UP Elections 2027: कांग्रेस से सीट बंटवारे के बीच सपा ने 5 प्रत्याशियों का किया ऐलान, भड़के इमरान मसूद
खबर सार :-
UP Elections 2027: समाजवादी पार्टी ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर सहित विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
खबर विस्तार : -
UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनावी मैदान में अपना शुरुआती कदम रख दिया है। साथ ही पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखण्ड तक पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी तैयारियों का संकेत दे दिया है। इसमें सहारनपुर की दो सीटों के अलावा कैराना, अमरोहा और ललितपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि सपा ने ऐसे समय पर यह लिस्ट जारी की जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तथा सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है।
कैराना सीट से नाहिद हसन को दिया टिकट
सपा ने कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी द्वारा मंगलवार को आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर उम्मीदवारों की सूची साझा की गई। सूची के साथ पार्टी ने 'PDA' का नाम होगा, इस बार एकजुट मतदान का नारा भी दिया है। जारी सूची के मुताबिक, उमर अली खान को सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा सीट (01) से और आशु मलिक को सहारनपुर सदर सीट (04) से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ेंः- "जय श्री राम" के बाद अब ‘राधे-राधे’ पर सियासी बयानबाजी तेज, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश पर किया पलटवार
शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट (08) से पार्टी ने एक बार फिर नाहिद हसन पर भरोसा जताया है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता मेहबूब अली को अमरोहा विधानसभा सीट (41) से टिकट दिया गया है। बुन्देलखंड क्षेत्र के ललितपुर जिले की ललितपुर विधानसभा सीट (226) से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है. इस तरह पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चार और बुंदेलखण्ड की एक सीट को शामिल किया गया है।
- बेहट- उमर अली खान
- सहारनपुर- आशु मलिक
- कैराना- नाहिद हसन
- अमरोहा-महबूब अली
- ललितपुर- ज्योति लोधी
पीडीए नारे के साथ उम्मीदवारों की घोषणा
विश्लेषकों के मुताबिक, कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच सपा ने अपनी पहली सूची घोषित कर दी है, जिसमें सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा गया है। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि कांग्रेस इससे कितनी सहमत है। विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन सपा की ओर से प्रत्याशियों की प्रारंभिक घोषणा कर दी गयी है। इसे संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे के साथ उम्मीदवारों की घोषणा कर अपने सामाजिक समीकरणों को भी रेखांकित किया है। उम्मीदवारों की पहले से घोषणा करने से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों को संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) की पहली उम्मीदवार सूची जारी होते ही कांग्रेस ने गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस सांसद और कार्यवाहक यूपी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा है कि ये बात मेरी समझ में नहीं आ रही है. ये मेरी समझ से परे है.
इमरान का कहना है कि पार्टी को ही इस पर फैसला लेना होगा, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है. क्या हम भिखारी हैं? क्या आप हमारे साथ ऐसा व्यवहार करेंगे - कि हमने आपसे सीटें भी नहीं मांगीं और आपने 26 सीटों की घोषणा कर दी? हमने आपसे सीट भी नहीं मांगी. इसलिए अगर आपके काम करने का तरीका अपनी शर्तें थोपना है, तो मेरे जैसा स्वाभिमानी व्यक्ति इन बातों को नहीं समझता है।
ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मामले को लंबा खींचने की बजाय अखिलेश यादव और राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को एक साथ बैठकर सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देना चाहिए। दोनों पार्टियों को तय कर लेना चाहिए कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा और उसके बाद चर्चा खत्म हो जानी चाहिए। राजभर ने कहा कि अगर सहमति नहीं बनी तो दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
ये भी पढ़ेंः- पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, एक साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
अन्य प्रमुख खबरें
-
अपर्णा यादव ने कहा-भाजपा का कमल खिलेगा, 2027 में फिर बनेगी सरकार
2026-11-24
-
पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, एक साथ लड़ेंगे चुनाव
2026-11-24
-
मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट आने पर कुआं नहीं खोदा जाता, आपदा से पहले ही तैयारी जरूरी
2026-11-22
-
भाजपा में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2026-11-22
-
बीजेपी के "राधे-राधे, कमल खिला दे" नारे पर सियासी संग्राम तेज
2026-11-22
-
मुलायम सिंह के मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बयान को किया याद
2026-11-22
-
ओडिशा विधानसभा के भीतर सियासती ड्रामा, चर्चा के लिए आत्मदाह की चेतावनी
2026-11-20
-
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी
2026-11-20
-
बालासाहेब ठाकरे के अपमान पर मुंबई मनपा में हंगामा, दिनभर रही गहमागहमी
2026-11-18
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18
-
यूपी में भाजपा हैट्रिक के साथ बनाएगी नया रिकॉर्ड- सीएम यगी
2026-11-18
-
शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम फडणवीस, केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
2026-11-17
-
एसआईआर प्रक्रिया पर संजय सरावगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
2026-11-17
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16