सपा-कांग्रेस के बीच एक-दूसरे को शह और मात की राजनीतिः सीएम योगी

खबर सार :-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के सहयोग से चुनाव लड़ने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास भी सहयोग और समझौतों के साथ किया जा रहा है। विपक्ष के पास जीतने के लिए कुछ भी नहीं है। वह पहले ही अलग-थलग हैं।
सीएम ने सपा पर कसा तंज, कहा-दो नावों में पैर रख रहे सपा अध्यक्ष

खबर विस्तार : -

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने एक सम्मेलन में संवाद करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पहले यह दो लड़कों की जोड़ी चुनाव के बाद परस्त होती थी। इस बार चुनाव से पहले ही हार गई। दरअसल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीतिक मुद्दों पर बात कर रहे थे।

वह चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे में कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के आंकड़ों को गिना रहे थे। कहा कि यह ऐसे गठबंधन हैं, सीटों के बंटवारे की बात कर रहे है, लेकिन अपने प्रत्याशी भी खड़े कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में कांग्रेस से खराब हालत किसी की नहीं। शह ओर मात का खेल चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक दलों पर तंज करते हुए कहा कि ऐसा अपमान भला कौन सह सकता हैं?

यह भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट की कार्यवाही रद्द करने का शीर्ष अदालत का आदेश

सीएम ने कहा, चुनाव मिलजुल कर लड़ेंगे और सरकार भी बनाएंगे

उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच जिस तरह की स्थिति दिखाई दे रही है, वह उनके आपसी तालमेल पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कटाक्ष किया कि इनकी स्थिति ऐसी हो गई है। सीएम नेे कहा कि एनडीए में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। हम आपस में मिल बैठकर बात कर लेते हैं। सीएम ने कहा कि चुनाव मिलजुल कर लड़ेंगे और सरकार भी बनाएंगे। सीटों के बंटवारे और सहयोगी दलों के बीच कथित मतभेदों पर उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत सभी सहयोगी दल एनडीए का हिस्सा हैं।

सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के अयोध्या में सनातन संबंधी दिए गए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वह दोनों नावों में सवारी कर रहे हैं। 1990 के दशक को याद कराते हुए कहा कि उन्हें सद्बुद्धि तभी आ जानी चाहिए थी। वरना दो नावों की सवारी नहीं करनी पडी। यह अक्सर यह खतरनाक होती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या जाना अच्छी बात है, लेकिन समाजवादी पार्टी को रामभक्तों से माफी भी मांगनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के साथ मिलकर किए गए काम कार्याें का भी उल्लेख किया।

भाजपा की राजनीति किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं

इस दौरान बताया कि भाजपा की राजनीति किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं है। पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका सम्मान के सिद्धांत पर काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रोजगार के लिए एक मिशन की तरह काम कर रहे हैं। लाखों युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि करीब पौने 10 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और 26 जनवरी 2027 तक यह संख्या साढ़े 10 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य है। सीएम ने डाटा सेंटर, रोबोटिक्स, हथियारों का निर्माण आदि का जिक्र करते हुए सनातन पर अभिमान जताया।

कहा कि भारत डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। बताया कि युवाओं को ऑनलाइन शिक्षा के प्रबंध को कोरोना काल से किया जा रहा है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा टेबलेट वितरण किया जा रहे हैं।
पहले चरण में करीब 60 लाख युवाओं को डिजिटल डिवाइस दिए गए। अब दूसरे चरण में 25 लाख और युवाओं को टैबलेट देने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और अपनी धार्मिक पहचान को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सनातन धर्म पर और हिंदू होने पर गर्व है। 

दुनिया सहयोग से तकनीक आदान-प्रदान के जरिए आगे बढ़ रही

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश भी आत्मनिर्भर और विकसित बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एआई सिटी, डेटा सेंटर क्लस्टर, सेमीकंडक्टर यूनिट, ड्रोन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम हो रहा है। इस दौरान उन्होंने विदेशी कंपनियों के साथ किए जा रहे समझौतों के कारणों का भी उल्लेख किया। बताया कि आज दुनिया पारस्परिक सहयोग से तकनीक आदान-प्रदान के जरिए आगे बढ़ रही है। हमने भी कई क्षेत्रों में समझौते किए हैं। प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जरूरतमंदों के लिए उम्मीद बना ऑपरेशन दृष्टि, सैन्य अस्पताल में 412 आंखों के ऑपरेशन, 60 की लौटी रोशनी

अन्य प्रमुख खबरें