Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज, शादी की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

खबर सार :-

Bigg Boss 20 के हालिया एपिसोड में, माही विज ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के रिलेशनशिप स्टेटस पर सवाल उठाए। माही ने आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते पर भी तंज कसा और कहा कि उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस को निरहुआ और उनके बच्चों के साथ देखा है।
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज

खबर विस्तार : -

Bigg Boss 20 latest Episode: सलमान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20'  के हालिया एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला। जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपने को-स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह लंबे समय से किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं और अभी उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। वह यहीं नहीं रुकीं आम्रपाली ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड का राज सबके सामने खोल दिया।

माही ने आम्रपाली-निरहुआ के रिलेशनशिप पर पूछा सवाल

दरअसल आम्रपाली दुबे अक्सर 'बिग बॉस 20' में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के बीच रिलेशनशिप को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रही हैं। काफी समय से उनके नाम एक-दूसरे के साथ जोड़े जा रहे हैं, हालांकि दोनों ही हमेशा रिश्ते में होने की बात से इनकार करते रहें है। हाल के एपिसोड में, माही विज ने एक बार फिर आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए।

माही ने आम्रपाली से पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह कई सालों से सिंगल हैं। माही ने मजाक में कहा कि अब तो वह पहले से पतली हो गई हैं, हो सकता है कि कोई बॉयफ्रेंड मिल जाए। माही की इस बात का आम्रपाली ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बॉयफ्रेंड न होने की वजह उनका मोटापा नहीं है। कई लोग महिलाओं का भरा हुआ शरीर पसंद करते हैं। उनकी बातों से साफ जाहिर था कि वह अपने वजन को रिलेशनशिप पाने में कोई रुकावट नहीं मानतीं।

ये भी पढ़ेंः- बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने मचाया गदर, आम्रपाली से हुई तीखी बहस, अरिश्फा के तेवर देख हर कोई हैरान

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज

फिर माही पूछती हैं कि क्या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी कोई सिंगल आदमी नहीं है। इस पर आम्रपाली पवन सिंह की ओर इसारा करती हैं और बताती हैं कि अभी उनका तलाक हो रहा है। हालांकि, वह यह भी साफ करती हैं कि उन दोनों के बीच कभी कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद माही ने निरहुआ के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा, तो आम्रपाली ने कहा, "उनकी शादी हो चुकी है। उनके बच्चे भी बड़े हो गए हैं।" माही ने फिर पूछा, "क्या उनकी कभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं रही?" इस पर उन्होंने जवाब दिया, "हां, शायद रही होगी। लेकिन उन्होंने कभी अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा।" उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही निरहुआ शादीशुदा थे।

सालों से एक साथ काम कर रहें आम्रपाली-निरहुआ

गौरतलब है कि आम्रपाली और निरहुआ का नाम कई सालों से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है, हालांकि दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे सिर्फ दोस्त हैं। वे पहली बार 2014 की भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में साथ नजर आए थे और तब से उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है। इस मशहूर जोड़ी के बीच रोमांटिक अफेयर की अफवाहें फैलने लगीं। हालांकि, आम्रपाली ने हमेशा इन अफवाहों को नकारा है और कहा है कि वे अच्छे दोस्त हैं।

शादी की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

दरअसल जून 2025 में, 'द एड शो' में शामिल होने के दौरान, आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर नाराजगी भी जाहिर की थी। फैन्स से ऐसी चर्चाएं बंद करने की अपील करते हुए, उन्होंने बताया कि निरहुआ शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके बीच गहरी दोस्ती है और वह चाहती हैं कि यह रिश्ता ऐसा ही बना रहे।

ये भी पढ़ेंः- बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, फैंस को दी ये नसीहत

अन्य प्रमुख खबरें