Surendra Murder Case: 45 दिन तक बाथरूम में दफन रहा पति का शव, पत्नी करती रही इस्तेमाल, ऐसे खुला हत्या का राज

खबर सार :-

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसने मेरठ के मुस्कान के ड्रम वाली कहानी की याद दिला दी। एक महिला ने अपने पति को मारकर घर के ही बाथरुम में दफना दिया था।
Surendra Murder Case: 45 दिन तक बाथरूम में दफन रहा पति का शव, पत्नी करती रही इस्तेमाल, ऐसे खुला हत्या का राज

खबर विस्तार : -

Surendra Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पित की हत्या कर शव को घर के बाथरुम में छिपा दिया। घरवालों को गुमराह करने के लिए उसने पति को लापता बताया। इस घटना के सामने आने के बाद लोग मेरठ की मुस्कान, जिसने अपने पति को मारकर ड्रम में भर दिया था, उससे तुलना कर रहे हैं। 

Surendra Murder Case: आगरा में पति को मारकर महिला ने बाथरुम में दफनाया

आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुबी नाम की महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को बाथरुम में दफना दिया। बाथरुम में टायल्स लगवा दी और डेली वही बाथरुम इस्तेमाल कर रही थी। घर वालों को उसने 45 दिनों तक गुमराह किया। जब इसकी जांच की जा रही थी तो सीसीटीवी फुटेज देखकर रोने का नाटक कर रही थी, जिसे देख उसके जेठ को शक हो गया। इसके बाद महिला से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर बाथरुम का फर्श तोड़ा गया, जिसके बाद वहां से कंकाल मिला। महिला ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीकर रोज मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसने खीर में नींद की 18 गोलियां मिलाकर पति को खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  शव को खींचकर बाथरुम तक ले गई और गड्ढा खोदकर दफना दिया। 

Surendra Murder Case: दोनों में अक्सर अनबन रहती थी 

जब घरवालों ने मृतक सुरेंद्र के बारे में पूछा तो आरोपी रुबी ने बताया कि पति उससे झगड़ा कर 5 हजार रुपये लेकर चला गया है। इसके बाद वह राजस्थान गई और 8 दिन वहां बिताने के बाद जब आगरा लौटी तो मजदूर बुलाकर बाथरुम का फर्श बना दिया। मृतक सुरेंद्र राजस्थान का रहने वाला था। वह आगरा में मां, पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। सुरेंद्र और रुबी की शादी 2010 में हुई थी। उनके बड़े भाई अनिल ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर अनबन रहती थी। 18 मई की सुबह रुबी ने फोन पर बताया कि घर में पुलिस का कोई केस बन गया है। आप यहां से मां और बच्चों को ले जाओ। उसने यह भी कहा कि घर मत आना मैंने पास के दुकान पर तीनों को बैठा दिया है, वहीं से लेते जाना। 

Surendra Murder Case: सुरेंद्र के बड़े भाई ने दी पुलिस को जानकारी

सुरेंद्र के भाई आनन-फानन में आगरा से अपनी मां और बच्चों को जयपुर ले गए। इसके कुछ समय बाद रुबी ने फिर फोन कर कहा कि सुरेंद्र झगड़ा कर  5 हजार रुपये लेकर कहीं चला गया है। इसके बाद 19 मई को रुबी भी जयपुर पहुंच गई। 7-8 दिन बीतने के बाद जब सुरेंद्र का कुछ पता नहीं चला तो उनके भाई ने 26 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन इस बीच रुबी के बर्ताव पर उन्हे शक हुआ। उन्होंने दिलासा दिया और कहा कि जो भी सच है बता दे। इस पर रुबी ने सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद जेठ ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बाथरुम का फर्श तोड़ा गया, जिसमें से सुरेंद्र का कंकाल मिला। 

ये भी पढ़ें: Bihar: मुजफ्फरपुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

अन्य प्रमुख खबरें