संसद का सामना करने से बच रही बालेंद्र शाह सरकार, 13 अध्यादेशों से 155 कानूनों में संशोधन

खबर सार :-

नेपाल सरकार बहुमत में है। इसके बाद भी वह संसद में बिना बहस कराए कानून बना जा रहे हैं। वह अध्यादेश के जरिए संसद से बचना  चाह रही है। यह सरकार बहुमत में है। इसके बाद भी ऐसा कर रही है।
8 माह, 13 अध्यादेश और 155 कानून संशोधन, नेपाल सरकार की अनोखी प्रवृत्ति

खबर विस्तार : -

नेपाल,  नेपाल की बालेंद्र शाह सरकार केवल अध्यादेशों के जरिए कानून में संशोधन करने की कोशिश कर रही है। 8 महीने में इसने रिकॉर्ड तोड़ अध्यादेश के जरिए 155 कानून संशोधन किए हैं। आरएसपी की ओर से बालेंद्र शाह कभी संसद में पिछली सरकार का विरोध किया करते थे और उनका तर्क होता था कि संसद को दरकिनार कर अध्यादेश का सहारा लेकर कानून में बदलाव किए जा रहे हैं। अब वही काम अध्यादेश के जरिए किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, केंद्र ने बुलाया विशेष सत्र

विपक्षी नेता कर रहे संसद में बहस कराने की मांग  

13 अध्यादेशों के माध्यम से 155 मौजूदा कानून में संशोधन कर दिए गए हैं। राष्ट्रपति के पास तीन अध्यादेश लंबित पड़े हैं। यदि यह मंजूर कर लिए जाते हैं तो 16 अध्यादेश हो जाएंगे और उनके कानून की संख्या 158 हो जाएगी। 17 नवंबर को भी प्रेस काउंसिल एक्ट में संशोधन से संबंधित एक अध्यादेश राष्ट्रपति के पास भेजा गया था। इसमें कई पहलुओं पर विचार करने के बाद निर्णय लिया जाना है। राष्ट्रपति कार्यालय में पहुंचे करीब 3 सप्ताह हो गए हैं, लेकिन इस अध्यादेश को आगे नहीं बढ़ाया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय इस पर फैसला लेने से पहले कानून और संवैधानिक पहलुओं पर अध्ययन करेगा। सरकार नहीं चाहती है कि वह संसद का सामना करें, जिसमें विपक्ष के सवालों के जवाब देने पड़ें। अभी बारिश में आपदा से लोग उबर भी नहीं पाए हैं, यहां राजनीतिक सरगर्मियों में सरकार समय गाव रही है। महत्वपूर्ण विषयों पर संसद में चर्चा और विधाई प्रक्रिया नहीं की जा रही है, जबकि अध्यादेशों के जरिए सरकार अपना पक्ष मजबूत कर रही है। राष्ट्रपति कार्यालय में अभी दो और अध्यादेश विचाराधीन हैं।

इनमें संस्कृति पर्यटन से संबंधित मामले शामिल किए गए हैं। जैन जी आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की जांच मुआवजा से संबंधित मामले भी इन अध्यादेशों में उठाए गए हैं। खास बात तो यह है कि जिन कानूनों का बदलाव किया गया है। वह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सरकार ने जो अध्यादेश के जरिए कानून बनाए हैं, उनमें एक अध्यादेश से करीब 101 कानून प्रभावित होते हैं। बारिश से पहले भी कई अध्यादेश पारित हुए हैं। इनमें करीब संख्या 8 बताई गई है।

तीन सप्ताह में अध्यादेश पर नहीं लिया गया निर्णय

यह अध्यादेश सार्वजनिक खरीद, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित हैं। एक कानून के तहत 24 कानून में संशोधन करने के साथ ही 77 कानून की विभिन्न धाराओं को समाप्त कर दिया था। यह अकेला ऐसा मामला है, जिसमें 101 कानून प्रभावित हुए थे। इसी को लेकर नेपाल में काफी विरोध भी हुआ। वर्तमान में नेपाल सरकार के पास स्पष्ट बहुमत है। इसके बाद भी वह संसद में बहस नहीं करना चाह रही है।

उधर सरकार की ओर से कहा गया है कि अतीत में संविधान में निर्धारित समय सीमा के भीतर कानून नहीं बनाए जाने के कारण लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे समय भी बर्बाद होता रहा है। इसलिए अध्यादेशों के जरिए जल्दी काम निपटाने के लिए ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं। दूसरी ओर संविधान विद भीमार्जुन आचार्य का कहना है कि संसद में सरकार के पास बहुमत है। इसके बाद भी अध्यादेश के जरिए कानून बनाने की प्रवृत्ति डाली जा रही है।

बहुमत में है सरकार, फिर भी अध्यादेश का सहारा

संसदीय इतिहास में यह अनोखा काम किया जा रहा है। अध्यादेशों के गलत इस्तेमाल और संसद को दरकिनार करने की प्रवृत्ति के बारे में पूरा देश पूछ रहा है। यह तब हो रहा है, जबकि नेपाल में संविधान में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जब संसद का अधिवेशन नहीं चल सकता है, उस दौरान अधिवेशन शुरू होने के बाद ऐसे अध्यादेशों को सदनों में पेश करना होता है। 

राजनीतिज्ञों का कहना है कि गठबंधन सरकारों के पास संसद में पर्याप्त समर्थन नहीं होने की आशंका के कारण अध्यादेश लाने की प्रवृत्ति देखी जाती थी। इस सरकार के पास वह हालात नहीं हैं।  अब करीब दो-तिहाई बहुमत वाली एकल सरकार होने के बावजूद अध्यादेशों का सहारा लेना समझ से परे है। आरएसपी के सचेतक प्रकाशचन्द्र परियार सरकार के इस कदम का बचाव करते हैं। सरकार की ओर से तर्क दिया गया है कि वर्तमान में जन अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम देने, भ्रष्टाचार नियंत्रण, प्रशासनिक सुधार, संस्थागत पुनर्संरचना और विकास निर्माण को गति देने के उद्देश्य से अध्यादेशों का रास्ता अपनाया है।

यह भी पढ़ें: बसपा के राष्ट्रीय संयोजक बनने पर बोले आकाश आनंद- मायावती के भरोसे को काम से सही साबित करूंगा

अन्य प्रमुख खबरें