बीआईटीएस पिलानी के वैज्ञानिकों ने विकसित की सौर तकनीक, अब खुलेंगी नई संभावनाएं
खबर सार :-
वैज्ञानिक पत्रिका ‘एप्लाइड थर्मल इंजीनियरिंग’ में जलवायु परिस्थितियों और इससे संबंधित शोध प्रकाशित हुए हैं। भारत का भी जल शुद्धिकरण पर आधारित मीठा जल देने की दिशा में शोध सफल रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, समुद्र के जल को मीठा और पीने युक्त बनाने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने एक दूरदर्शी पहल की शुरुआत की है। इसमें कई प्रक्रियाओं को एकीकृत कर ऐसी प्रणाली विकसित की गई है, जिसमें समुद्र जल को शुद्ध करके उसे पीठे योग्य मीठा बनाया जाएगा। इसी व्यवस्था में शीतल हवा का अहसास भी शामिल है। इस तकनीकी में ज्यादा खर्च भी नहीं लगेगा। इस तकनीकी का विकास पेटेंट मिलने के कारण किया जा रहा है। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बीआईटीएस), पिलानी के हैदराबाद परिसर के शोधकर्ताओं के इस नवाचार को आगे बढ़ाने के प्रयास किए हैं।
यह भी पढ़ें : रातभर बांग्लादेश में हिंसक वारदतें, सांसद का घर, थाना, रेलवे स्टेशन, वाहन फूंके
समुद्र जल को पीने योग्य बनाने में संसाधन होते हैं इस्तेमाल
बिआईटीएस के वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र जल को पीने योग्य बनाने के लिए कई संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में विलवणीकरण संयंत्र और वातावरण को ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनिंग उपकरणों की आवश्यकता होती है, लेकिन नई प्रक्रियाओं के तहत समुद्र का खारा पानी पीने योग्य बनाने की दिशा में पहल की गई है । इस नई तकनीकी के जरिए गर्मी के दौरान ठंडक उपलब्ध कराने में भी मदद मिल सकेगी। भारतीय वैज्ञानिकों ने जिस तकनीकी का इस्तेमाल किया है, उसी में से पानी की शुद्धता और मीठा जल मिलने के साथ ही ठंडक भी एहसास कराएगी।
इसका व्यापक लाभ भारत में गुजरात से लेकर महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को मिल सकता है। समुद्री तटवर्ती क्षेत्रों में आज भी कई इलाकों में मीठे पानी की उपलब्धता चुनौतीपूर्ण है। यह हाल लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार जैसे द्वीपीय क्षेत्रों में विकाराल है। यहां पर सीमित प्राकृतिक जल स्रोतों के कारण जलापूर्ति की समस्या और गंभीर है। यहां पर सौर ऊर्जा आधारित यह प्रणाली स्थानीय स्तर कामयाब होगी।
खारा पानी वाले स्थानों मेंं उपलब्ध हो पाएगा मीठा जल
भारत में केवल समुद्री एरिया का ही नहीं बल्कि गांव और शहरों में भी खारा पानी है। माना जा रहा है की खारे पानी से निपटने के साथ ही गर्मी में राहत देने के लिए यह अनुसंधान कई संभावनाओं को लेकर आया है। इससे दूरस्थ गांव और टापुओं में पेयजल के संकट से निपटने में कामयाबी मिलेगी। इस तकनीकी में वैज्ञानिकों ने बताया कि हवा समुद्री या खारे पानी से नमी को उठती है। इस नमी को ठंडा किया जाता है। इसमें पानी की बूंद को एकत्र कर मीठा बनाया जाता है। इससे निकलने वाली ठंडक नामी रहित हवा के रूप में फैलती है। शोधार्थियों का मानना है की मौसम वातावरण की आद्रता और स्थानीय जरूरत के अनुसार इस तकनीकी को कामयाब किया जा रहा है।
यह काम कई चरणों के बाद आसान हो जाएगा। दरअसल, इस प्रणाली की प्रयोगशाला सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली है। इसके परीक्षण में 12.4 लीटर प्रति घंटे तक मीठे पानी का उत्पादन और 6.57 किलोवाट तक शीतलन क्षमता प्रदर्शित की गई है। इस अनुसंधान का नेतृत्व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर संदीप एस. देशमुख ने किया है। वह चाहते हैं कि समुद्री जल से मीठा पानी तैयार करने के साथ शीतलन की जरूरत भी पूरी हो, लेकिन यह दो अलग-अलग प्रणालियों से जुड़ी आवश्कताएं हैं। उन्होंने बताया कि इन विषमताओं के बाद भी सफलता अर्जित की गई है। वह कैसे संभव हुई? इस बारे में देशमुख कहते हैं कि सौर ऊर्जा से इसका संचालन सरल है।
सौर ऊर्जा को सफलता के लिए उपयोग में लाएंगे
यह ऐसे तटीय और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए उपयोगी बना सकता है, जहां पेयजल और बिजली का संकट हो। तकनीकी में परिवेश की हवा को गर्म करके आर्द्रीकरण इकाई से ेनिकाला जाता है। नम हवा को ठंडा किया जाता है। इससे उसमें मौजूद जलवाष्प संघनित होकर पानी की बूंदों में बदल जाती है। प्रोफेसर शांतनु प्रसाद दत्ता ने बताया कि 30 पैसे प्रति लीटर तक अनुमानित इसकी लागत आती है। जो शोध किया गया है, उसके अंतर्गत भारतीय जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखा गया है। प्रतिदिन इससे लगभग 200 लीटर मीठे पानी का उत्पादन कर इसकी सफलता परखी गई है।
इसके व्यावसायिक स्तर पर उपयोग किया जाएगा तो इस पर काफी कम खर्च आएगा। शोधार्थी के. साई संदीप के प्रस्तावित के अनुसार, “इस प्रणाली के विकास में हवा को आर्द्रीकरण और संघनन की प्रक्रियाओं से गुजारकर पानी प्राप्त किया जाता है। इसे क्षेत्रीय परीक्षण और तकनीकी सुधार के माध्यम से इसे तटीय गांवों तथा द्वीपीय क्षेत्रों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की संभावनाएं हैं। बीआईटीएस के शोधकर्ताओं का योगदान भारतीय जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप एकीकृत प्रणाली विकसित करने और उसका पेटेंट महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें : न्यूयॉर्क में मुस्कुराए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, पाकिस्तानी पत्रकार को दिया करारा जवाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
CM धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन
2026-11-17
-
बदल रहा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
2026-11-17
-
मुश्किल में NCR के 191 उद्योग, प्रदूषणकारी बताकर SEAL करने के निर्देश
2026-11-14
-
15 नवंबर से पर्यटन सीजन के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क
2026-11-14
-
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब
2026-11-13
-
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है शहडोल का हथवार गांव
2026-11-12
-
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर
2026-11-12
-
बांध तैरकर बस्ती पहुंच रहा खतरनाक हाथी, पसंद नहीं आ रहा जंगल और टापू
2026-11-11
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07
-
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्क्यूआई 365 के पार
2026-11-07
-
दीपावली से पहले दिल्ली में AQI 399, नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक
2026-11-05
-
दिल्ली में जहरीली हुई हवा! जहांगीरपुरी में AQI 450 पर पहुंचा
2026-11-04
-
दीपावली पर दो दिन पटाखे जला सकेंगे दिल्ली-एनसीआर के लोग
2026-11-02