30 नवंबर तक ANPR कैमरे लगाने के आदेश, प्रदूषण के खिलाफ DELHI में हुई बैठक
खबर सार :-
दिल्ली और एनसीआर के अलावा अन्य प्रमुख शहरों का भी प्रदूषण कम करने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसके तहत एनसीआर में 191 प्रदूषणकारी उद्योगों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए गए हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने तत्काल और प्रभावी ढंग से 191 प्रदूषणकारी उद्योगों को तत्काल सील करने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली में शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की भागीदारी रही। इसी दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि 30 नवंबर तक एएनपीआर कैमरे नहीं लगाने पर संबंधित परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। राज्यों के साथ की गई बैठक में यादव ने योजनाओं से आगे बढ़कर समयबद्ध और समन्वित तरीके से जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें : UP Elections: सपा-भाजपा में Poster War, BJP का अखिलेश से सवाल- क्या कारसेवकों को दे पाएंगे श्रद्धांजलि?
सचिव स्तर के अधिकारी बनाएंगे रिपोर्ट
बैठक में शामिल हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी दी गईं। इनमें हरियाणा के सात, उत्तर प्रदेश के चार और राजस्थान के चार शहरों के लिए सचिव स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने को कहा गया। इन अधिकारियों को कहा गया है कि वह मैदानी निरीक्षण कर करने के बाद हर सप्ताह वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को रिपोर्ट देंगे। जो अधिकारी काम नहीं करना चाहेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। आयोग से काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने को कहा गया है।
शीतकालीन कार्ययोजनाओं को लागू किया जाएगा
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सर्दी वाले नियमों को सख्ती से लागू करना चाहते हैं। जिन 191 उद्योगों को तत्काल सील करने को कहा गया है, इनके पास वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण व्यवस्थाएं भी सही से लागू नहीं हैं। मंत्री ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान और शीतकालीन कार्ययोजनाओं को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह बात जरूर स्वीकारी कि प्रदूषण बढ़ाने में खराब सड़क का भी योगदान रहता है। उन्होंने आंकड़े दिए और कहा कि सड़क धूल नियंत्रण के तहत 5,480 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण का लक्ष्य था। इसमें अब तक 3,221 किलोमीटर का काम पूरा गया है।
प्रदूषण से निपटने के इंतजाम तेज
दिल्ली के अलावा एनसीआर में सड़कों की सफाई करने वाली मशीनों को दो पालियों में चलाने के लिए कहा गया है। एनसीआर में करीब 233 जाम प्वाइंट हैं। इन स्थानों पर सुधार के प्रयास किए जाने हैं। दिल्ली की सीमा में 154 प्रवेश बिंदु हैं। इन पर 31 दिसंबर तक मल्टी-लेन फ्री फ्लो प्रणाली शुरू कर दी जाएगी। साथ ही 2028 तक पुराने ट्रकों और बसों को बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने की परिवर्तन योजना को अब तेज कर दिया जाएगा। 2,345 उद्योगों में से 2,298 को ऑनलाइन उत्सर्जन निगरानी प्रणाली से जुड़े हुए हैं। यह वाहन ओर उद्योग प्रदूषण से संबंधित हैं।
इस बार क्या नया होने वाला है
1. ठोस कचरा प्रसंस्करण क्षमता में रोज 6,747 टन की कमी होगी।
2. खुले में कचरा जलाने पर सख्ती करने के आदेश दिए गए हैं।
3 . ओखला, गाजीपुर, भलस्वा तथा बंधवारी में पुराना कचरा हटेगा।
4. प्रमुख शहरों में प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान की जाएगी।
5 . कार्ययोजना बनाने और निगरानी में तकनीक का प्रयो होगा।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पोस्ट मामले में अभिषेक बनर्जी को पुलिस ने किया तलब, भवानीपुर थाने में पेश होने का निर्देश
अन्य प्रमुख खबरें
-
15 नवंबर से पर्यटन सीजन के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क
2026-11-14
-
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब
2026-11-13
-
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है शहडोल का हथवार गांव
2026-11-12
-
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर
2026-11-12
-
बांध तैरकर बस्ती पहुंच रहा खतरनाक हाथी, पसंद नहीं आ रहा जंगल और टापू
2026-11-11
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07
-
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्क्यूआई 365 के पार
2026-11-07
-
दीपावली से पहले दिल्ली में AQI 399, नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक
2026-11-05
-
दिल्ली में जहरीली हुई हवा! जहांगीरपुरी में AQI 450 पर पहुंचा
2026-11-04
-
दीपावली पर दो दिन पटाखे जला सकेंगे दिल्ली-एनसीआर के लोग
2026-11-02
-
दिल्ली में संशोधित ग्रैप नियम 1 नवंबर से लागू, कई वाहनों पर लगेगी रोक
2026-10-30
-
पलामू की नदियों को स्वच्छ बनाने की कवायद, कचरे का आकलन कर रहा प्रशासन
2026-10-29
-
हेल्पलाइन पर कर सकते हैं दिवाली पर शोर की शिकायतें, BMC ने दी जानकारी
2026-10-27