Delhi-NCR Weather: मौसम में हो रहा बदलाव, आने वाले दिनों में लगातार गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
खबर सार :-
दिल्ली और एनसीआर का मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आएगी। 22 नवंबर से ठंड बढ़ेगी। वायु गुणवत्ता सूचकांग में काफी सुधार हुआ है।
खबर विस्तार : -
Delhi-NCR Weather: दिल्ली और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमानों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान लगातार गिरेगा।
दिन में भी महसूस होगी हल्की ठंड
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, न सिर्फ न्यूनतम तापमान बल्कि अधिकतम तापमान (दिन का पारा) भी गिरेगा। इसका सीधा असर मौसम पर पड़ेगा, यानी लोगों को सुबह और शाम के साथ-साथ दिन में भी हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। मौसम विज्ञान विभाग से मिले डेटा के मुताबिक, 17 नवंबर से 22 नवंबर तक 'मीडरेट फॉग' यानि मध्यम कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन फॉग की वजह से दृश्यता पर असर पड़ सकता है।
22 नवंबर तक ठंड दिखाना शुरू कर देगी असर
17 नवंबर को मैक्सिमम टेम्परेचर 27 डिग्री और मिनिमम टेम्परेचर 14 डिग्री रहने का अनुमान है। 18 नवंबर को टेम्परेचर में थोड़ी गिरावट आएगी, मैक्सिमम टेम्परेचर 26 डिग्री और मिनिमम 13 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 19 नवंबर को मौसम सूखा रहेगा, और टेम्परेचर 26 डिग्री (मैक्सिमम) और 13 डिग्री (मिनिमम) के आसपास स्थिर रहेगा। 20 नवंबर को ठंड बढ़ने लगेगी। मैक्सिमम टेम्परेचर 25 डिग्री और मिनिमम 13 डिग्री तक गिर जाएगा। 21 और 22 नवंबर को महीने के तीसरे हफ्ते के आखिर तक ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।
तापमान गिरने पर फिर बढ़ेगा वातावरण में प्रदूषण
दोनों दिन मैक्सिमम टेम्परेचर 25 डिग्री और मिनिमम टेम्परेचर 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव से कुछ राहत भी मिलेगी। फिलहाल तेज हवाओं के असर से वायु गुणवत्ता सूचकांक में बदलाव हुआ है। NCR की हवा अब 'येलो' और 'ऑरेंज' जोन में पहुंच गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। प्रदूषण के लेवल में यह गिरावट हवा की स्पीड बढ़ने की वजह से है, जिससे प्रदूषक फैलते हैं। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी भी जारी की है। उनके मुताबिक, जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी और तापमान गिरेगा, वातावरण में प्रदूषकों का कंसंट्रेशन फिर से बढ़ सकता है। ठंड के मौसम में हवा भारी हो जाती है, और प्रदूषण ज़मीन के करीब फैलने लगता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कड़ाके की ठंड शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में प्रदूषण का लेवल फिर से बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- 30 नवंबर तक ANPR कैमरे लगाने के आदेश, प्रदूषण के खिलाफ DELHI में हुई बैठक
अन्य प्रमुख खबरें
-
CM धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन
2026-11-17
-
मुश्किल में NCR के 191 उद्योग, प्रदूषणकारी बताकर SEAL करने के निर्देश
2026-11-14
-
15 नवंबर से पर्यटन सीजन के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क
2026-11-14
-
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब
2026-11-13
-
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है शहडोल का हथवार गांव
2026-11-12
-
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर
2026-11-12
-
बांध तैरकर बस्ती पहुंच रहा खतरनाक हाथी, पसंद नहीं आ रहा जंगल और टापू
2026-11-11
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07
-
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्क्यूआई 365 के पार
2026-11-07
-
दीपावली से पहले दिल्ली में AQI 399, नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक
2026-11-05
-
दिल्ली में जहरीली हुई हवा! जहांगीरपुरी में AQI 450 पर पहुंचा
2026-11-04
-
दीपावली पर दो दिन पटाखे जला सकेंगे दिल्ली-एनसीआर के लोग
2026-11-02
-
दिल्ली में संशोधित ग्रैप नियम 1 नवंबर से लागू, कई वाहनों पर लगेगी रोक
2026-10-30