न्यूयॉर्क में मुस्कुराए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, पाकिस्तानी पत्रकार को दिया करारा जवाब
खबर सार :-
न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के पत्रकार की ओर से उठाए गए सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, एक आतंकवादी देश मुझसे यह पूछ रहा है। इतने पर पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद हो गई।
खबर विस्तार : -
न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब दिया। ऐसा जवाब सुनकर उसकी बोलती बंद हो गई। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर पत्रकार वार्ता में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के आयोजन के दौरान ही अचानक पाकिस्तानी पत्रकार वहां पर घुस आया और हंगामा करने लगा।
मौजूद लोगों में अफरातफ़री मच गई
इस दौरान, वहां पर मौजूद लोगों में अफरातफ़री मच गई। वह पत्रकार कौन है? इसके बारे में ज्यादा लोग जानते भी नहीं थे। भारत को लेकर उस समय हंगामा बढ़ता गया। इस पर जयशंकर प्रसाद मुस्कुराए और उसे करारा जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसेलो न्याती के साथ शिपिंग और नाविक की सुरक्षा पर ग्रुप आफ फ्रेंड्स की लॉन्चिंग को लेकर चल रही थी।
पहले तो पत्रकार अपने सवाल उछालकर प्रेस कांफ्रेंस के कार्यों को बाधा पहुंचाने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों की टोका टिप्पणी के बाद वह थोड़ा शांत हुआ। पत्रकार की टिप्पणियों का सामना करते हुए जयशंकर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यवधान डालने पर उसको करारा जवाब दिया तो लोग हैरान रह गए। जब रिपोर्टर चिल्लाता रहा तो भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा आपने उन्हें साफ-साफ सुन लिया।
शरीफ जवाब देने में असमर्थ रहे
विदेश मंत्री ने कहा था आप, आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल कर रहा है, यह मामला पाकिस्तान और न्यूयॉर्क की मीडिया में तो उछाला ही गया, दुनिया के कई देशों में भी सुर्खियां बना हुआ है। गुरुवार को एक भारतीय मीडिया रिपोर्टर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से उस समय सवाल किया, जब वह महासभा के प्रवेश द्वार से गुजर रहे थे।
यह भी पढ़ें : लगातार बारिश से उफनाईं स्वर्णरेखा, खतरे के निशान के पार पहुंची खरकई
भारतीय पत्रकार ने शरीफ से उनके देश की आतंकवादी गतिविधियों को लेकर सवाल उछाला था और पूछा था कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेगा। पत्रकार ने यह भी कहा कि लश्कर ए तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा आपके यहां कब चलाया जाएगा? विदेश मंत्री जयशंकर के विपरीत शरीफ जवाब देने में असमर्थ रहे। वह अपनी नज़रें चुराते हुए आगे बढ़ गए।
शरीफ को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचते देखा गया
पत्रकारों के सवाल का जवाब देने में असमर्थ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री वहां और भी मीडिया के लोगों से बचते नजर आए। विदेश मंत्री जयशंकर के इन लफ्जों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चुस्कियां ली जा रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में शरीफ को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचते देखा गया है। प्रधानमंत्री आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?
शरीफ ने इन सवालों का कहीं भी उत्तर नहीं दिया। जब वह उस परिसर से बाहर निकले तो फिर यह मुद्दा उठाया गया। पत्रकारों ने पूछा कि आप लैश्कर ए तैयबा प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे? शरीफ ने यहां भी जवाब देने से इनकार कर दिया। पत्रकारों के सामने वह बिना बोलते हुए निकलते रहे। बता दें कि हाफिज शईद पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन का संस्थापक है और यह भारत में सबसे वांछित वैश्विक आतंकवादियों में से एक है।
पाकिस्तान ने गुमराह करने की भी कोशिश की
इससे पहले पाकिस्तान ने दुनिया की मीडिया को गुमराह करने की भी कोशिश की। संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध वैश्विक आतंकवाद में उसका नाम है, जिस पर अमेरिकी सरकार ने एक करोड डॉलर का इनाम रखा है। भारत में संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि वह क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को पालने या सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करने की बजाय अपनी संघर्षरत बेल आउट पर निर्भर अर्थव्यवस्था पर ध्यान दें।
मानवाधिकार परिषद में भारतीय राजनीतिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान के ध्यान भटकने के प्रयासों पर भी कटाक्ष किया था, उनके तेवर आक्रामक नजर आए। पाकिस्तान के पीओके में इस समय हिंसात्मक वारदातें हो रही हैं। इनका भी हवाला दिया गया, कहा गया कि वह उसे दमनकारी बल पर लोगों को शांत नहीं कर सकते हैं।
विरोध प्रदर्शनों को हथियारों के बल पर दबाया
यहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों को हथियारों के बल पर दबाया गया है, जबकि इसके कुछ हिस्से के लोग भारत के साथ जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही परिषद को बताया गया था कि पीओके में जून से अब तक दर्जनों नागरिकों की जान गई है। दुनिया के लोग यह भी जानते हैं कि बलूचिस्तान को हथियारों के दम पर पाकिस्तान दबाए रखा है, जबकि पाकिस्तान की सेना पर आए दिन बलूचियों के प्रहार होते रहते हैं और इसमें दर्जनों लोगों की जान जाती रहती है।
यह भी पढ़ें : बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ी मुश्किलें, महिला पहलवानों ने की ये अपील, कोर्ट में फैसले को दी चुनौती
अन्य प्रमुख खबरें
-
अमेरिका में पेश किया गया ग्रीन कार्ड की व्यवस्था में बदलाव वाला बिल
2026-09-25
-
उत्तर कोरिया ने किया उन्नत 240 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण
2026-09-24
-
व्हाइट हाउस में होगी डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात
2026-09-24
-
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
2026-09-23
-
Sri Lanka : ईस्टर बम धमाकों में 15 दोषियों को 200 से 260 साल तक की सजा
2026-09-23
-
tarang shakti - 2026 : भारत आएंगे अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान, फ्रांस के राफेल भी आएंगे नजर
2026-09-22
-
दक्षिण कोरिया, यूएस-जापान ने दोहराई परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता
2026-09-22
-
california में जंगल की आग बुझाने में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, two pilots की मौत
2026-09-22
-
Pakistan मेें सत्ता के लिए संग्राम, Islamabad अभेद्य दुर्ग में बदला
2026-09-22
-
उत्तर कोरिया ने एमएसएमटी की रिपोर्ट को किया खारिज, बताया अवैध
2026-09-21
-
दो सरकारें कर रहीं गंगा की चिंता, जल के बटवारे पर बढ़ी रार
2026-09-21
-
उत्तर कोरिया ने किया कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण
2026-09-21
-
न्यूयॉर्क में शी जिनपिंग से हो सकती है ट्रंप की मुलाकात
2026-09-21
-
हिमालयी क्षेत्र में झीलों की स्थिति पर नेपाल-चीन करेंगे तकनीकी स्टडी
2026-09-21
-
बांग्लादेश में सिलेंडर फटने से लगी fire, 6 की मौत, 25 injured
2026-09-21