नाले में मुर्गियों के अवशेष मिलने से तीन पेयजल योजनाएं बंद, हज़ारों लोगों की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका
खबर सार :-
नाले में मुर्गियों के अवशेष पाए गए हैं। यह नदी में गिरता है। इसलिए तीन वाटर सप्लाई वाली योजनाओं को फिलहाल ठप किया गया है। नाले की सफाई और नदी के जल की टेस्टिंग के बाद यह सप्लाई चालू की जाएगी। करीब छह हजार लोग इससे प्रभावित होंगे।
खबर विस्तार : -
शिमला, नाले में मुर्गियों के अवशेष मामले में अब समस्याएं बढ़ने लगी हैं। शिमला के वाकनाघाट-मामलीग मार्ग पर गंभर पुल के पास सेरी नाले में बड़ी मात्रा में चिकन की हड्डियां मिलने से जल शक्ति विभाग हरकत में आया है। इसका असर लोगों के घरों तक भेजे जाने वाले पानी तक पड़ रहा है। करीब छह हजार लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, एक साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
त्वरित एक्शन के तहत तीन पेयजल योजनाएं बंद
नाले में फेंके गए मुर्गियों के अवशेषों ने हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में जल प्रदूषण का खौफ पैदा कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में हजारों लोगों की पेयजल आपूर्ति पर संकट खड़ा हो सकता है। यह समस्या वाकनाघाट-मामलीग मार्ग पर गंभर पुल के पास सेरी नाले में बड़ी मात्रा में चिकन की हड्डियां और अन्य अवशेष मिलने के बाद उत्पन्न हुई है। इसकी जानकारी जैसे ही जल शक्ति विभाग को मिली, उसने त्वरित एक्शन के तहत तीन पेयजल योजनाएं बंद कर दीं। नालों से बहकर आने वाला गंदा पानी गंभर नदी में मिलता है। इस कारण नदी का जल भी दूषित हो सकता है।
नाले के बीच मुर्गियों के अवशेष से भरे कट्टे फेंके गए
लोगों को दिया जाने वाला पानी जनजीवन से जुड़ा होत है। इसको देखते हुए विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पेयजल योजनाओं को फिलहाल निष्क्रिय कर दिया है। इससे करीब छह हजार लोगों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। यह मामला केवल ही जगह का नहीं है। जानकारी जुटाई जाने पर पता चला है कि सेरी नाले में तीन अलग-अलग स्थानों पर मुर्गियों के अवशेष पाए गए हैं। मुर्गियों के अवशेष से भरे कट्टे फेंके गए थे। हालत यह रही कि चारों ओर सड़न सी दुर्गंध फैल रही थी। नाले के बीच और किनारों पर भी बड़ी संख्या में हड्डियां व अवशेष बिखरे भी थे।
आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति इनसे ही होती
आसपास का वातावरण प्रदूषित था। यह जानकारी पाते ही प्रशासन, पुलिस और जल शक्ति विभाग में हड़कंप मच गया। सभी विभाग की टीम जानकारी करने मौके पर पहुंची। विभाग के एसडीओ ऐन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रदूषण की पूरी संभावनाओं के चलते सबसे पहले पानी की सप्लाई रोेकने पर निर्णय लिया गया। इसमें डुमैहर, कोट-सिहारड़ और सेरीघाट पेयजल योजनाओं को बंद कर दिया। मामलीग, सयारी, सयारीघाट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ डुमैहर व उसके आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति इन योजनाओं से ही होती है।
नमूने लेकर जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा जाएगा
समस्या यह है कि इन योजनाओं के बंद होने से करीब पांच हज़ार से छह हजार लोगों को अब पानी कहां से आएगा? पेयजल योजनाओं को दोबारा शुरू करने से पहले नाले की सफाई जरूरी हो गई है। इसके बाद पानी के नमूने लेकर इनको जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर ली जाती हैं, पानी की सप्लाई संभव नहीं है। बताया जा रहा है कि सेरी नाला गंभर खड्ड में मिलता है। गंभर नदी कंडाघाट उपमंडल के करीब आधे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पानी का प्रमुख स्रोत है। इधर, सोलन के एसडीएम गोपाल चंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है।
इधर प्रशासन का कहना है कि जो भी लोग इसके जिम्मेदार होंगे,उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रयोगशाला से पानी के सुरक्षित होने की पुष्टि मिलने के बाद ही बंद पेयजल योजनाओं को बहाल किया जाएगा। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाकनाघाट और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
यह भी पढ़ें : आपदा से निपटने को हर जिले में तैयार होंगे प्रशिक्षित नागरिक: योगी आदित्यनाथ
अन्य प्रमुख खबरें
-
दुर्लभ प्रवासी पक्षी पलास गल व गडवाल से गुलजार हुई कोसी
2026-11-24
-
योजनाओं के बीच दिख रही गंगा की दुर्गति, भागलपुर में कब होगी सुनवाई
2026-11-23
-
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर जीरो-टाॅलरेंस नीति अपनाने के निर्देश
2026-11-19
-
खारे पानी से बनेगा मीठा जल, उसी से मिलेगी ठंडी हवा, हैदराबाद की कामयाबी
2026-11-18
-
CM धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन
2026-11-17
-
बदल रहा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
2026-11-17
-
मुश्किल में NCR के 191 उद्योग, प्रदूषणकारी बताकर SEAL करने के निर्देश
2026-11-14
-
15 नवंबर से पर्यटन सीजन के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क
2026-11-14
-
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब
2026-11-13
-
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है शहडोल का हथवार गांव
2026-11-12
-
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर
2026-11-12
-
बांध तैरकर बस्ती पहुंच रहा खतरनाक हाथी, पसंद नहीं आ रहा जंगल और टापू
2026-11-11
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07