प्रमुख खबरें