तमिलनाडु सरकार पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी बोले-सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दीप नहीं जलाने दिया

खबर सार :-

“कार्तिक महीने की पूर्णिमा पर पूरे देश में उत्साह का माहौल रहता है। हिंदुओं के लिए यह धार्मिक महापर्व माना जाता है। उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) और गंगा स्नान कहा जाता है, उसे ही तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम कहते हैं।
कार्तिगई दीपम को लेकर तमिलनाडु में घमासान, एक पक्ष को खुश करने का सरकार पर आरोप

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी का तमिलनाडु सरकार पर आरोप है कि कार्तिगई दीपम के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दीप नहीं जलाने दिया गया। यह राज्य की सरकार की विफलता है। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। तमिलनाडु में दीपम को लेकर पिछले दिन जमकर बवाल हुआ। विवाद को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी पहले से ही निर्देश दे रखी थे, इसके बाद भी दीप जलाने में मनमानी की गई।

यह भी पढ़े :भाजपा का ‘प्लान 55’, यूपी में जिन सीटों पर अब तक नहीं मिली जीत, वहां संगठन को मजबूत करने की तैयारी

गंगा दशहरा और कार्तिक पूर्णिमा पर होता है आयोजन

 सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दीप जलाने के लिए सरकार ने अलग-अलग कई तरह के नियम बना दिए थे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया था। सरकार ने कुछ खास लोगों को ही दीप जलाने की अनुमति दी थी। इसमें भी निर्धारित स्थान पर दीप जलाने को लेकर विवाद हुआ। यह स्थिति दिन भर बनी रही। कुछ लोगों ने कोर्ट का भी सहारा लिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दीप नहीं जलाने दिया गया। भाजपा नेता का आरोप है कि यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले दीपावली की पूर्व संध्या पर शंकराचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया था। सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल किया कि आपने देव दीपावली के दिन कार्तिगई दीपम दीपथून के ऊपर दीप प्रज्ज्वलित नहीं करने दिया। ।

हिंदुओं की आस्था और भावनाओं के साथ खेल रहा है विपक्ष

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह केवल हिंदुओं की धार्मिक रीति रिवाज और आस्था के साथ ही हो सकता है। भला हिम्मत हो तो किसी और धर्म के लोगों के साथ उनके मजहब पर नियम ठोकने की कोशिश करके देख लंे। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की इरेडिकेशन ऑफ सनातन धर्म की जो खतरनाक विचारधारा है, उससे यह घटनाक्रम प्रेरित है। दरअसल जिस गांव में दीपम का आयोजन था। यह मुस्लिम आबादी वाला है। हिंदू और भाजपा पक्ष के लोगों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी थी, क्योंकि आयोजन के दौरान यह नियम लगाए थे कि घंटा और शंख नहीं बजाए जाएंगे।

धार्मिक पुस्तक में है पहाड़ी पर दीपम का जिक्र

उन्होंने कहा, ”तमिलनाडु के पेरंबदूर जिले के कोलत्तूर गांव में 2021 में सिर्फ इस बात पर विवाद हो गया था कि मुस्लिम बहुल गांव था। वहां पर मंदिर में पूजा, अर्चना, घंटा और घड़ियाल रोकने की बात हुई थी। सरकार इस पर हार गई और इस नियम को लागू नहीं कर पाई। सुधांशु त्रिवेदी ने बताया मद्रास हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल 2021 को जब आदेश दिया तब जाकर उनका धर्मनिरपेक्ष संगीत रुका था। दरअसल में विवाद काफी पुराना है। 2022 में तमिलनाडु वक्फ बोर्ड ने तिरुचिरापल्ली जिले (त्रिची) के तिरुचेंदुरई गांव को वक्फ बोर्ड में पूरे गांव को क्लेम कर दिया गया था। सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि संवैधानिक व्यवस्था की यहां पर धज्जियां उड़ा दी गई।

सरकार ने कानून की धज्जियां उड़ा दीं

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, कि तमिलनाडु में जो हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड है, वह वकीलों को पेमेंट कर रहा है। वे इस मंदिर के खिलाफ केस लड़ें। तमिलनाडु में कानून की धज्जियां उड़ाने का एक और उदाहरण सुधांशु त्रिवेदी द्वारा दिया गया उन्होंने बताया”31 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ए. एम. शाहजहां ने घोषणा की है कि जितनी गैरकानूनी, अनाधिकृत दरगादें और मस्जिदें हैं, सबकी पहचान करके अधिकारिक तौर पर तमिलनाडु सरकार मान्यता दे देगी।“ यह तो हद हो गई की एक धर्म के लोग जहां कहीं भी कब्जा कर लें और सरकार इस उनकी आस्था और धर्म के लिए उनके नाम कर दे। ”6 जनवरी 2026 को भी ऐसा मामला कोर्ट में चला। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। जून में रिव्यू पिटीशन फाइल नहीं की गई। इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने 10 नवंबर को रिप्लाई दिया। 

पूरी जमीन पर एक धर्म को खुश करने की कोशिश

10 महीने इंतजार क्यों किया गया?“ इस पवित्र पहाड़ी का उल्लेख संगम साहित्य में है। इसके बारे में जो भी संवैधानिक मामला था, उसको 1923 में मदुरै कोर्ट ने सेटलमेंट कर दिया था। इस पहाड़ी का नाम कहीं भी मुस्लिम धर्म के साथ इतिहास में जुड़ा हुआ नहीं मिला है। आज संपूर्ण पहाड़ी को दरगाह के साथ जोड़ना अपने आप में बहुत खतरनाक और दुखद घटना है। हिंदुओं की पवित्र गंगा दशहरा वही मनाया जाता है।

लेकिन मुस्लिम धर्म के लोगों के प्रति निष्ठा दिखाते हुए सरकार ने इनका पक्ष लिया और आयोजन पर रोक लगाने की कोशिश की। इसीलिए पिछले दिन यह मामला काफी तूल पकड़ चुका था। इसमें भाजपा और हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया था कि निश्चित स्थान पर दीपम नहीं जलाया गया। संगठनों ने सरकार का विरोध करते हुए नारेबाजी की थी और उनके खिलाफ पुलिस कर्मियों ने लाठी चार्ज कियां। इसमें 300 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

भाजपा ने बताया हर भारतीय का अपमान 

भाजपा नेता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार ने दरगाह के दरवाजे पर सिर झुकाकर न्यायालय के निर्णय को दरकिनार करते हुए दीप बुझाने का काम किया है। यह हर भारतीय और तमिलनाडु के हर तमिल की संस्कृति का अपमान किया गया है। इंडी गठबंधन, कांग्रेस और तमिलनाडु सरकार को वक्त आने पर इसका उचित जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में 300 लोगों के खिलाफ FIR, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

अन्य प्रमुख खबरें