सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पर एनएचआरसी सख्त, 8 राज्यों के डीजीपी को भेजा नोटिस, मेटा को दी चेतावनी
खबर सार :-
फेसबुक-इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़े यौन शोषण व आपत्तिजनक सामग्री के प्रचार-प्रसार को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 8 राज्यों के डीजीपी को नोटिस भेजा है। एनएचआरसी ने मेटा इंडिया को भी नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर बच्चों से जुड़े यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री के प्रचार प्रसार को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सख्त रूख अपनाया है। इस मामले में आयोग ने संबंधित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने डीजीपी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और मेटा को भी नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई शुरू की है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया था कि इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि बीते सप्ताह भर में इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री (सीएसईएएम) के 50 से अधिक मामलों की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को मिल चुकी है। कानूनगो ने इन घटनाओं के संबंध में दिल्ली, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य प्रदेशों के डीजीपी को नोटिस जारी किया है।
एनएचआरसी ने एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
एनएचआरसी सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पिछले एक सप्ताह में इंस्टाग्राम पर सीएसईएएम (बच्चों का यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री) के 50 से अधिक मामलों की शिकायत आ चुकी हैं। प्राप्त जानकारी के आधार हमने पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार के पुलिस प्रमुखों को नोटिस जारी कर एफआईआर दर्ज करने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
मेटा इंडिया को नोटिस जारी कर भारत का कानून मानने की दी चेतावनी
प्रियंक कानूनगो ने आगे जानकारी दी कि हमने मेटा इंडिया को भी नोटिस जारी कर स्वयं में सुधार करने और भारत का कानून मानने के लिए चेतावनी दी है। प्रियांक कानूनगो ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी आगाह किया है। इससे पहले, बुधवार को प्रियंक कानूनगो ने कहा, "इंस्टाग्राम और मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के बारे में मिली शिकायतों के आधार पर हमने छह राज्यों के डीजीपी को पत्र लिखकर उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड होना उस प्लेटफॉर्म की लापरवाही
उन्होंने कहा कि बच्चों का यौन शोषण, ऐसी हरकतों की वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने में शामिल हैं। ये अपराध की तीन अलग-अलग श्रेणियां हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। हमने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है। कानूनगो ने कहा कि इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड होना उस प्लेटफॉर्म की लापरवाही को दर्शाता है। बीबीसी मामले में भी हमने संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा था। समय पर एफआईआर और जांच रिपोर्ट न मिलने पर हमने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को समन भेजा और आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Chandnichowk के टाउन हॉल को ग्लोबल हेरिटेज सेंटर के रूप में विकसित करेगी Delhi सरकार
2026-09-20
-
झारखंड के धनबाद में फटी जमीन, दो घर समाए, एक महीने में तीसरी बड़ी घटना
2026-09-20
-
लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत
2026-09-20
-
भारत-अमेरिका युद्धाभ्यासः महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में M777 से सटीक निशाना
2026-09-20
-
LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जरूरी
2026-09-20
-
आगर मालवा में नाले के तेज बहाव में आई कार, आठ लोगों की डूब कर मौत
2026-09-19
-
20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र
2026-09-19
-
तेजस, HTT-40 और ध्रुव NG से स्वदेशी क्षमता को मिली मजबूती
2026-09-18
-
शेखपुरा के कुसुंभा में फूटा गुस्सा, महिलाओं ने अधिकारियों पर झाड़ू फेरा, हथियार खींचे
2026-09-18
-
ASI की गोली मारकर हत्या, DGP ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
2026-09-18
-
उज्जैन में प्रज्जवलित हुए 33.27 लाख दीये, सेवा संकल्प का दिया संदेश
2026-09-17
-
मणिपुर राहत शिविर मौतें: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
2026-09-17
-
उधमपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, दो पाकिस्तानी जैश आतंकवादी ढेर
2026-09-17
-
18 सितंबर को बेंगलुरु में दिखेगी स्वदेशी विमानन क्षमता, बढ़ेगी वायुसेना की ताकत
2026-09-17
-
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-09-17