होर्मुज स्‍ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने न‍ियमों के उल्‍लंघन का लगाया आरोप

खबर सार :-

होर्मुज स्‍ट्रेट पर एक और तेल टैंकर जल गया। इसपर उसके निकलते समय आग लग गई थी। ईरान की ओर से अमेरिका के खिलाफ टिप्पणी कर उसे चेतावनी दी गई है।
होर्मुज स्‍ट्रेट पर तेल टैंकर में लगी आग, ईरान अमेरिका पर बना रहा दबाव

खबर विस्तार : -

तेहरान, होर्मुज स्‍ट्रेट को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में गिना जाता है। इस क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल का ईरान से युद्ध का परिणाम किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। रही बात नुकसान की तो आंकलन कर पाना मुश्किल है। बारूदी सुरंगों से टकराकर पिछले दिन ही एक तेल टैंकर में आग लग गई। ईरान करा दावा है कि जिसने नियमों का उल्लंघन किया है, उसको नुकसान उठाना पड़ा। 

कई देशों में चल रहा तनाव वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित कर रहा है। होर्मुज स्‍ट्रेट के पास अक्सर किसी तेल टैंकर में आग की खबर मिल रही है। इस बार इसके पूर्वी हिस्से में एक और तेल टैंकर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के कारण इसमें आग लगी है। ईरान की नौसेना ने बुधवार को स्पष्ब्टीकरण दिया है कि तेल टैंकर ने नि‍ियमों का उल्‍लंघन किया। इस कारण वह हादसे का शिकार हुआ है। 

ईरान दे रहा बार-बार चेतावनी

आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जलडमरूमध्य में अनधिकृत मार्ग किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। अब यह ऐसा मार्ग बन गया है, जहां से जहाज के लिए खतरे ही खतरे हैं। खासतौर पर अमेरिकी सेना के सहयोग से इस रास्ते से गुजरने वालेे जहाज को परिणाम भुगतना पड़ सकता है। ऐसी चेतावनी ईरान बारबार दे रहा है।  इस संबंध में सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें नौसेना के बयान को उसने रिपार्ट का हिस्सा बनाया है। बताया गया कि यह घटना बुधवार तड़के हुई। तेल टैंकर जलडमरूमध्य के पूर्व में स्थित एक असुरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रहा था, उसी दौरान यह घटना हुई है। 

जलमार्ग से सुरक्षित नहीं है आवाजाही

ईरानी नौसेना की ओर से कहा गया है कि उसकी सेनाएं जलडमरूमध्य के पूर्वी जलक्षेत्र पर लगातार नजर रख रही हैं। उसने जोर देकर कहा कि इस जलमार्ग से सुरक्षित आवाजाही के लिए ईरानी सशस्त्र बलों के साथ समन्वय और समुद्री नियमों का पालन जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार ईरान की ओर से सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अली अब्दुल्लाही ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है। इसमें कहा गया है कि नई गलतियां न करे। चेतावनी के अनुसार, जो भी स्थान ईरान के इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ खतरे का केंद्र बनेगा, ईरान उस पर हमला करेगा। वह अपने खिलाफ हमले का बदला भी लेगा। ईरान की मीडिया के जरिए उन्होंने कहा है कि देश के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई हैं। वह उनकी हर आदेश का पालन करेंगे। यही नहीं, जो भी आदेश उनको मिलेगा, उसका पालन करने में किसी प्रकार का डर या हिचकिचाहट नहीं रहेगी। 

दो देशों के जहाज पूरी तरह से प्रतिबंधित

दरअसल, ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर नियंत्रण और सख्त कर दिया था। इसका कारण अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरानी क्षेत्र पर संयुक्त हमलों को माना गया है। ईरान ने इजरायल और अमेरिका के जहाजों पर रोक लगा दी। इसके साथ ही इन दो देशों के संपर्क वालों पर भी सुरक्षित आवाजाही पर खतरे की बात कही थी। ईरानी बयान में कहा गया कि एक टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद विस्फोट का शिकार हुआ है। दूसरा टैंकर, जिसे ईरान ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों का समर्थन प्राप्त बताया, एक घटना के बाद आग की चपेट में आ गया।

उधर, मंगलवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने होर्मुज स्‍ट्रेट के संबंध में कहा कि अनधिकृत मार्ग से गुजर रहे दो तेल टैंकरों में बड़े विस्फोट हुए। ईरान इस बात की चेतावनी बार बार दे रहा है कि उस पर यदि हमला किया गया तो वह बदला जरूर लेगा। उधर अमेरिका अब ज्यादा दिन युद्ध नहीं झेलना चाहता है। उसने यूक्रेन मामले पर भी किनारा करना शुरू कर दिया है। 

यह भी पढें : दफ्तर की भागदौड़ के बीच सेहत का रखें ख्याल, 5 मिनट के 'वाई-ब्रेक' से मिलेगी नई ऊर्जा

अन्य प्रमुख खबरें