नेहा हत्याकांड: शादी का दबाव बनने पर शादीशुदा प्रेमी ने ड्रिप में जहर देकर की हत्या, सुसाइड दिखाने की रची साजिश
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लोहिया नगर में नर्स नेहा की मौत का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि योजना बनाकर उसकी हत्या की गई थी। पता चला कि उसके प्रेमी ने अपने साथी से मिलकर नेहा को जहर का इंजेक्शन दिया था। बता दें कि नेहा शादीशुदा थी और उसके पति का एक साल पहले निधन हो चुका था। वहीं सुरेश भी शादीशुदा है।
खबर विस्तार : -
Neha Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में नर्स नेहा की मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला कि अस्पताल में काम करने वाले उसके प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर ऑपरेशन थिएटर में ड्रिप के जरिए जहर मिला दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नेहा अपने प्रेमी सुरेश पर शादी का दबाव बना रही थी, इस बात से परेशान होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए उसने एक फर्जी सुसाइड नोट लिखकर शव के पास रख दिया था, जिससे किसी को उस पर शक न हो। बता दें कि नेहा शादीशुदा थी और उसके पति का एक साल पहले निधन हो चुका था। वहीं सुरेश भी शादीशुदा है।
नर्स नेहा की मौत का खुलासा, शादीशुदा प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में हुए नेहा मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि नेहा अपने प्रेमी सुरेश पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने ड्रिप में जहर मिलाकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार फफूंडा की रहने वाली 25 वर्षीय नेहा लोहिया नगर स्थित एमसीसी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी। उसके पति का साल भर पहले ही निधन हो चुका है। अस्पताल में काम करने वाले वार्ड बॉय सुरेश के साथ पिछले 7-8 महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। शनिवार की सुबह वह अपनी ननद के साथ ड्यूटी पर गई, जहां दोपहर करीब 12 बजे के समय वह अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बेहोशी की हालत में मिली। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पास से सल्फर की गोलियां और एक सुसाइड नोट बरामद की, जिसमें ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए गए थे।
शादी के लिए बनाती थी दबाव- आरोपी सुरेश
नेहा के घरवालों ने सुसाइड नोट पर आपत्ति जताई और हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी। मृतका के परिजनों ने नेहा की लिखावट दिखाई और कहा कि ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का विवाद नहीं चल रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और नेहा के फोन कॉल खंगाले, जिसमें दोनों के अफेयर के बारे में पता चला। फुटेज में देखा गया कि नेहा, सुरेश और एक अन्य कर्मचारी फरहान के साथ ओटी में गई। इसके कुछ देर बाद सुरेश हाथ में ग्लव्स पहनकर अकेला बाहर आया। जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ, पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसका पांच साल का बेटा भी है, लेकिन नेहा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उसने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
एक साल पहले ही नेहा के पति ने आत्महत्या की थी
पुलिस ने बताया कि नेहा को कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उसे ड्रिप लगाने के बहाने ओटी में ले जाया गया। इस दौरान ड्रिप में जहर मिलाकर इंजेक्ट कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसे आत्महत्या करार देने के लिए आरोपियों ने सल्फर की गोलियां और एक सुसाइड नोट लिखकर नेहा के पास रख दिया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट, नोटपैड, सिरिंज, रासायनिक पदार्थ का रैपर, कैनूला और मृतका का फोन बरामद कर लिया और उसे फॉरेंसिक के लिए भेज दिया। बता दें कि नेहा के पति रवि ने करीब एक साल पहले ही आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी संभालने के लिए उसने निजी अस्पताल में नौकरी करना शुरु कर दिया था।
ये भी पढ़ें: Surendra Murder Case: 45 दिन तक बाथरूम में दफन रहा पति का शव, पत्नी करती रही इस्तेमाल, ऐसे खुला हत्या का राज
अन्य प्रमुख खबरें
-
पूर्वी मेदिनीपुर में रचनात्मकता की झलक, मंदिरों-महलों की तरह सजे पंडाल
2026-10-17
-
Lucknow Flood: RSS और सेवा भारती का राहत अभियान, 6 दिन में बांटे 10 हजार भोजन पैकेट
2026-10-17
-
सीएम सम्राट चौधरी ने किए मां दुर्गा के दर्शन, सर्वमंगल की कामना
2026-10-17
-
यूपी में शीतलहर-घने कोहरे में हादसे रोकने के लिए प्रशासन सतर्क
2026-10-17
-
Kerala Waqf Board: बोर्ड का पुनर्गठन, एमसी मयिन हाजी बने चेयरपर्सन
2026-10-17
-
ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
2026-10-17
-
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी बस, 8 की मौत
2026-10-17
-
हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही भूकंप की तीव्रता
2026-10-17
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16