आगर मालवा में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की डूब कर मौत, नाले में मिली कार

खबर सार :-

आगर मालवा में पिछले दिन नाले में एक कार मिली थी। इसके अंदर आठ शव मिले थे। पुलिस इनको उड़ीसा निवासी बता रही है।
आगर मालवा में नाले के तेज बहाव में आई कार, आठ लोगों की डूब कर मौत

खबर विस्तार : -

आगर मालवा, मध्य प्रदेश के जिला आगर मालवा में एक दहलाने वाली घटना सामने आई है। इसके अंतर्गत तीन बच्चों समेत 8 लोगों की नाले में डूब कर मौत हो गई है। इन लोगों के शव कार के अंदर ही पड़े मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग मंदिर में दर्शन के लिए आए थे और उनकी कार तेज बहाव में आ गई। 

तेज बहाव हो सकता है कारण

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के जिला आगरा मालवा में नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी के दर्शन करने के लिए एक कार में कई लोग आए हुए थे। इस दौरान मंदिर के पास से बरसाती नाले को पार करते समय उनकी कार तेज बहाव में आने से डूब गई। कार में बैठे हुए लोगों को बचाने का मौका नहीं मिल सका। नलखेड़ा क्षेत्र में मां बगलामुखी मंदिर के समीप हुई घटना में चालक को पानी के बहाव का अंदाजा नहीं था।

ग्रामीणों की नजर कार पर पड़ी

उसने मंदिर वाले रास्ते पर अपनी गाड़ी नाले को पार करने के लिए उतार दी। इसी समय कार में पानी बढ़ता गया और यह बहाव में फंस गई। शनिवार की सुबह जब नाले का पानी उतर गया, तब इस पर आते जाते हुए लोगों की नजर पड़ी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद पर रस्सियां फैलाई गईं। इनके सहारे से पहुंच कर कार के अंदर देखा गया। पानी में डूबी इस कार के अंदर चार शव पड़े हुए थे। कार के अंदर आठ लोगों के शव पड़े थे। 

जानकारी पाकर जुटी भीड़

हादसे की जानकारी पाकर जुटी भीड़ में एकदम सन्नाटा जैसा माहौल बन गया। इतनी संख्या में शव मिलने से जाहिर सी बात है कि माहौल गमगीन बन ही जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना के संबंध में बताया है कि आठ लोगों के शव कार के अंदर पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे और दो महिलाएं हैं। तीन पुरुष भी हैं। कुल संख्या आठ है।

इन लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है। लेकिन अनुमान के आधार पर बताया गया है कि यह लोग उड़ीसा के रहने वाले हैं। वह नलखेड़ा में मां बगलामुखी आए हुए थे। माना जा रहा है कि मंदिर में दर्शन करने के लिए इन्होंने उज्जैन से कार किराए पर ले रखी थी। इससे पहले भी यहां मध्य प्रदेश के मंडला में तेज बहाव में आने के कारण एक युवती बह गई थी। उस समय मछुआरे नदी में मछलियां पकड़ रहे थे। बाद में पुलिस को युवती का बैग भी मिला था। पुलिस के अनुसार लड़की टिकरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कागजों के आधार पर उसकी पहचान करने के बाद परिजनों से संपर्क किया जा चुका है।

जान बूझकर न करें गलती

अक्सर लोग पानी की गहराई का पता बिना लगाए हुए ही उसे पार करने के लिए उतर जाते हैं या अपने वाहन को उतार देते हैं। यह अनजानी हालत उसकी जान पर आफत बन जाती है। यही हाल पिछले दिनों कार चालक के साथ हुआ है। इससे पहले भी ऐसी बहुत सारी घटनाएं हो चुकी हैं। जागरूकता न होने के कारण या फिर घटनाओं को गंभीरता से न लेने के बाद उनका परिणाम बहुत बड़ा होता है। इसलिए कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहिए, जिनके परिणाम की जानकारी हो।

यह भी पढ़ें : Lucknow Bus Fire: लखनऊ में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित AC बस धू-धूकर जली
 

अन्य प्रमुख खबरें