मरने वालों की सख्या छुपा रहा पाकिस्तान, पुलिस पर भारी पड़ा बलूचिस्तान
खबर सार :-
बलूचिस्तान, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर कई हमले हुए हैं। इन हमलों में एक पुलिस अधिकारी की मौत होने की खबर है। हालांकि, आदतन पाकिस्तान इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है, जबकि पाकिस्तान की पूरी दुनिया में पीओके और बलूचिस्तान पर दंडात्मक कार्रवाई के कारण निंदा की जा रही है।
खबर विस्तार : -
बलूचिस्तान, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद लड़ाकों ने नोशकी, डलबंदिन, चगाई, खारन और बोलान समेत कई इलाकों में हमले किए हैं। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में माना जा रहा है कि यह हमला हुआ है। पाकिस्तान का प्रशासन इसे छिपा रहा है। इस हमले में अन्य वाहनों को भी निशाना बनाया गया है।
नोशकी में सुल्तान चराई के पास हमला किया गया
पाकिस्तान के ऑनलाइन समाचार नेटवर्क द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक स्थानीय सूत्रों ने पोस्ट को यह जानकारी दी कि नोशकी में सुल्तान चराई के पास पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला किया गया है। इस जगह पर शायद हमले की तैयारी पहले से थी। क्योंकि घात लगाकर ही यह हमला संभव माना जा रहा है। हमलावरों ने स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। अभी इस हमले में सुरक्षा बल के जवानों के साथ बीती घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह स्थानीय लोगों की जानकारी के आधार पर खबर सही हो सकती है। जानकारी के अनुसार, घटनाओं में एक पुलिस अधिकारी की मौत भी शामिल है। इस घटना में कई सुरक्षा बलों के जवानों के संभावित हताहत होने की खबर है। डलबंदिन के आसपास भी कई हमलों की खबर सामने आई।
40 मिनट तक गोलीबारी और धमाके होते रहे
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्वेटा-ताफ़्तन ट्रेड रूट पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और व्यावसायिक वाहनों के काफिले पर हमले किए गए। करीब 40 मिनट से अधिक समय तक गोलीबारी और धमाके होती रही। इतना बड़ा मामला अभी पाकिस्तान छिपा रहा है। चेहाटर इलाके में सुरक्षा बलों की गाड़ियों पर एक अलग तरीके का हमला हुआ। इसमें दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। वहीं, बरतागज़ी में भी सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने की जानकारी मिली है। इन घटनाओं में नुकसान या हताहतों की संख्या की तत्काल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
घटना की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली
गोलीबारी में कई वाहनों के चीथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि चेहाटर के एक बाजार में खड़े मालवाहक वाहनों और ईंधन टैंकरों पर गोलीबारी की गई। यद्यपि पुलिस के सूत्रों ने कुछ राज खोले हैं। बताया गया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात चगाई जिले में क्वेटा से डलबंदिन जा रही एक मालवाहक बस को रोका गया। बस और उसके चालक दल को किसी अज्ञात स्थान पर लेकर जाने की संभावना है। वहीं घटना के संबंध में हमलों की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलूचिस्तान में हथियारबंद संगठन सक्रिय
बलूचिस्तान में कई बलूच हथियारबंद संगठन सक्रिय हैं। वे पहले भी पास्तिानी सुरक्षा बलों तथा खनिज परिवहन से जुड़ी गाड़ियों पर हमले करते रहे हैं। पड़ोसी खारन जिले में भी हथियारबंद लोगों ने अल्बाट और पटकिन के बीच मुख्य हाईवे पर कई घंटों तक आवाजाही रोक दी। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी भी ली गई। देर रात बोलान में बलानारी नेशनल हाईवे स्थित डोसा क्रॉस पुलिस चेकपोस्ट पर भी गोलाबारी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने चेकपोस्ट पर कब्जा कर लिया। वहां मौजूद हथियार भी अपने साथ ले गए। बताया जाता है कि हमले में पुलिस अधिकारी हाफ़िज़ अब्दुल रशीद की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पर एनएचआरसी सख्त, 8 राज्यों के डीजीपी को भेजा नोटिस, मेटा को दी चेतावनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
california में जंगल की आग बुझाने में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, two pilots की मौत
2026-09-22
-
Pakistan मेें सत्ता के लिए संग्राम, Islamabad अभेद्य दुर्ग में बदला
2026-09-22
-
उत्तर कोरिया ने एमएसएमटी की रिपोर्ट को किया खारिज, बताया अवैध
2026-09-21
-
दो सरकारें कर रहीं गंगा की चिंता, जल के बटवारे पर बढ़ी रार
2026-09-21
-
उत्तर कोरिया ने किया कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण
2026-09-21
-
न्यूयॉर्क में शी जिनपिंग से हो सकती है ट्रंप की मुलाकात
2026-09-21
-
हिमालयी क्षेत्र में झीलों की स्थिति पर नेपाल-चीन करेंगे तकनीकी स्टडी
2026-09-21
-
बांग्लादेश में सिलेंडर फटने से लगी fire, 6 की मौत, 25 injured
2026-09-21
-
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए नेपाल में बना नया विभाग
2026-09-20
-
नेपाल में बाढ़ के बाद अब हैजा का खतरा, नुवाकोट में वैक्सीन अभियान शुरू
2026-09-20
-
रूस ने यूक्रेन के मठ को बनाया निशाना, धर्मगुरु की मौत
2026-09-20
-
चीन में AI के बढ़ते इस्तेमाल से युवाओं की नौकरियों पर मंडराया खतरा
2026-09-20
-
उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी के प्रस्ताव को किया खारिज
2026-09-19
-
Donald Trump ने फिर से लागू की 100,000 डॉलर की H-1B Visa फीस
2026-09-19
-
ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक पर हस्ताक्षर किए, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ की तैयारी
2026-09-19