Miss Universe 2026: जेनिफर बैरेटो के सिर सजा 'मिस यूनिवर्स' का ताज, जानें भारतीय सुंदरी का स्थान
खबर सार :-
Miss Univers 2026 Winner: मिस यूनिवर्स 2026 को अपना नया विजेता मिल गया है। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 75वें संस्करण का ताज जीता। मैक्सिको की फातिमा बॉश ने उन्हें ताज पहनाया। हालांकि भारत की काजिया लिज मेजो ने चुक गई।
खबर विस्तार : -
Miss Univers 2026 Winner: दुनिया भर की सुंदरियों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मिस यूनिवर्स 2026 को अपना विजेता मिल गया है। सैन जुआन में आयोजित 75वें मिस यूनिवर्स में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो (Jennifer Barreto) ने विजेता का ताज जीत लिया है। उन्हें मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश ने ताज पहनाया। जबकि डोमिनिकन रिपब्लिक के प्रतिभागी उपविजेता रही और वेनेजुएला को तीसरा स्थान मिला। हालांकि, भारत की ओर से मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली काजिया लिज मेजो (kaziah liz mejo) इस बार ताज जीतने से चूक गईं।
जेनिफर बैरेटो जीता 'मिस यूनिवर्स' का ताज
काजिया लिज मेजो ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया भर की सुंदरियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय दर्शकों की निगाहें उन पर टिकी थीं। वह टॉप 30 तक जरूर पहुंचीं, लेकिन इससे आगे बढ़कर टॉप 12 तक नहीं पहुंच सकीं। फाइनल मुकाबले में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने बाजी मारी और मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम किया।
मिस यूनिवर्स 2026 का आयोजन इस बार अपने 75वें संस्करण के साथ खास था। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के अलग-अलग देशों की 116 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। प्रतिभागियों ने नेशनल आउटफिट, प्रारंभिक और अंतिम चरण में स्टेज पर परफॉमेंस दी और उनके आत्मविश्वास, मंच उपस्थिति तथा प्रदर्शन के आधार पर नंबर दिए गए। फाइनल राउंड में पहुंचने के बाद प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने अपने जवाबों और आत्मविश्वास से जजों का दिल जीत लिया। विजेता को ताज मेक्सिको की मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश ने पहनाया।
ये भी पढ़ेंः- रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर की ऐतिहासिक कमाई, 1700 करोड़ के पास पहुंचा आंकड़ा
मेलिसा नुनेज रही फर्स्ट रनर-अप
इस प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता। वहीं, वेनेजुएला की क्लारा वेगास गोएट्ज दूसरी रनर-अप रहीं। टॉप 5 फाइनलिस्ट में फिलीपींस, न्यूजीलैंड, वेनेजुएला, डोमिनिकन रिपब्लिक और प्यूर्टो रिको की सुंदरियां शामिल थीं। हालांकि भारत की काजिया लिज मेजो टॉप 12 तक नहीं पहुंच सकीं।
कौन है जेनिफर बैरेटो ? जो बनी मिस यूनिवर्स 2026
बता दें कि मिस यूनिवर्स 2026 खिताब जीतने वाली जेनिफर बैरेटो सिर्फ ग्लैमर इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं हैं। उनके पास रिसर्च साइकोलॉजी में बीए की डिग्री है। उनके पास मनोविज्ञान और क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्री भी हैं। वर्ष 2021 में, उन्होंने टेक्सास के फोर्ट हूड में अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की।
वहां उन्होंने पारिवारिक वकालत कार्यक्रम में एक शिक्षक और संकट-प्रतिक्रिया सहयोगी के रूप में काम किया। इस दौरान, उन्होंने घरेलू हिंसा और बाल दुर्व्यवहार से प्रभावित सैन्य परिवारों का समर्थन किया और रोकथाम और हस्तक्षेप रणनीतियों पर नेताओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी काम किया।

भारतीय सुंदरी टॉप 12 में नहीं बना पाईं जगह
भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली काजिया लिज मेजो मिस यूनिवर्स का ताज जीतने से चूक गईं। उन्होंने प्रतियोगिता में शीर्ष 30 में पहुंचकर भारत की उम्मीदें बरकरार रखीं, लेकिन शीर्ष 12 में जगह नहीं बना सकीं। उन्होंने इस साल अगस्त में 2026 मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतकर ऐसा करने वाली केरल की पहली महिला बनीं थी। काजिया लिज मेजो टॉप 12 से बाहर होने से भारत का इस सम्मान को फिर से जीतने का इंतजार लगातार 5वें साल भी जारी रहा। साल 2021 में हरनाज संधू की जीत के बाद से कोई भी भारतीय प्रतिभागी यह ताज नहीं जीत सका है।
गौरतलब है कि भारत ने अब तक 3 मिस यूनिवर्स खिताब जीते हैं। सुष्मिता सेन ने सबसे पहले 1994 में देश को यह सम्मान दिलाया था। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थी। फिर 21 साल के लंबे अंतराल के बाद 2021 में हरनाज संधू ने भारत को तीसरा खिताब दिलाया था। हालांकि इस बार भी भारतीय फैंस को उम्मीदें थीं, लेकिन सफर टॉप 30 में ही रुक गया।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)….
1- मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब किसने जीता ?
प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 24 नवंबर 2026 को सैन जुआन में आयोजित 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीता।
2- मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब किसने जीता और भारत का प्रदर्शन कैसा रहा?
केरल की 19 वर्षीय कजिया लिज मेजो ने जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता था। मुख्य मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में वह टॉप-12 से पहले बाहर हो गईं।
3- मिस यूनिवर्स 2026 के टॉप-5 राउंड में कौन-कौन शामिल थे?
जेनिफर बैरेटो (प्यूर्टो रिको ), बी मिलन-विंडोर्स्की (फिलीपींस ), क्लारा वेगास (वेनेजुएला), मेलिसा नुनेज (डोमिनिकन रिपब्लिक) और जॉर्जिया वैडिंगटन (न्यूजीलैंड ) ने टॉप-5 में जगह बनाई।
ये भी पढ़ेंः- Bigg Boss 20: काजी तौकीर को सलमान खान ने दिया बड़ा ऑफर, अरिश्फा का सपना भी करेंगे पूरा
अन्य प्रमुख खबरें
-
अभिनेत्री सोहा अली पर्यावरण के प्रति चिंतित, मेहनत से तैयार पेड़ काट रही BMC
2026-11-24
-
देशभर के कलाकार देंगे खरगोन में प्रस्तुतियां, दो दिन के समारोह का आज होगा शुभारंभ
2026-11-24
-
धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने किया भावुक पोस्ट
2026-11-24
-
रामायण ने 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1693 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-11-23
-
काजी तौकीर की लगी लॉटरी, अरिश्फा का भी सपना पूरा करेंगे सलमान
2026-11-23
-
उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग स्थलों पर चर्चा, तीन करोड़ सब्सिडी का प्रावधान
2026-11-22
-
कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का हुआ ऐलान
2026-11-22
-
पिता ने दिखाया बहादुरी का रास्ता, अदालत में कसाब के खिलाफ गवाही में आया काम
2026-11-22
-
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में 'धुरंधर' का जलवा, फिल्म ने जीते कई ऑवर्ड
2026-11-21
-
मेकर्स ने जारी किया 'हनुमान 2- द राइज ऑफ वानरास' का पोस्टर
2026-11-21
-
Gangsters की धमकियों से डरा बॉलीवुड, AICWA ने CM फडणवीस से मांगी सितारों की सुरक्षा
2026-11-20
-
सामंथा प्रभु के घर खुशियों ने दी दस्तक ! 39 की उम्र में बनी मां
2026-11-20
-
फायरिंग से फिल्म इंडस्ट्री में बना डर और असुरक्षा का माहौल
2026-11-20
-
Om Movie Review: खतरनाक मिशन पर धनुष, ममूटी-साई पल्लवी ने भी दिखाया दम
2026-11-20
-
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तांडव, 14 दिन में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-11-19