उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व नहींः अपर्णा यादव ने बताया 2027 का राजनीतिक भविष्य

खबर सार :-

स्वास्थ्य शिविर में पहुंचीं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने मरीजों का हाल जाना और विपक्ष को नसीहत दी। कांग्रेस और सपा को चुनाव से बाहर तथा 2027 में भाजपा की सरकार बनने का भरोसा जताया।
अपर्णा यादव ने कहा-भाजपा का कमल खिलेगा, 2027 में फिर बनेगी सरकार

खबर विस्तार : -

श्रावस्ती, नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी पहुंचीं थी। अपर्णा ने शिविर में इलाज और जांच के लिए पहुंचे मरीजों से उनका हाल पूछा।

यह भी पढ़ें :भारत और नेपाल का एक और सफल प्रयास, 12 कुमाऊं रेजिमेंट और ज्वालादल गण के बीच सैन्य अभ्यास

भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया

यह शिविर भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के तहत लगाया गया था। यहां उन्होंने मीडिया के लोगों से सरकारी योजनाओं और राजनीतिक मसले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। अपर्णा ने कई राजनीतिक दलों को नसीहत भी दी। 

मंगलवार को भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। आयोजन समिति की ओर से अपर्णा यादव को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया गया। शिविर में उन्होंने चकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। मेले में एम्स, पीजीआई, मेडिकल कॉलेज, लोहिया संस्थान और विजयलक्ष्मी आई हॉस्पिटल सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर और रक्त संबंधी जांच निःशुल्क की गईं।

विपक्ष को सावधान करते हुए कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा का कमल खिलेगा

मरीजों के लिए चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श देने के साथ मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया। यहां पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे हुए थे। शिविर के मरीजों और चिकित्सकों से मिलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। अपर्णा यादव ने देश के राजनीतिक हालातों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। उन्होंने विपक्ष को सावधान करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का कमल खिलेगा। यही विपक्ष के मुद्दों और कोशिशों के लिए जनता का जवाब होगा।

उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी अपनी राय दी। दोनों को मुद्दाविहीन कहा। कांग्रेस को तो उन्होंने कहा कि वह तो चुनाव में है ही नहीं। कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। इस दौरान महिलाओं पर टिप्पणी करने के एक मामले पर उन्होंने  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को घेरा। उनके बयान पर अपर्णा की राय पूछने पर कहा कि महिलाओं के प्रति निम्न स्तर की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने रावण नाम लेते हुए उदाहरण दिया। कहा कि जब इतना ज्ञानी रावण नहीं बचा तो ये लोग क्या हैं।

अपर्णा यादव ने ओवैसी के भाषणों को उनकी नेतागीरी चमकाने का तरीका बताया

ओवैसी के भाषणों को उनकी नेतागिरी चमकाने का तरीका बताया। कहा कि महिलाओं के बारे में इस तरह की टिप्पणियां करते हैं, जो उचित नहीं है। शिविर में उन्होंने कई और मामलों पर भी अपनी राय व्यक्त की। पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा पर कहा कि उनको जो जिम्मेदारी देगी वह निभाने को तैयार हैं। भविष्य में संगठन उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, वह निष्ठा से पूरा करेंगी। अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा का कमल खिलाने में सहयोग करने के लिए वह तत्पर हैं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

अपर्णा यादव ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मरीजों को मिल रही जनसुविधाओं पर उनकी राय ली। दवाओं से लेकर जांच और उनकी तकलीफ पूछते हुए व्यवस्थाएं भी परखीं। आयोजकों को निष्ठा से जनहित के कार्य को कुशलता से संपन्न होने तक लगे रहने के लिए कहा। 

यह भी पढ़ें : भोपाल में गन्ना किसानों की कृषि निदेशक से बातचीत रही बेअसर, होशंगाबाद रोड पर प्रदर्शन जारी

अन्य प्रमुख खबरें