दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक के साथ शुरू हुआ प्रदूषण का कहर, गंभीर श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता

खबर सार :-

दिल्ली-एनसीआर में ठंड शुरू होने के साथ ही वायु प्रदूषण का कहर भी बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर के साथ नोएडा व गाजियाबाद की भी हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में मौसम बदलने लगा है। नवंबर का महीना आधा बीतने को है और ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम के ताज़ा अनुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR में पारा लगातार गिर रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में 15 नवंबर से बढ़ेगी और ठंड 

सुबह और शाम को कड़ाके की ठंड के अलावा, अब लोगों को दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट पर जारी स्थानीय मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, 12 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 13 नवंबर को तापमान 29 डिग्री से गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। 14 नवंबर से मौसम और खराब होगा, अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 15 नवंबर से ठंड और बढ़ेगी, तापमान 28 डिग्री से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 16 और 17 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जिसके बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 

ये भी पढ़ें- बाणसागर बांध पार कर रहा रेडियो कॉलर-4, रेस्क्यू के लिए वन विभाग का अभियान शुरू

मौसम में बदलाव के साथ वायु प्रदूषण का बढ़ा कहर  

मौसम में इस बदलाव के साथ ही वायु प्रदूषण ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सुबह-सुबह पूरा NCR स्मॉग की मोटी चादर में लिपटा हुआ देखा जा सकता है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) डेटा से पता चलता है कि दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी या बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बड़े इलाकों की बात करें तो, आईआईटी दिल्ली में AQI 416 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरनाक रूप से ज़्यादा है। आईआईओ इलाके में AQI 399, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 302, जहांगीरपुरी में 342, झरोदा कलां में 304 और जेएनयू में 380 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा, आईएचबीएएस दिलशाद गार्डन में AQI 338, एयरपोर्ट (T3) में 315, इग्नू मैदान गढ़ी में 257 और आईएमडी लोधी रोड में 256 रिकॉर्ड किया गया। 

नोएडा-गाजियाबाद की भी हवा जहरीली

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा लगातार ज़हरीली होती जा रही है। नोएडा के सेक्टर 62 में AQI 387 तक पहुंच गया, जो 400 के निशान के बहुत करीब है। सेक्टर 125 में AQI 286, सेक्टर 110 में 278, सेक्टर 1 में 271, सेक्टर 150 में 255 और सेक्टर 39 में 245 रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। लोनी में AQI 315, नई तहसील लोनी में 304, संजय नगर में 322, वसुंधरा में 307, वेद विहार लोनी में 319 और वेव सिटी में 322 रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद के गोविंदपुरम में AQI 210 और इंदिरापुरम में 171 रिकॉर्ड किया गया। 300 से ज़्यादा AQI का सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में सांस के मरीज़ों, बुज़ुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की ज़रूरत है। सुबह के समय कोहरा और प्रदूषण मिलकर स्मॉग बनाते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। लोगों को सुबह की सैर से बचने और बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की हवा पर पड़ रहा मौसम का असर, नोएडा-गाजियाबाद में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में

अन्य प्रमुख खबरें