ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन का लोकार्पण, अब कराए जाएंगे विकास कार्य
खबर सार :-
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने सोमवार को नवरात्रि के पावन पर्व पर कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का खाका लोगों के सामने रखा।
खबर विस्तार : -
रायपुर, उप मुख्यमंत्री ग्राम भलपहरी और अचानकपुर आदि निकटवर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान वह जमीन पर बैठ गए। ग्रामीणों के बीच बैठकर सबसे उनकी परेशानियों पर सीधे संवाद किया। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। उप मुख्यमंत्री ने सभी की मांगों को बड़े ध्यान से सुना।
ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाए
उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाई जाए। ऐसे में यहां लोगों के पास इतनी दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम भलपहरी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र भवन और शासकीय प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम भलपहरी और अचानकपुर में कई कार्यों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अभी आप ने समस्याएं बताईं, तो उनका निराकरण भी किया जाना है। इस क्षेत्र में करीब 48 लाख 30 हजार रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाने हैं। इसकी घोषणा खुद उप मुख्यमंत्री ने की। जो काम यहां कराए जाने हैं, उनमें ग्राम भलपहरी में हाईस्कूल रोड पर सीसी रोड निर्माण कराया जाना है। यहां बारिश के दौरान बड़ी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा। इस परेशानी को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
प्राथमिक पाठशाला में किचन शेड निर्माण का निर्णय
योजना पर 2 लाख 60 हजार रुपये खर्च किए जाने हैं। प्राथमिक पाठशाला में किचन शेड निर्माण का निर्णय किया गया था। इसके लिए 4 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। अकालगरिहा पारा में सामुदायिक भवन के निर्माण में 6 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विकास कार्यों की कड़ी में अचानकपुर में एक मंच का निर्माण कराया जाना है। इसकी बात काफी दिनों से चल रही है। इसके लिए 8 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया गया है।
सामुदायिक भवन निर्माण में 15 लाख, जबकि सीसी रोड निर्माण पर 5 लाख 20 हजार खर्च करने की घोषणा की गई। यह पहला अवसर है, जबकि किसी नेता ने लोगों की परेशानी सुनी। बाद में काम कराने का निर्णय लिया। लोगों की काफी दिनों से मांग थी कि मुख्य मार्ग से पंचराम के घर की ओर जाने में कीचड़ रहता है। इसके निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपये, एवं मैदान समतलीकरण पर भी 2 लाख रुपये खर्च कर जनता की समस्याएं दूर की जाएंगी। गोठान समतलीकरण पर 2 लाख रुपये खर्च करने की घोषणा की गई। इस दौरान लोग जयकारे लगा रहे थे।
उन्होंने विकास कार्याें की सौगात देते हुए कहा कि ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग एवं डिजिटल सुविधा मिलेगी। सरकार की योजना में ग्रामीण महतारी वंदन योजना आदि के समय लेनदेन व धन जमा निकासी में बैंकिंग सुविधाओं की जरूरत पड़ती है। सरकार इस कमी को पूरा कर देगी। इसके अलावा कई और परेशानियों पर भी चर्चा की गई। इनके बारे में भी प्रयास करने का वादा किया है।
मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने अपना पक्ष रखा। कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए लगातार काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप सें सड़क, बिजली, आवास को प्राथमिकताओं में शामिल करना है। किसी के रहने की दिक्कत न हो। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे यहां सड़क पर पानी भर जाता है। उन्होंने जवाब दिया कि वहां भी समस्या का निदान होगा। इस योजना का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
यह भी पढें :गुजरात की पुलिस गरबा आयोजनों में 24 घंटे तैनात, महिला उद्यमियों ने बड़ोदरा में लगाए हैं स्टॉल
अन्य प्रमुख खबरें
-
सैनिकों के गौरवशाली पलों को सहेजने के लिए नया पोर्टल लॉन्च
2026-11-12
-
बदल जाएंगे Bengaluru मेट्रो स्टेशनों के नाम, कर्नाटक सरकार के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
2026-11-12
-
एआई-सक्षम इंटेलिजेंस सैटेलाइट के लिए 64 करोड़ की डील
2026-11-12
-
आक्रामक-रक्षात्मक क्षमता मजबूत करे इंडियन एयरफोर्स—राजनाथ सिंह
2026-11-12
-
काशी में छठी मैया के गीतों की गूंज, घाटों और सरोवरों पर तैयारियां तेज
2026-11-12
-
किश्तवाड़ में लापता दो पुलिस अफसरों के गोलियों से छलनी मिले शव
2026-11-12
-
छठ महापर्व: जितना आदर सूर्य के उदय को, उतना ही अस्त को
2026-11-12
-
मदर डेयरी और अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट
2026-11-11
-
गांधीसागर ऊर्जा उत्पादन के साथ करेगा भंडारण, युवाओं को मिल रहा रोजगार
2026-11-11
-
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: लखनऊ नगर निगम को मिला तीसरा स्थान
2026-11-11
-
रबी सीजन के लिए फॉस्फेट-पोटाश फर्टिलाइजर पर केंद्र ने बढ़ाई सब्सिडी
2026-11-11
-
नोएडा मेट्रो के विस्तार को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, बनेंगे 5 नए स्टेशन
2026-11-11
-
आसमान में वायुसेना के सारंग का प्रदर्शन, 5 हेलीकॉप्टरों के साथ दिखेंगे वायुसेना के जांबाज
2026-11-11
-
हाथ में तमंचा लहराने वाला सराफा कारोबारी अवैध हथियार समेत गिरफ्तार
2026-11-11
-
कुलगाम में CRPF टीम पर बड़ा आतंकी हमला, तीन जवान गंभीर रुप से जख्मी
2026-11-11