बांग्लादेश ने चीन से खरीदे महंगे हथियार, शेख हसीना ने कहा-देश की हालत पहले से खराब

खबर सार :-

नई दिल्ली, बांग्लादेश प्रतिद्वद्विता के कारण चौपट होने की दिशा में चल पड़ा है। उसकी हालत पहले से ही खराब है। आर्थिक रूप से वह इतना सक्षम नहीं है, जितना हथियार खरीदने में दिखाया है। यह बात खुद पूर्व पीएम ने कही है।
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चीन के साथ जे-10सीई लड़ाकू विमानों के लिए ढाका के कथित सौदे का मामला उठाया है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है। पूर्व पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि सैन्य आधुनिकीकरण में देश की आर्थिक सीमाओं को ध्यान में नहीं रखा गया है। उन्होंने कई सवाल उठाए, जिनमें कहा गया कि क्या वास्तविक रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखा गया? या यूं ही क्षेत्रीय असंतुलन पैदा करने में बड़ी पूजी नष्ट कर दी।  

एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में हसीना ने प्रस्तावित रक्षा उपकरणों की जरूरत पर सवाल किया। अब यह मामला बांग्लादेश में भी तूल पकड़ने लगा है। दरअसल, इस मामले को गंभीर मानते हुए सवाल उठाए गए हैं? पूछा है कि हथियारों की कीमत और उसे वहन करने की क्षमता देश के पास सामान्य रूप में है? एक और सवाल खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाया है।  

सेना का आधुनिकीकरण करने का है अधिकार

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के चीन के साथ मजबूत हो रहे रक्षा संबंधों को सम्मान दिया जान चाहिए, लेेकिन इनमें जे-10सीई लड़ाकू विमानों के सौदे पर ऐतराज जताया है। उसका कारण साफ तो नहीं किया, लेकिन समस्याएं सौदेबाजी को छू लेती हैं। उनका कहना था कि ठीक हथियार की बांग्लादेश को जरूरत है। इसमें अपनी सशस्त्र सेनाओं का आधुनिकीकरण करने का पूरा अधिकार है। उनके अनुसार, वह खरीददारी का विरोध नहीं कर रही हैं। वह इसका समर्थन कर रही हैं। हसीना की सरकार के दौरान रक्षा आधुनिकीकरण में निवेश किया गया था। तत्कालीन सरकार भी उस समय चीन समेत विभिन्न देशों के साथ सहयोग बनाए रखा था। इसके बाद भी वह कुछ व्यावहारिक सवाल पूछ रही हैं, ने होंगे। ]

बांग्लादेश की पूर्व पीएम के उठाए गए सवाल

1. क्या बांग्लादेश को इस उपकरण की जरूरत है? 

पड़ोसी देश की पूर्व पीएम ने रक्षा उपकरण पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भारत हमारा सबसे निकट पड़ोसी है। चीन रक्षा और विकास का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, मध्य पूर्व, खाड़ी देशों और अफ्रीकी देशों के साथ भी तनाव पूर्ण माहौल नही है। पूर्व की अपनी सरकार के दौरान के रिश्तों का जिक्र किया। कहा कि हमारी सरकार के दौरान हमने उन सभी के साथ सहयोग बनाए रखा। हमने कभी नहीं माना कि किसी एक देश से मित्रता रखने के लिए दूसरे देश से शत्रुता जरूरी है। उनका कहना है कि जब किसी देश से तनाव पूर्ण स्थिति नहीे है तो खराब अर्थ व्यवस्था में बड़ी धनराशि रक्षा क्षेत्र में खर्च करने का कारण क्या है?

2. क्या देश इसका खर्च उठा सकता है? 

उनका यह सवाल बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को छू रहा है। जहां पर लोग पहले से ही गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सलाह दिया कि बांग्लादेश को अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना चाहिए। यह भी कहा कि किसी देश को देखकर या उसकी शक्ति से चिढ़कर संतुलन बिगाड़ना ठीक नहीं होता। कभी भी बड़ी शक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा का रणक्षेत्र नहीं बनना चाहिए। उन्होंने मौजूदा आर्थिक चुनौतियों को कठिन माना है, जबकि अपने कार्यकाल की प्रशंसा की है। 

3. क्या यह निर्णय पारदर्शी ढंग से लिया गया? 

शेख हसीना ने चिंता जताई है। कहा है कि बांग्लादेश में लोगों की जिंदगी के लगभग हर पहलू में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में हिंसा हो रही हैं। इसका कारण अर्थव्यवस्था का खराब होना ही है। कहा कि हमारे कार्यकाल में बांग्लादेश दक्षिण एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना। हसीना के समय गरीबी घटाई गई थी।

बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं में समझौता आधारित सुधार किया गया था। बैंकिंग क्षेत्र भी काफी बेहतर रहे। वह कहती हैं कि कारोबार टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यानी उनका मतलब था कि हाल में ही एक बड़ा प्रदर्शन हुआ था। इसे फिर तख्ता पलटने की साजिश कहा जा रहा था। सरकार ने इस पर काफी सख्ती दिखाई थी।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर फेंका पेट्रोल बम, राख में तब्दील हुआ सामान

अन्य प्रमुख खबरें