बाणसागर बांध पार कर रहा रेडियो कॉलर-4, रेस्क्यू के लिए वन विभाग का अभियान शुरू
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का रेडियो कॉलर युक्त जंगली हाथी इन दिनों परेशानी बना हुआ है। यह हाथी अपनी मनमानी विचरण के कारण वन विभाग के लिए चुनौती बन चुका है।
खबर विस्तार : -
शहडोल, मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का रेडियो कॉलर-4 हाथी करीब 20 साल का बताया जा रहा है। यह बार-बार सोन नदी (बाणसागर बांध) को तैरकर पार पहुंच कर लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। यह जिन क्षेत्रों में पहुंच जाता है, वह बांधवगढ़ से मैहर वनमंडल तक है। यहां पर आवाजाही भी रहती है। साथ ही आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की बस्ती भी है। इसको देखते हुए वन विभाग ने हाथी के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया है। इसे उसके उचित स्थान पर पहुंचाने के लिए बुधवार से रेस्क्यू की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
यह हाथी खतरनाक माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह छत्तीसगढ़ से आया है। इस पर बराबर नजर रखी जा रही है। जनहानि की घटनाओं के बाद इसे रेडियो कॉलर दिया गया। रेडियो कॉलर-4 मूलतः छत्तीसगढ़ का हाथी है। दक्षिण शहडोल वनमंडल के केशवाही वन परिक्षेत्र में लगातार अलग-अलग तरीके की घटनाएं हो रही थी। इनमें जनहानि, पशुहानि और फसल क्षति शामिल है।
इन घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को उचित निर्णय लेना पड़ा। उनके मार्गदर्शन में 22 मई को इसका रेस्क्यू किया गया। इसके बाद इस हाथी को रेडियो कॉलर लगाया गया था। करीब 24 घंटे बाद यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र ले जाया गया। इसे खितौली परिक्षेत्र की बगदरा बीट में छोड़ा गया। इसका स्थान बदल दिया गया, लेकिन तब से इसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
एक माह बाद 12 के झुंड में शामिल हुआ
यह जंगल में पहले तो करीब 30 दिन अकेला रहा। अचानक 12 हाथियों के झुंड में दिखने लगा। 23 मई से 14 सितंबर तक प्रतिदिन औसतन करीब दस किलोमीटर चलता रहा। इसी बीच खितौली, धमोखर, कल्लवाह, मगधी, उमरिया और शहडोल की ओर इसके पैर बढ़ने लगे। आश्चर्य की बात यह है कि सोन नदी यानी बाणसागर बांध को तैरना इसके लिए उस पार जाने के लिए जरूरी हो गया। इसीलिए यह बारबार उस पर पहुंच जाता है। 7 सितंबर को यह पनपथा बफर क्षेत्र से चला गया। इसने सोन नदी पार कर मैहर वनमंडल के अमरपाटन परिक्षेत्र में दस्तक दे दी। इस 8 से 10 घंटे तैराकी के बाद एक टापू पर रुका रहा।
मैहर वनमंडल में करीब 20 दिन विचरण करता रहा। 28-29 सितंबर की रात इसका इरादा फिर बदला। इसने फिर सोन नदी पार किया। 8 से 9 घंटे में इसने 9 किलोमीटर की दूरी तैरा। उत्तर शहडोल के रास्ते बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में पहुंच गया। यहां लगभग एक माह तक रहा। इसके बाद इसने अपना क्षेत्र बदल दिया। मानव आबादी, मवेशियों और कृषि भूमि की मौजूदगी के साथ पूर्व में जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति की घटनाओं को देखते हुए मानव-हाथी संघर्ष की आशंका बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ हाथी को भी सुरक्षित रखना वन विभाग की प्राथमिकता है। करीब दो सप्ताह पूर्व फिर बाणसागर बांध पार कर मैहर वनमंडल के अमरपाटन परिक्षेत्र की विभिन्न बीटों में पहुंच गया।
तीन हाथी सौ कर्मचारी चला रहे अभियान
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के तीन हाथी गौतम, सूर्या और श्याम तथा संजय बाघ अभयारण्य का हाथी बापू लगाया गया है। इनके माध्यम से रेडियो कॉलर-4 के सुरक्षित रेस्क्यू की कार्रवाई की जा रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के लगभग 20, संजय बाघ अभयारण्य के 10, मैहर वनमंडल के 60 तथा मुकुंदपुर चिड़ियाघर के लगभग 15 अधिकारी-कर्मचारी, वन्यजीव स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम अभियान चला रही हैं।
विभिन्न वन क्षेत्रों के अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षित हाथियों और वन्यजीव चिकित्सकों के सहयोग के बिना उसे सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया जा सकता है। यह अभियान मानव और वन्यजीव के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व की दिशा में चलाया जा रहा है। वन विभाग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को संभावित खतरे से बचाना है। रेडियो कॉलर-4 को भी बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रेस्क्यू करना है।
रेडियो कॉलर-4 किसे कहते हैं ?
रेडियो कॉलर एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग डिवाइस है। इसे किसी जंगली या पालतू जानवर की गर्दन पर पट्टे (कॉलर) के रूप में बांधा जाता है। इसमें एक छोटा रेडियो ट्रांसमीटर या जीपीएस डिवाइस लगा होता है। यह नियमित अंतराल पर सिग्नल भेजता है। वन विभाग या शोधकर्ता इन सिग्नलों को रिसीवर या उपग्रह की मदद से ट्रैक करके जानवर की लोकेशन, गतिविधि और प्रवास का पता लगाते हैं।
ये भी पढ़ेंः उज्जैन के महाकाल मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट, सुरक्षा एजेंसी ने दर्ज कराया मुकदमा
अन्य प्रमुख खबरें
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07
-
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्क्यूआई 365 के पार
2026-11-07
-
दीपावली से पहले दिल्ली में AQI 399, नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक
2026-11-05
-
दिल्ली में जहरीली हुई हवा! जहांगीरपुरी में AQI 450 पर पहुंचा
2026-11-04
-
दीपावली पर दो दिन पटाखे जला सकेंगे दिल्ली-एनसीआर के लोग
2026-11-02
-
दिल्ली में संशोधित ग्रैप नियम 1 नवंबर से लागू, कई वाहनों पर लगेगी रोक
2026-10-30
-
पलामू की नदियों को स्वच्छ बनाने की कवायद, कचरे का आकलन कर रहा प्रशासन
2026-10-29
-
हेल्पलाइन पर कर सकते हैं दिवाली पर शोर की शिकायतें, BMC ने दी जानकारी
2026-10-27
-
गुजरात का अंबाजी मंदिर होगा प्रदूषण मुक्त, प्रसाद पैकेजिंग की तैयारी
2026-10-26
-
'जल संचय जन भागीदारी' अभियान से ग्राउंड वॉटर रिचार्ज को मिली मजबूती
2026-10-26
-
मध्य प्रदेश का शहडोल वन बाघों और हाथियों के लिए है प्राकृतिक काॅरिडोर
2026-10-24
-
किन्नौर में पहली बार दिखा प्रवासी पक्षी ‘पैसिफिक गोल्डन प्लोवर’
2026-10-23
-
दिल्ली में ग्रैप—1 को लेकर कड़े कदम उठाएगी ट्रैफिक पुलिस
2026-10-22