भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए प्रवीण, हजारों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दिया समर्थन
खबर सार :-
बसपा को मिली संविधान दिवस पर सफलता से पार्टी के पदाधिकारी गदगद हैं। उनको भाजपा और सपा के काफी कार्यकर्ता बसपा में शामिल कराने में कामयाबी मिली है। बसपा के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है।
खबर विस्तार : -
अमेठी, उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की अमेठी विधानसभा क्षेत्र में आज संविधान दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की ओर से गुरुवार को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, एमएलसी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2030 तक छुएगा 110 अरब डॉलर का आंकड़ा, चिप इंडस्ट्री में आएगा बड़ा बदलाव
कांग्रेस का गढ माना जाता है अमेठी
उधर, भाजपा देशभर में संविधान दिवस मना रही है। शहर-शहर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इधर बसपा ने भी अमेठी में पूर्व नियोजित कार्यक्रम आयोेजित किया वैसे तो यह इस गढ कांग्रेस का माना जाता है। एक दो बार यहां परिवर्तन जरूर हुआ। अमेठी के बारे में विश्वनाथ पाल ने कहा कि यह भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता नेता व भादर के ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह के नेतृत्व में कई हजार लोगों ने भाजपा और सपा छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। बसपा के लिए यह बड़ा मौका माना जा रहा है। कई चुनावों में उसका प्रदर्शन खराब रहा है।
समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले की आलोचना
संविधान दिवस पर ऐसी सफलता मिलना पार्टी के लिए खुशी की बात है। देशवासियों को बधाई देते हुए विश्वनाथ पाल ने कहा कि भारतीय संविधान के प्रति पूरी ईमानदारी से चलने वाली पार्टी बसपा है। उन्होंने कहा कि दूसरी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के समय अपना-अपना घोषणा पत्र जारी करती हैं, लेकिन बसपा का मानना है कि सत्ता में आने पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान को ही अपना घोषणा पत्र मानकर लागू किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले की आलोचना की। उनका सवाल पीडीए के अर्थ बदल जाने पर रहे हैं। विश्वनाथ पाल ने कहा कि पीडीए का मतलब धोखा है। यह जनता के साथ धोका कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का पीडीए केवल वोट हासिल करने का नारा है। उनका कहना है कि क्या इस फॉर्मूले के तहत पिछड़ों, दलितों, पंडितों और अल्पसंख्यकों को वास्तविक प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। भाजपा के साथ उन्होंने सपा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसा किया नहीं जा रहा है। सच्चाई कुछ और रहै।
इस मौके पर भी गूंजा कालाधन
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में विदेश से काला धन वापस लाने, लोगों के खाते में 15-20 लाख रुपये भेजने, बुलेट ट्रेन चलाने, अच्छे दिन लाने और दो करोड़ नौकरियां देने जैसे वादे किए गए थे। लेकिन जब इन वादों को लेकर सवाल उठाए जाते हैं तो उन्हें जुमला बता दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बसपा जुमलेबाजी की राजनीति नहीं करती. पार्टी सत्ता में आने पर संविधान को पूरी ईमानदारी से लागू कर देश के विकास का काम करेगी।
हालांकि,यह राजनीतिक आरोप प्रत्येक पार्टी की ओर से लगाए जाते हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रमुख मायावती सरकार बनाने की रणनीति पूरी मजबूती से तैयार कर चुकी हैं। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसके लिए बैठकें भी की गई हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा सरकार बनाने का काम करेगी।
यह भी पढ़ें: सोना-चांदी में अभी और गिरावट के संकेत, 2027 की पहली छमाही में भी दबाव; जानें कब लौटेगी चमक
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीएम ने सपा पर कसा तंज, कहा-दो नावों में पैर रख रहे सपा अध्यक्ष
2026-11-25
-
कार्तिगई दीपम को लेकर तमिलनाडु में घमासान, एक पक्ष को खुश करने का सरकार पर आरोप
2026-11-25
-
जहां कभी नहीं जीत पाती है भाजपा, वहां पर ज्यादा ध्यान दे रहा संगठन
2026-11-25
-
तमिलनाडु सरकार के खिलाफ उतरी BLP, पुलिस से हाथापाई में 300 के खिलाफ FIR
2026-11-25
-
UP : कांग्रेस से सीट बंटवारे के बीच सपा ने 5 प्रत्याशियों का किया ऐलान
2026-11-25
-
अपर्णा यादव ने कहा-भाजपा का कमल खिलेगा, 2027 में फिर बनेगी सरकार
2026-11-24
-
पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, एक साथ लड़ेंगे चुनाव
2026-11-24
-
मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट आने पर कुआं नहीं खोदा जाता, आपदा से पहले ही तैयारी जरूरी
2026-11-22
-
भाजपा में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2026-11-22
-
बीजेपी के "राधे-राधे, कमल खिला दे" नारे पर सियासी संग्राम तेज
2026-11-22
-
मुलायम सिंह के मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बयान को किया याद
2026-11-22
-
ओडिशा विधानसभा के भीतर सियासती ड्रामा, चर्चा के लिए आत्मदाह की चेतावनी
2026-11-20
-
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी
2026-11-20
-
बालासाहेब ठाकरे के अपमान पर मुंबई मनपा में हंगामा, दिनभर रही गहमागहमी
2026-11-18
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18