प्रदूषण की मार से कराहती जीवनदायिनी गंगाः संकट में राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन और जैव-विविधता
खबर सार :-
कार्तिक पूर्णिमा का महत्वपूर्ण पर गंगा के आसपास ही दिखाई देता है। इस पवित्र और जीवनदायिनी गंगा की शुद्धता की सारी कोशिशें बेकार दिख रही हैं। जल प्रदूषण के साथ ही गंगा ही खतरे में न पड़ जाएं?
खबर विस्तार : -
भागलपुर, गंगा का स्नान हिंदुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। गंगा केवल मानव जीवन ही नहीं, बल्कि जीव जंतुओं और पर्यावरण के लिए भी काफी महत्व रखती हैं। ऐसे में कई सरकारी योजनाओं के बाद भी गंगा को पूरी तरह से साफ करना तो दूर भागलपुर जैसे स्थान पर कचरे से पटी पड़ी है। पर्यावरण विदों की चिंता है कि प्रदूषण से ज्यादा ध्यान इसके बचाने पर दिया जाना चाहिए, क्योंकि गंगा पूरी तरह से कूड़े कचरे से कई स्थानों पर ढक चुकी हैं।
यह भी पढ़ेंः- नेपाल से साइकिल से तय की 3000 किमी की दूरी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; सीएम धामी ने किया अभिनंदन
प्रदूषण में सुधार का गवाह अब चिंताजनक
पवित्र और जीवन दायिनी मानी जाने वाली गंगा जिले में इन दिनों प्रदूषण और मानवीय हस्तक्षेप के कारण गंभीर परिस्थितियों का सामना कर रही है। यह केवल एक दो स्थानों का नहीं सुल्तानगंज से कहलगांव तक फैला देश का एकमात्र विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभ्यारण यहां का गवाह है। जब कभी भी इधर लोगों की नजरे पड़ती हैं, तब सही मायने में गंगा की सफाई पर सवाल उठने लगते हैं। अभ्यारण संरक्षण के प्रयासों के चलते डॉल्फिनों की संख्या में सुधार का गवाह बना चिंताजनक स्थिति में है।
गंगा में बड़े पैमाने पर कूड़ा बहाया जा रहा
गंगा के पानी की गुणवत्ता भी बेहद दयनीय हो गई है। यहां पर जलीय जीवों का अस्तित्व संकट में है। सरकार की ओर से नमामि गंगा परियोजना और विभिन्न जागरूक अभियानों के बावजूद भी सार्थक प्रयास नहीं हो पा रहे हैं। जिले के शहरी घाटों और औद्योगिक घाटों के पास का प्रदूषण गंगा स्नान से लोगों को दूर कर रहा है। इस पानी में बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड का स्तर बढ़ रहा है।
यदि वैज्ञानिकों की मानें तो गंगा में ऑक्सीजन में कमी आ रही है। ऐसे में मानसून के बाद जलस्तर भी घटा है। नदी के किनारे अब गंदगी कचरा और गाद झलकने लगा है। बाढ़ के समय भी गंगा से कूड़ा कचरा तैरते हुए दिखाई पड़ रहा था। अब सीधे शहर के दर्जनों छोटे गांव में गंगा में नाले नालियों का पानी गिराया जा रहा है। इसकी सफाई करना तो दूर बड़ी मात्रा में कूड़ा प्रवाह किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के प्रति सरकार सख्त, कचरा-सूखी पत्तियां जलाने पर होगी कार्रवाई
घाटों पर प्लास्टिक और पूजा सामग्री का ठोस कचरा दिख रहा है। यही हालत गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों की भी है। यहां पर रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के कारण पानी बेहद गुणवत्ता से खराब हो रहा है। नदी के किनारे पर जहां भी कहीं बालू का खनन जोरों पर चल रहा है। इसके अलावा मालवाहक जहाज और नाव से भी गंगा के पानी में प्रदूषण फैल रहा है। इन वाहनों से तेल का रिसाव होता रहता है।
मानव क्रियाकलापों के कारण डॉल्फिन परेशान
वाहन मालिकों की लापरवाही के कारण इनकी चेकिंग नहीं कराई जाती है, जिससे गंगा के पानी पर प्रभाव पड़ रहा है। सुल्तानगंज के कहलगांव मनिहारी के करीब 200 से 215 डॉल्फिन बसने लगी थी। अब इनके सेहत को लेकर चिंता उत्पन्न होने लगी है। गांगेय डॉल्फिन दृष्टिहीन होती हैं और यह रास्ता खोजने के लिए ध्वनि तरंगों का ही इस्तेमाल कर पाती हैं। बालू के खनन, मशीनों की आवाजाही और जहाज का शोर उनके जीवन पर विचित्र स्थिति भर रही है।
प्राकृतिक सुंदरता के लिए अनुपम उपहार मानव क्रियाकलापों के कारण ही परेशान हैं। यहां की देसी मछलियां और विभिन्न प्रजातियों की मछलियां भी कम होने लगी हैं। डॉल्फिन इन्हीं को भोजन मानती हैं। कछुआ के लिए भी यह घातक हो रहा है। गंगा में पाए जाने वाले दुर्लभ तत्व कछुआ, घड़ियाल रोहू जैसी मछलियों के प्रजनन पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। यहां का प्रदूषण कचरा और गाद जलीय जीवन के लिए हानिकारक है।
जीव विशेषज्ञों का मानना है कि केवल इनकी संख्या बढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके लिए सुरक्षित आवासों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है की गंगा की डॉल्फिन परिस्थिति के तंत्र के लिहाज से बेहद जरूरी है। पानी का शुद्ध होना और गतिशील रहना ही उनके जीवन का आधार होता है।
सरकार से की जा रही कार्रवाई की मांग
पर्यावरण विद् और पशु पक्षी प्रेमियों का कहना है कि सरकार इस दिशा की ओर अपना ध्यान आकर्षित करें। शहर के नालों का पानी के साथ कचरा गंगा में प्रवाहित न किया जाए। इसके सफाई के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता को बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही जलीय जैव विविधता को क्षति होने से बचाने के लिए सरकार कड़े प्रबंध करे। पर्यावरण विदों का कहना है कि अवैध खनन रोका जाना चाहिए। साथ ही जहाज आदि छोटे संबंधित वाहनों का तेल रिसाव होने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : बीआईटीएस पिलानी के वैज्ञानिकों ने विकसित की सौर तकनीक, अब खुलेंगी नई संभावनाएं
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर जीरो-टाॅलरेंस नीति अपनाने के निर्देश
2026-11-19
-
खारे पानी से बनेगा मीठा जल, उसी से मिलेगी ठंडी हवा, हैदराबाद की कामयाबी
2026-11-18
-
CM धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन
2026-11-17
-
बदल रहा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
2026-11-17
-
मुश्किल में NCR के 191 उद्योग, प्रदूषणकारी बताकर SEAL करने के निर्देश
2026-11-14
-
15 नवंबर से पर्यटन सीजन के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क
2026-11-14
-
दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब
2026-11-13
-
प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार है शहडोल का हथवार गांव
2026-11-12
-
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण का कहर
2026-11-12
-
बांध तैरकर बस्ती पहुंच रहा खतरनाक हाथी, पसंद नहीं आ रहा जंगल और टापू
2026-11-11
-
जब एक गौरैया को लगी गोली, सालिम अली ने खपा दी पक्षियों के लिए जिंदगी
2026-11-11
-
दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ रहा वायु प्रदूषण, कई जगह AQI 300 पार
2026-11-11
-
तमिलनाडु के 2 गांवों में 25 सालों से पटाखों के बिना मनाई जा रही दिवाली
2026-11-07
-
बहुत खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, एक्क्यूआई 365 के पार
2026-11-07
-
दीपावली से पहले दिल्ली में AQI 399, नोएडा में निर्माण कार्यों पर रोक
2026-11-05