भाजपा का ‘प्लान 55’, यूपी में जिन सीटों पर अब तक नहीं मिली जीत, वहां संगठन को मजबूत करने की तैयारी

खबर सार :-

भाजपा अबकी बार किसी प्रकार की खामी चुनाव की रणनीति में नहीं होने देना चाहती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में वह उन सीटों पर ज्यादा जोर दे रही है, जहां अक्सर चुनाव हारती रही है।
जहां कभी नहीं जीत पाती है भाजपा, वहां पर ज्यादा ध्यान दे रहा संगठन

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली,  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत लगानी शुरू कर दी है। पिछले लोकसभा चुनाव में हुई गलतियों को पार्टी के बड़े नेता किसी भी प्रकार से दोहराना नहीं चाहते हैं। भाजपा चाहती है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष को किसी प्रकार का मौका ना दिया जाए। पिछली बार के चुनाव में अयोध्या और फैजाबाद जैसी उलझन बनी रही। इस बार पार्टी चाहती है कि जहां तक अभी भाजपा को जीत नहीं मिली है, इस बार वहां भी जीत अर्जित कर लिया जाए।

 यह भी पढ़ें : मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में 300 लोगों के खिलाफ FIR, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

हर सीट पर मंथन कर रही है भारतीय जनता पार्टी 

 पार्टी की चुनावी रणनीति में अब उन विधानसभा सीटों पर विशेष ध्यान देने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक इसी कड़ी में पार्टी का ‘प्लान 55’ चर्चा में है। भाजपा के धुरंधर रणनीतिकारों ने इस प्लान को तैयार किया है। प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों को अलग श्रेणी में रख कर चुनाव की तैयारी की जाएगी। इन 55 सीटों को पूर्व नियोजित प्लान के आधार पर चुनावी रणनीतिकारों को लगाया जाएगा।

भाजपा यदि इस योजना में सफल हो जाती है तो उसका एक इतिहास बन जाएगा। संगठन के पास जिम्मेदारी होगी कि वह  इन विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी रखने वालों को संपर्क में रखें और उनसे समझें। यहां पर पार्टी की कमजोरियों को पकड़ें। इन सीटों पर संगठन की कमजोरियों को समझना और जमीनी स्तर पर पार्टी की मौजूदगी बढ़ाना है। पार्टी के लिए ये सीटें इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपनी संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की व्यापक तैयारी के बीच इन 55 सीटों के लिए अलग से काम करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

जनता में पकड़ वाले जनप्रतिनिधियों की है जरूरत

 संगठनात्मक स्तर पर यह समझने की कोशिश होगी कि किन कारणों से पार्टी को इन क्षेत्रों में सफलता नहीं मिल पाती है। वैसे तो हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी बड़े नेताओं को प्रचारक के रूप में जिम्मेदारियां देती है, लेकिन इस बार इससे काम नहीं चलने वाला है। स्थानीय राजनीतिक समीकरण, सामाजिक प्रतिनिधित्व, प्रत्याशियों की स्थिति और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता जैसे पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

मथुरा और लखनऊ के संबंध में इसकी शुरुआत की जा चुकी है। यह मुद्दा भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी में उठा। इसमें बताया गया 2022 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पार्टी में प्रचारक नही,ं चुनाव जीतने वालों की जरूरत है। ऐसे नेताओं की जिम्मेदारियां तय किया जाना चाहिए। भाजपा जो राजनीति बना रही है, उसके अंतर्गत स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ ही बूथ लेवल के संगठन को भी तवज्जो दिया जाएगा।

अयोध्या और फैजाबाद जैसे शब्दों में नहीं उलझना चाहती है भाजपा

पार्टी नेताओं को अब यह लगने लगा है कि स्थानीय नेताओं की उपेक्षा करने से हित नहीं होने वाला है। अयोध्या मंदिर बनने के बाद यही कुछ देखने को मिला था। जो नेता अपना बायोडाटा लेकर बड़े नेताओं या पार्टी अध्यक्ष तक पहुंचाते हैं, उनसे भी स्थानीय चुनाव की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी समय रहते फीडबैक जुटाने की रणनीति पर काम हो सकता है।

भाजपा अध्यक्ष पहले भी कहते रहे हैं कि नेताओं और पदाधिकारियों को उनको अपने चुनाव क्षेत्र में रहने की जरूरत है। उनके बार-बार दिल्ली आने से बेहतर है कि वह अपने क्षेत्र में समय दें और संगठन को मजबूत करें। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक तैयारी का लक्ष्य रखा है।

लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को काफी झटका लगा था बनारस और लखनऊ के बड़े नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी अपेक्षाकृत कम वोटों से जीत मिली थी। कुल मिलाकर, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में उन क्षेत्रों को विशेष महत्व दिया जा रहा है, जहां पार्टी को पिछले चुनाव में सफलता नहीं मिली।

 यह भी पढ़ें : UP Elections 2027: कांग्रेस से सीट बंटवारे के बीच सपा ने 5 प्रत्याशियों का किया ऐलान, भड़के इमरान मसूद

अन्य प्रमुख खबरें